नासा की शैक्षिक यात्रा हेतु चयनित

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), लखनऊ के कक्षा-7 के छात्र अप्रतिम तिवारी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ‘रेस टु स्पेस क्विज’ प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेन्सी ‘नासा’ की मुफ्त शैक्षिक यात्रा का पुरस्कार अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता द हिन्दू न्यूजपेपर ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के प्रथम राउण्ड में देशभर के 2000 से अधिक विद्यालयों के लगभग 6,00,000 छात्रों ने प्रतिभाग किया जबकि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित द्वितीय राउण्ड में 11,000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मात्र चार छात्रों को नासा की मुफ्त शैक्षिक यात्रा हेतु चयनित किया गया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का यह मेधावी छात्र भी शामिल है। अप्रतिम ने अपने ज्ञान-विज्ञान एवं सृजनात्मक विचारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अर्जित की है और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। नासा की शैक्षिक यात्रा के दौरान उसकी शिक्षिका/प्रधानाचार्या का सम्पूर्ण यात्रा खर्च भी आयोजकों द्वारा वहन किया जायेगा। इसके अलावा, अप्रतिम को नगद पुरस्कार व अन्य आकर्षक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। 
 सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘रेस टु स्पेस क्विज’ प्रतियोगिता के विजेता इस मेधावी छात्र को नासा की इस शैक्षिक यात्रा में छात्रों को अंतरिक्ष की खोज के विभिन्न पहलुओं को जानने-समझने एवं अंतरिक्ष अन्वेषण के गुर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है एवं विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इन्ही प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम लहरा रहे हैं।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी