वृक्षारोपण से होती है जलवायु नियंत्रण


इलाहाबाद हाईवे पर स्थित श्रीमती सत्य नारायणी देवी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज दरियापुर रायबरेली के परिसर में ओपी यादव का 66वां जन्म दिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चंदन, सिन्दूर, कचनार, पीपल, पाकर, चितवन, अशोक, नीम, गूलर, आम, अमरूद, जामुन, आंवला के 66 वृक्ष रोपित किये गये।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने ओपी यादव को जन्म दिवस की बधाई दी।
विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में ओपी यादव पर्यावरण का पर्याय बन चुके हैं। 1970 से लगातार प्रत्येक जन्म दिन पर उम्र के सापेक्ष संख्या में वृक्षारोपण कर अब तक 2056 फलदार व छायादार वृक्ष रोपित कर चुके हैं।
एआरटीओ संदीप जायसवाल ने कहा कि वृक्षारोपण से जलवायु नियंत्रण होती है। प्रदूषण नियंत्रक के लिए आवश्यक है। यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने कहा कि आमजन को ओपी यादव से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर बाजपेयी ने कहा कि ओपी यादव को संघर्ष विरासत में मिली है। अन्याय के खिलाफ अब तक 82 बार जेल जा चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष डीपी पाल ने कहा कि जन्म दिन पर सभी को कम से कम एक वृक्ष रोपित करना चाहिए। महामन्त्री विजय बाजपेयी ने कहा कि सरकार द्वारा वृक्षों की कटान पर रोक लगानी चाहिए। पूर्व महामन्त्री लाल आश किरन प्रताप सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर प्राकृतिक सम्पदा का दोहन हो रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता पीएल पाल ने कहा कि सरकार वृक्षारोपण के नाम पर सिर्फ कागजी आंकड़े पूरा कर रही है, हकीकत कुछ और है।
व्यापार मण्डल के प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि ओपी यादव के दादा सद्धू प्रसाद यादव, दादी श्रीमती इंदिरा यादव, पिता बद्री प्रसाद यादव व माँ श्रीमती उमराई यादव स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। संत गाडगे सेवक कमलेश चैधरी ने कहा कि ओपी यादव हमेशा दबे कुचले लोगों की आवाज उठाते रहते हैं। राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने कहा कि हाईवे निर्माण के नाम पर अंधाधुंधपेड़ों की कटाई सरकार करा रही है। भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
जिला पचंायत सदस्य वीरेन्द्र यादव ने कहा कि हम सभी को पर्यायवरण संरक्षण के लिए पालीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर पंचशील पी.जी. कालेज की एम.डी. अंजली मौर्या, राजन रस्तोगी, अरशद खान, राम प्रसाद यादव रामे, ई. विजय रस्तोगी, शाकिब कुरैशी, धनन्जय सिंह, धर्मेन्द्र यादव, जय सिंह, अंकित यादव, अरविन्द बाजपेयी, भोला यादव, सौरभ सिंह, लाली यादव, प्रेमशंकर यादव, मनोज कुमार सिंह, रवि पटेल, गुड्डू बाजपेयी, राम विलास यादव, मनोज कुमार सिंह, के.के. शुक्ला, चैधरी सुरेश कुमार निर्मल, राम किसुन पासी, ओपी तिवारी, शिक्षक आनन्द त्रिवेदी आदि लोगों ने ओपी यादव के दीर्घायु होने की कामना की। इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश शुक्ला ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी