भरोसा है पुलिस उचित कार्यवाही करेगी

रायबरेली। विगत कई दिनों से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज के मामलें में दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस। बताते चलें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (चैहान गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान को शनिवार को सुबह अज्ञात एक नम्बर से लगातार कई बार जान से मारने की धमकी दिया और गाली-गलौज भी किया और कहा पूरे परिवार को जान से मारने की  धमकी दिया। वहीं जब जीसी सिंह चैहान ने मामलें की शिकायत मिल एरिया पुलिस से किया तब मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआइआर दर्ज कर सभी फोन नम्बर व सभी की जांच-पड़ताल करना तेज कर दिया। आपको बता दें गुरुचरण सिंह उर्फ जीसी सिंह चैहान पुत्र अयोध्या सिंह निवासी ई 140 प्रगतिपुरम कालोनी रतापुर के निवासी है जिनको अज्ञात इस नम्बर 9125363381 से  फोन आया और 7310084389 पर संदेश भेज कर धमकी दी गई। वही मामलें में जीसी सिंह चैहान का कहना है मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है इसकी शिकायत पुलिस से किया और एफआइआर दर्ज हो गई है मुझे ओर मेरे परिवार को सुरक्षा की सख्त जरूरत है ओर धमकी देने के दौरान पंजाबी भाषा में भी गाली दिया और बताया में लुधियाना पंजाब से बोल रहा हू। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान को जान से मारने की धमकी की बात सामने आई तो चैहान गुट के व्यापारी व पदाधिकारियों में जमकर कर आक्रोश व्याप्त हो गया। वही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है, सभी व्यापारी व पदाधिकारी आक्रोशित ना हो पुलिस पर पूरा भरोसा है पुलिस उचित कार्यवाही करेगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी