मूंगफली का सेवन झुर्रियों को बनने से रोकती हैं


गुण अधिक कीमत कमं के चलते मूंगफली को आम आदमी का बादाम कहा जाता है। खाने में स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। 
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है। साथ ही मूंगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मदद करती है। 250 ग्राम भूनी मूंगफली में जितनी मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं, वो 250 ग्राम मांस से भी प्राप्त नहीं हो सकते। 
मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप किसी भी कारण से दूध नहीं पी पाते हैं तो यकीन मानिए मूंगफली का सेवन इसका एक बेहतर विकल्प है।
मूंगफली के खाने से दूध, बादाम और घी की पूर्ति हो जाती है। एक सर्वे के अनुसार जिन लोगों के रक्त में ट्राइग्लाइसेराइड का लेवल अधिक होता है, वे अगर मूंगफली खाएं, तो उनके ब्लड के लिपिड लेवल में ट्राइग्लाइसेराइड का लेवल 10 फीसदी कम हो जाता है। 
मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। इसके अलावा इसे खाने से ताकत मिलती है। ये विटामिन ई और विटामिन बी 6 से भरपूर है।
मूंगफली खाने के लाभ:-
- मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
-मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है।
-गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।
-ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।
-मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
-मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होने पाती है।
-बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकती हैं।
-इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है।ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी