डा. भीमराव अम्बेडकर का संदेश, भारत एक रहे सुन्दर रहे

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व रायबरेली जनपद के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने सुपर मार्केट, रायबरेली में राष्ट्रीयहित में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए) का मै समर्थन करता हूँ विषय पर आयोजित विशाल गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीयता का कार्यक्रम है। जिसमें सभी लोग जुड़े हुए है देश को बाटने वाली शक्तियां पराजित होगी। नागरिकता संशोधन देश के लोगों को नागरिता से जोड़ने वाला अधिनियम है। इस में किसी भी भारतीय का अहित नही है। संविधान शिल्पी बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर का संदेश भारत एक रहे सुन्दर रहे। जैन, बोध, इसाई, मुस्लिम, पारसी आदि सभी ने मांगा सीएए, मानवता ने मांगा सीएए आदि गगनचुम्बी नारों के साथ एक रैली का आयोजन भी निकाला गया। रैली-पंदसंचालन शहर के सुपर मार्केट, घण्टाघर, कैपरगंज होते हुए आदि विभिन्न स्थानों से गुजर कर सुपर मार्केट के प्रांगण में समाप्त हुई। गोष्ठी-रैली को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का नागरिकता संशोधन अधिनियम से कोई अहित नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा। इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जायेगी जो 31 दिसम्बर 2014 से पूर्व ही भारत में रह रहे हों तथा जो केवल इन तीन देशों से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हों। अभी तक भारतीय नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने वर्षो से बाहर उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आमजनों को सीएए के बारे में जागरूक करे तथा पंपलेट वितरित करे। जनपद में शान्ति व शालीनता के साथ आपसी भाईचारे व गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए समाज के जागरूक वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग तथा जनमानस को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 सीएए के लिए जागरूक भी करते रहे। 
 उपमुख्यमंत्री व जनपद के प्रभारीमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि किसी भी भारतीय को लिए सीएए अधिनियम से किसी का भी कोई नुकसान नही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्प.संख्यकों विशेषकर मुसलमानों का नागरिकता संशोधन अधिनियम से कोई अहित नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा। इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जायेगी जो 31 दिसम्बर 2014 से पूर्व ही भारत में रह रहे हों तथा जो केवल इन तीन देशों से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हों। अभी तक भारतीय नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने वर्षो से बाहर उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आमजनों को सीएए के बारे में जागरूक करे तथा पंपलेट वितरित करे। 
 इससे पूर्व डा. शर्मा ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ में एक बैठक भी की उन्होंने कहा कि आमजन को सीएए के लिए जागरूक करते रहे तथा जनपद में सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभपरक व कल्याणकारी योजनाओं को समाज में बैठे अंतिम छोर व्यक्तियों तक पहुचकर लोगों को लाभान्वित भी करते रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास व निर्माण कार्यो को युद्धस्तर, समयबद्ध तरीके व जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाये तथा जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखने के साथ ही अपराध को प्रभावी तरीके से नियंत्रण भी किया जाये। जो विकास कार्य अवरूध है उन्हें ठीक कराये। विद्यालयों स्कूल कालेजों में पठन-पाठन का कार्य ठीक रखा जाये उ0प्र0 प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट परीक्षाए व विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं सकुशल तरीके से सम्पन्न कराये जाने की तैयारियों को दुरूस्त रखे। उन्होंने बिजली, सड़क, पानी से सम्बन्धित कार्यो में गति लाकर कार्यो में प्रगति लाई जाये। उन्होंने अधिकारियों को लगन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमादारी व टीम भावना से कार्य करने का निर्देश भी दिया। उप मुख्यमंत्री ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रत्येक दशा में दुरूस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पूरी तरह सर्तक व संवेदनशील रहते हुए, अपराधों को प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने तथा असमाजिक अराजक तत्वों को चिन्हित कर निरन्तर कार्यवाही करते रहें। 
 इस मौके पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, विधायक, दल बहादुर कोरी, राम नरेश रावत, अदिति सिंह जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, एडीएम एफआर प्रेम प्रकाश उपाध्याय, एडीएम ई राम अभिलाष, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय, सिटी मजिस्टेªट युगराज सिंह, सीएमओ संजय कुमार शर्मा, आदि जनपद के अधिकारीगण सहित आमजन लोग उपस्थित थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी