बुखार को नजरदाज नही करना चाहिए

जिलाधिकारी रायबरेली, नेहा शर्मा ने गोरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में तृतीय संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 02 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बच्चों की जागरूकता रैली व कार्यक्रम आमजन को पोस्टर दिखाकर शुभारम्भ किया तथा बच्चों की रैली को रवाना भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एस0एस0 पाण्डेय द्वारा जिलाधिकारी नेहा शर्मा मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विगत माह की भांति 02 सितम्बर से आरम्भ हुआ यह आभियान राष्ट्रहित से जुड़ा हुआ अभियान है जिसमें अधिकारी/कर्मचारी, स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़े जन, जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़ कर भाग लें। 
 जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि एक्यूटइन्सेफलाइटिस सिंड्रोम या दिमागी बुखार एक गम्भीर बीमारी है जिसके कारण मृत्यु या अपगता भी हो सकती है। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है इसलिए बुखार को नजरदाज नही करना चाहिए। 2 सितम्बर से प्रदेश के सभी जनपदों जिसमे रायबरेली जनपद भी शामिल है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा विभिन्न जनपदों में दिमागी बुखार से लड़ने के लिए दस्तक अभियान शुरू किया जा रहा है। तृतीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचारी रोगों पर सरकार का सीधावार सुरक्षित होगा। जागरूकता को बढ़ाना चाहिए तथा अभियान को जन-जन से जोड़ने का आहवान किया गया तथा बचाव बीमारियों में महत्वपूर्ण तरीका है जिसे जानना चाहिए। सरकार इंसेफलाइटिस रोग के समूल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 सिंह को निर्देश दिये कि चलाये जा रहे अभियान के बारे में आम जन को अवगत कराये तथा अमल में लाये जाने को कहे। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान की सफलता तथा मच्छरों के नाश के लिए फाॅगिंग मशीन से एक नाली व गढ्ढा में दवा भी छिड़की तथा आहवन किया कि अभियान की सफलता के लिए साफ-सफाई स्वच्छ जरूरी है इस पर ध्यान दें। 
 जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान में कहा कि दिमागी बुखार को नियंत्रित करने से सबसे बड़ी समस्या इलाज में देरी है। दस्तक अभियान दिमागी बुखार से बचाव एवं नियंत्रण के लिए व्यवहार परिवर्तन संचार अभियान है इस में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर 1-15 वर्ष के आयु के बच्चों के माता-पिता को बीमारी से बचाव एवं उपचार की जानकारी देगे। कोई भी बीमारी दिमागी बुखार हो सकता है। ऐसी स्थिति में इलाज में देरी न की जाये। स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान ग्राम समाज, पंचायती राज, नगरीय विकास शिक्षा, बाल विकास परियोजना, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग का सयुक्त प्रयास है वे भागीदारी कर रहे है। यह अभियान पिछले जनपदों के साथ ही जनपद रायबरेली में चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे और दिमागी बुखार से बचाव और उपचार के तरीके बताएगे। वह लोगों को बताएंगे कि बुखार आते ही मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाए, अपने घरों में और आस-पास सफाई रखें, जल भराव न होने दें, मच्छरों तथा चुहे-छछून्दरों से बचाव करें, स्वच्छ पेय जल का उपयोग करें और पशु-बाड़ों में सफाई रखें। या छोटे-छोटे उपाय बीमारियों के प्रकोप तथा इन से होने वाली क्षति को काफी हद तक कम कर सकते है।
 इस अभियान के अन्तर्गत 2 सितम्बर से 30 सितम्बर तक के बीच जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर कई जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगे। इसके साथ एल0ई0डी0 वैन एवं नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। सूचना एवं जनसम्पर्क उ0प्र0 लखनऊ से एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण, मा0 मुख्यमंत्री जी का संदेश आदि का सजीव प्रसारण कार्यक्रम स्थल जिला महिला चिकित्सालय सहित विभिन्न विकास खण्डों में प्रारम्भ कर दिया गया है। एल0ई0डी0 वैन सभी विकास खण्डों, तहसीलों आदि महत्वपूर्ण स्थान जहां पर आम पब्लिक इक्ठ्ठा होती है। वहा पर प्रचार शुरू हो गया है। अभियान के दौरान जानकारी के साथ दिमागी बुखार पर चैतरफावार भी होगा, जिसमें नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत जेई टीकाकारण, मच्छरों से बचाव के लिए फाॅगिंग, बुखार ग्रस्त कटाई, नालियों की सफाई, हैण्डपम्पों की मरम्मत और शौचालय निर्माण आदि शामिल है। 
 मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान में सभी को पूरी तरह सहयोग करना होगा। प्रत्येक बच्चा अनमोल है और सही जानकारी एवं सही समय पर दिया गया इलाज उनकी जान बचा सकता है।
 जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 सिंह संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान आदि के बारे में अन्य महत्वपूर्ण व जानकारियां विस्तार से दी तथा आमजन से कहा कि अभियान को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। जिलाधिकारी ने इस मौके पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने व स्वच्छ रहने व साफ-सफाई की शपथ भी दिलाई।
 इस मौके पर एडी सूचना प्रमोद कुमार, ए0सी0एम0ओं डा0 नगेन्द्र, जिला मलेरिया अधिकारी रीतू श्रीवास्तव, डीपीआरओ सहित कई बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चें सभासद आदि भी उपस्थित थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी