सपाइयों ने अखिलेश यादव का 47वाँ जन्मदिन मनाया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के 47वें जन्म दिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। सभी ने अपने नेता की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष, रायबरेली राम बहादुर यादव ने कहा कि चुनाव में हार-जीत हुआ करती है, इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर हम सभी संकल्प लें कि पार्टी को पुनः संघर्ष के रास्ते पर लाकर बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने विकास कार्यो का नया कीर्तिमान बनाया, साथ ही महिलाओं, विकलांगों एवं बुजुर्गो को पेंशन की व्यवस्था तो छात्रों को लैपटाप देकर इतिहास बनाया।
उपाध्यक्ष ई0 वीरेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था। 27 वर्ष की आयु में सांसद बनें, 38 वर्ष की आयु में सूबे के सबसे कम उम्र के मुख्यमन्त्री बनें तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें।
वरिष्ठ सपा नेता राजेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश जी ने पर्यायवरण के लिए एक दिन में पांच करोड़ वृक्षरोपित कर पर्यावरण सन्तुलन की दिशा में बड़ा काम किया था।
इस अवसर पर पारूल बाजपेयी, शशि यादव, विनीत शुक्ला, मो0 फैजान, संदीप पाण्डेय, मनोज यादव, जफर इकबाल, संतोष सिंह बिस्ट, मो0 सलमान, विनोद कुमार यादव, डा एमआई जावेद, राहुल शुक्ला, मो0 इरफान, देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, मो0 आरिफ आदि लोगों ने अखिलेश यादव के जीवन पर प्रकाश डाला।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी