महिलाएं मंजिल तक पहुंचने के लिए स्वयं में पैदा करें आत्मविश्वास

विकास भवन के गांधी सभागार, रायबरेली में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें महिला शिक्षा और सुरक्षा, महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य आदि से सम्बन्धित विचार रखे गए। परियोजना निदेशक/प्रोबेशन अधिकारी प्रेमचन्द्र पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ने कहा कि महिलाएं स्वयं में पूरी तरह से सक्षम हैं उनको मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्हें स्वयं में आत्मविश्वास व हिम्मत पैदा कर सकारात्मक पहल करनी होगी। किसी कार्य को करने की इच्छाशक्ति, मेहनत व लगन को सुदृढ़ करना होगा तथा अंधविश्वास, रूढ़ियो, पाखण्डो, धार्मिक कट्टरपन को तनमन से निकालकर निरन्तर सकारात्मक, रचनात्मक कार्यो को तरजीह देने व हिम्मत के साथ कदम बढ़ाया जाए तो निश्चित ही सफलता व मुकाम मिल सकता है और हम समृद्धि विकास व उन्नति की ओर बढ़ सकते है। महिला व बेटियां किसी से कम नही है। प्रदेश सरकार महिलाओं शिक्षा, उत्थान, सुरक्षा व सम्मान दिलाने के साथ ही उनके हितार्थ एवं कल्याण के लिए अनेकों कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि ईश्वर ने महिलाओ को पुरूषो से अधिक गुण दिए है। इसलिए स्त्री कहीं पुरूषो से आगे है वह अपने साथ अपने परिवार को भी चलाती है। 
 महिला थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने तथा अपनी कमियो को दूर करे। दृढ़ संकल्प मजबूत इरादा हौसले बुलन्द कर हर कार्य को आसानी से किया जा सकता है। प्रदेश, देश व विश्व मे आज महिलाएं विविध क्षेत्रो मे मुकाम हासिल कर रही है। महिला शक्ति को चाहिए वे आगे बढ़ने का संकल्प ले सारा जहां उनके साथ है। बेटियों, बहनो को चाहिए कि वे अपने को संवारे कैरियर को पंख दे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा हीमोग्लोबिन आदि चेक कराकर स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ लेती रहें। एक बेटी के शिक्षित व सशक्त होने से पूरा घर परिवार शिक्षित व शसक्त होगा। महिलाओ की शिक्षा और सुरक्षा की मुहिम पर प्रदेश सरकार द्वारा जो कार्य किए जा रहा है उसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महिलाएं अपने मुकाम को छू रही हैं। महिला समाज का आधा हिस्सा है। संस्कृति विरासत को झांक कर देखे तो नारी शक्ति, मातृत्व शक्ति के रूप मे हमेशा जलवा बरकरार रहा है। महिलाआंे को सफलता पाने व आगे बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। महिला पुरूष का समान अस्तित्व है समान अधिकार है। इसलिए हौसले हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। 1090 वूमेन पावर लाइन सहित महिला सुरक्षा से जुडे़ कानूनी पहलुओं से विस्तार से अवगत कराया।
 महिला कल्याण अधिकारी पूजा शुक्ला व शेफाली सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के पक्ष मे महिलाओ की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करती रहती है। उन्होने कहा कि महिलाएं प्रदेश सरकार की लाभपरक व कल्याणकारी योजनाओ को भली भांति जाने तथा उसका लाभ ले। सर्वागींण विकास कर देश व समाज का नाम रोशन करने मे आगे आए। अधिकारियों द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहीं संघर्षशील महिलाओ को हार्दिक बधाई दी तथा उत्साहवर्धन करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामनाएं भी कीं। नारी शक्ति की ओर बढ़ती मुहिम को हर किसी ने सराहा। 
 इस मौके पर मनरेगा अधिकारी पवन कुमार, सूचना विभाग के मो0 राशिद, प्रियंका अवस्थी, शेफाली सिंह, पुजा शुक्ला, सुषमा कश्यप, राजेश कुमार, राजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी