साफ-सफाई के लिए डोनेट किया

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान की अध्यक्षता में जीसी सिंह चैहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली को 5 हजार रुपये डोनेट किए गए जो चिकित्सालय की साफ-सफाई एवं डस्टबिन हेतु खर्च किए जाएंगे। उक्त धनराशि महिला जिला चिकित्सालय अधीक्षक डा. रेनू श्रीवास्तव वर्मा को प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में भी चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग करता रहूंगा। साफ-सफाई को लेकर व्यापार मंडल चैहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने उठाया बड़ा कदम महिला चिकित्सालय को दान कर दिए 5 हजार रुपये और कहा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग मेरी तरफ से मिलता रहेगा चिकित्सालय में साफ-सफाई को लेकर काफी गंभीर दिखे प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सालय में साफ सफाई हमेशा रहनी चाहिए जो भी सहयोग होगा व्यापार चैहान गुट हमेशा करता रहेगा। वही चिकित्सालय की अधीक्षक डा. रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान सहित व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक दीनानाथ, प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोगा, जिला सचिव राजेश सोनी, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश चैबे, जय कांत सिंह, महिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता, जिला सचिव संजय चैरसिया, जिला सचिव मोहम्मद नजर, अरविंद कुमार मिश्रा, अजय द्विवेदी जिला सचिव, उमेश मौर्य, संदीप मौर्य, अजय कुमार मौर्य, शिव प्रकाश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष, गुलाब चंद्र गुप्ता, अरविंद केवट, अमर मौर्य, महराजगंज अध्यक्ष राजन प्रजापति, सूची अध्यक्ष रण बहादुर सिंह, मोहम्मद सिराज,  अरविंद मौर्य सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी व चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा।  


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी