भारत को अपनी माँ मानते हुए उस पर सर्वस्व न्यौछावर करने हेतु तैयार किया जाता है

रायबरेली नगर के विभिन्न क्षेत्र में लगने वाली 20 शाखाओं ने भाग लिया, अनुशासन के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के व्यवस्थित 20 भगवा ध्वज लगाकर खेलते एवं व्यायाम करते स्वयं सेवको ने उपस्थित जन मानस का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लगभग 1000 स्वयं सेवको ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा, संघ की शाखा में स्वयं सेवको को राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए भारत को अपनी माँ मानते हुए उस पर सर्वस्व न्यौछावर करने हेतु तैयार किया जाता है।



संघ की शाखा की सकल्पना महापुरषो एवं संस्कृतियों का समन्वय है संघ की शाखा सुदुरांचल दुर्गम स्थानों चीन की सीमा के निकट तक 7 डिग्री तपमान पर भी लगती है. आज संघ की भारत वर्ष में 50000 से अधिक शाखाये लगती है जिनके देव दुर्लभ कार्यकर्ताओ के माध्यम से संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है. 94 वर्षो  की लम्बी यात्रा के बाद संघ आज विश्व में चर्चा एवं प्रेरणा का विषय है. आज संघ के विरोधियो ने भी माना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र हित में सर्वस्व न्यौछावर करने वाला विश्व का सर्वश्रेष्ठ संगठन है, आज भारत व विश्व के सर्वश्रेष्ठ बुद्धि जीवियो में संघ के स्वयं सेवक है. इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अलोक कुमार, बलराम अवस्थी, संजय सिंह, जे डी द्विवेदी , डी बी सिंह, अमरेश सिंह, गया प्रसाद शुक्ल, अमित चैधरी, दिनेश यादव, शिवाकांत, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जिला प्रचारक परितोष, जय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी