पुराने वैद्य के तीर वार करें गंभीर

कभी हम अचानक कुछ रोगों से असमय ग्रसित हो जाते है, जहां आस-पास डाक्टर, अस्पताल मेडिकल स्टोर कुछ नही होता है। यात्रा, रात-बिरात, गांव, शादी,-बरात, जनवासे उजाड़ वीरान इलाके मे ऐसे में आयुर्वेद के कुछ सरल उपाय तत्काल फस्ट एड का काम करके राहत देते है और रोग को गंभीर होने से रोकते है।
उल्टी:-
1. अदरक का रस 1 चम्मच और प्याज का रस एक चम्मच मिला कर पीने से उल्टी रूक जाती है।
2. नीबू काटकर उसमे सेंधा नमक और काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर चुसने से उल्टी रूक जाती है।
3. गुनगुने पानी मे बताशे मिला कर पीयें।
4. एक कप पानी मे दो चम्मच शहद मिला कर पीयें।
दस्त:-
1. मीठे सेब का रस दिन मे तीन बार रस पियें।
2. सौंफ और जीरा बराबर मात्रा मे लेकर पीसकर भून लें फिर उसकी आधी चम्मच की मात्रा चार-चार घंटे से लें।
3. चुटकी भर सौंठ शहद के साथ लें। 4.50 ग्राम दही मे 2 चम्मच ईसबगोल या बेल का चूर्ण मिला कर दिन मे तीन बार लें।
5. दही मे मेथी मिलाकर सेवन करें।
एसिडिटी-
1. दो लौंग चूसें, तत्काल लाभ होगा।
2. छोटी या बड़ी इलायची शहद के साथ चूसें।
पेट दर्द:-
1. दो ग्राम सेंधा नमक व एक ग्राम अजवायन का चूर्ण लें तुरन्त आराम मिलेगा।
2. सरसों के तेल मे हींग और काला नमक मिलाकर गर्म करें और इस तेल की मालिश करें।
3. दही मे मेथी मिलाकर सेवन करें।
सिर दर्द:-
1. एक कप दूध मे इलायची पीसकर पीने से सिर दर्द मे लाभ होता है।
2. गुड़ को पानी मे घोल कर पियें।
3. दालचीनी या लौकी का गूदा पीस कर माथे या सिर पर मलें।
4. गैस से उत्पन्न सिरदर्द मे गर्म पानी मे नीबू निचोड़ कर पियें।
5. सर्दी जुकाम के सिरदर्द मे साबुत धनिया और मिश्री का काढा बना कर पियें।
टयूमर:- 
1. सभी प्रकार के क्षार जैसे गौमूत्र क्षार, जव क्षार, नीम का क्षार 1-1 रत्ती सुबह-शाम खाने ये गुल्म नष्ट हो जाता है।
2. एक पके केले में चार बूंद पपीते का रस मिलाकर दिन में दो बार लेने से टयूमर नष्ट हो जाता है।
3. नित्य लहसुन खाने से व बैंगनी रंग के प्रयोग करने या बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करने से टयूमर नष्ट हो जाता है।
4. गुल्म कालानल रस की दो-दो गोलियां सुबह-शाम लेने से टयूमर नष्ट हो जाता है। 
5. आयुर्वेद के अनुसार खदिराष्टि दो चम्मच सुबह व 2 चम्मच शाम को नित्य लेने से भी टयूमर कट-कट कर निकल जाता है। 
6. नित्य पपीते की सब्जी खाने से भी टयूमर गल जाता है।                                                                                


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी