गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गौरव व सम्मान का पर्व

रायबरेली पुलिस लाइन में 71वें गणतन्त्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रम एव सेवा योजना निगम के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने तिरंगा फहरा कर ध्वजारोहण किया तथा गणतन्त्र दिवस परेड की सल.ामी ली। उन्होने कहा कि 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व, गौरव व सम्मान का पर्व है जो हमें न्याय, समता, स्वतन्त्रता तथा बन्धुत्व तथा देश व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास, उन्नति, प्रगति, समृद्धि की राह पर चलते हुए संकल्पांे को भी याद दिलाता है। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है। देश का गणतन्त्र बड़ी मुश्किल कठिनाईयों ज्ञात और अज्ञात देश भक्तों के बलिदान, कुर्वानी तथा गाथाओं के पश्चात मिला है। जिससे सभी परिचित है। देश की आजादी की अक्षुण्णता को हम सभी को बनाये रखना है। देश में हमें महत्वपूर्ण धरोहर दी है वह फले फूले बेहतर दिशा में हो गणतन्त्र को हमें अपने कार्यो से बहुत खूबसूरत बनाना है और इस खूबसूरती को लेकर आगे चलना भी है। राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक समाज की चिन्तन व सोच भी निरन्तर परिवर्तित हो रही है। भारत एक युवा राष्ट्र है और हमारे विकास के केन्द्र में युवा वर्ग है जिनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर हम निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हैं। आजादी का असली अर्थ जोश, और कुछ कर गुजरने की इच्छा रखते हुए कार्य करना है। जनपद, प्रदेश व देश के अनेक ज्ञात, अज्ञात स्वतन्त्रता सेनानियों व महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि महान पुरुषों की कुंर्बानियां, त्याग, बलिदान, प्रेरणा तथा रचनात्मक, सकारात्मक कार्यो से देश व समाज प्रगति की ओर बढ़ रहा है जिसे निरन्तर बनाये रखना है। उत्तर प्रदेश शासन व जनपद की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, मुद्रा योजना, कायाकल्प योजना, नमामि गंगे योजना, उद्यान, विद्युत आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है।



पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने देश में विभिन्न जाति, धर्मो, विचारधारा के लोग होते हुए सभी लोग मिलजुलकर रहते है जो विविधता में एकता व अखण्डता का प्रतीक है, तथा देश को संगठित बनाये रखकर दुनिया के सामने भारत के मस्तिक व सम्मान को ऊंचा रखा है। देश में विकास का एक लम्बा सफर तय किया है, जिसे भी अभी बहुत कुछ करना है। श्रम एव सेवा योजना निगम के अध्यक्ष/राज्यमंत्री स्तर रघुराज प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए कई पुलिस कर्मियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह, जिला जज अनूप कुमार गोयल, अपर जिला जज, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय, नगर मजिस्टेªट युगराज सिंह, सीओ सीटी गोपीनाथ सोनी, विनीत सिंह, एडी सूचना प्रमोद कुमार ने विभिन्न विद्यालयों स्कूलों के बच्चों द्वारा समूह गीत, लोकनृत्य, देशभक्ति गान आदि प्रस्तुत सांस्कृतिक, देशभक्ति कार्यक्रमों का अवलोकन किया और सराहा। 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी