काँग्रेस व सपा छोड़कर प्रसपा में हुए शामिल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बढ़ती लोकप्रियता के क्रम में वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं पूर्व जिला सचिव सपा राम जियावन यादव एवं समाजवादी महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती नसीम सईद ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर प्रसपा का दामन थामा।  
उल्लेखनीय है कि राम जियावन यादव समाजवादी पार्टी में जिला सचिव के पद पर रहे, बाद में काँग्रेस पार्टी में शामिल हो गये।  राम जियावन यादव ऊँचाहार विधान सभा में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे।  
दोनों नेताओं ने कहा कि जनपद रायबरेली सहित पूरे प्रदेश में पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं बचा है।  जिला नेतृत्व खाऊ-कमाऊ नीति पर चल रहा है, संघर्षविहीन लोगों के हाथों में पार्टी नेतृत्व है, जिस कारण पार्टी दिशाहीन हो गयी है।  इतिहास साक्षी रहा है कि मान्नीय शिवपाल सिंह यादव जी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने में कभी पीछे नहीं रहे हैं, उनके सुख-दुख में सदैव अभिभावक की भूमिका निभाते रहे हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए शिवपाल जी ने पार्टी का गठन किया है, हमारा भी कर्तव्य है कि अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। आफताब अहमद रज्जू खान एडवोकेट के प्रति आभार प्रकट किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी