बेटि़यां दो परिवारों को जोड़ने का काम करती है

रायबरेली। राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं मीनामंच बालिकाओं एवं सुगम कार्यकताओं का उत्तर प्रदेष उद्योग व्यापार मण्डल चैहान गुट के द्वारा 151 शिक्षिकाओं का सम्मान बचत भवन मे किया गया। जिसमें मंच का संचालन पाण्डेय जी ने किया, जिसके मुुख्य अतिथि राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली एवं विषिष्ट अतिथि पी.एन. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ.) रायबरेली थे। मंच की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष जी.सी. सिंह चैहान, आयोजक महिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता सभी 151 शिक्षिकाओं को व 11 बालिकाओं को जो जिले मे टापर है, उनको व्यापार मण्डल द्वारा सम्मान प्रमाणपत्र व गोल्ड मेडल, माला, अंगवस्त्र व प्रातीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पी.डी. रायबरेली व पद्म शेखर मौर्य उत्तर प्रदेशीय खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश, उपस्थित हुए।
इस मौके पर मंच अध्यक्ष जी.सी. सिंह चैहान द्वारा कहा गया कि बेटि़यां दो परिवारों को जोड़ने का काम करती है। मायका और ससुराल इस लिए व्यापार मण्डल द्वारा सम्मान किया जा रहा है, भविष्य में बेटि़यों को प्रोत्साहन देने का कार्य करता रहा हूँ। आगे भी जैसा अधिकारियों के आदेशानुसार करता रहूँगा। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता ने माला व गोल्ड मेडल पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर चैहान गुट के पदाधिकारी सरदार औतार सिंह मोगा, अरिवन्द कुमार मिश्रा, दीनानाथ मास्टर, शिव प्रकाश गुप्ता, अरविन्द केवट, मोहम्मद नजर, अजय द्विवेदी, संजय चैरसिया, ओम प्रकाश चैबे, जागेश्वर यादव सलवन, जिला महामंत्री अभिलाखा तिवारी, सम्मी, सीता, राधा अग्रवाल, सुमन ककड़, आराधना गुप्ता, पिंकी सोनकर, महजवी आदि चैहान गुट के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी