स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है जीरा


हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है जीरा, शरीर के पाचन को सुधार करता है और त्वचा विकार, अनिद्रा, ष्वसन विकार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एनीमिया बीमारी को से दूर करने में मदद करता है। जीरा और शहद स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। जीरे का पानी और शहद, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। जीरे का पानी और शहद को मिला कर पीने से इसके अनमोल फायदों के बारे में अब बिस्तार से जाने।
- सामग्री- 2 चम्मच जीरा, 2 चम्मच शहद, 1 कप पानी।
बनाने की विधि - एक कप पानी पैन में उबालें। फिर उसमें 2 चम्मच जीरा डाल कर 5 मिनट खौलाएं उसके बाद उसको छान लें और उसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। जीरा और शहद का पेय अब तैयार है। इसके निम्नलिखित लाभ हैं:-
- इस पेय को पीने से हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ, विशाक्त रक्त मल और पेषाब के जरिये बाहर निकल जाता है। इससे आपके शरीर को जल्दी कोई बीमारी नहीं होगी।
- इसको पीने से पेट में खाना पचाने वाले जूस बनते हैं, जो पेट हमेशा दुरुस्त रखते हैं। और पेट हमेशा साफ रहता है।
- जीरे के पानी में काफी पोटैशियम होता है जो षरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर हमेशा नियंत्रित रहता है।
- यह ड्रिंक म्यूकस मेंबरेन में सूजन आने से रोकता है, इसी वजह से अस्थमा का अटैक कंट्रोल में रहता है।
- जीरे के पानी और शहद, दोंनो ही चीजों में आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसलिये यह मिश्रण खून में आयरन की कमी को पूरा करता है और एनीमिया से बचाता है।
- एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने में जीरा बहुत कारगर है। 88 मोटी महिलाओं पर की गई रिसर्च से ये पाया गया कि वजन कम करना है तो जीरे का सेवन करना चाहिए, ये ना सिर्फ एक्ट्रा कैलोरी बर्न करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाता है और डायजेशन ठीक करता है। जीरे में मैंगनीज लौह तत्व, मैग्नीशियम, कैल्षियम, जिंक और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जीरा पाउडर के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है, जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में मदद मिलती है।
- एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबालें और चाय की तरह इस पानी को पीएं। बचा हुआ जीरा खा लें। इसके रोजाना सेवन से शरीर में फालतू चर्बी निकल जाती है लेकिन इस बात को ध्यान में रखें कि इस पानी को पीने के बाद 1 घंटें तक कुछ न खाएं। इसमे आधा नीबू भी मिला कर पी सकते हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी