अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता से स्वदेश लौटे

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ का 43 सदस्यीय छात्र दल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वदेश लौट आया। इस दल में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), इन्दिरा नगर कैम्पस, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) एवं स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र व शिक्षक शामिल है। स्वदेश वापसी पर इस छात्र दल का विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावको ने अमौसी एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने भी छात्र दल को आशीर्वाद दिया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में सम्पन्न हुई, जिसमें विश्व के 30 देशों के बाल गणितज्ञों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाएं आयोजित की गई। 
 श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को अनेक देशों के बाल गणितज्ञों के साथ अपनी गणित प्रतिभा एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने का भरपूर अवसर मिला। इस गणित प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य जूनियर एवं सीनियर वर्गों के छात्रों को गणित ज्ञान की नवीनतम जानकारियों का सुअवसर उपलब्ध कराना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से गणित विषय के ज्ञान का आदान-प्रदान करना, विभिन्न देशों के छात्रों में विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देना था।
 श्री शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की छात्र टीम का नेतृत्व प्रधानाचार्या श्रीमती अरूणा नायडू ने किया जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्र टीम का नेतृत्व प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त, सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की छात्र टीम का नेतृत्व प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि भुवन जोशी, सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की छात्र टीम का नेतृत्व प्रधानाचार्या श्रीमती वीरा हजेला एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की छात्र टीम का नेतृत्व विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुमिता चटर्जी ने किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी