सबा परवीन प्रदेश उपाध्यक्ष बनायी गयीं

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान ने कार्यकर्ता मीटिंग में  सबा परवीन को महिला समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया और कहा, सबा परवीन व्यापार मंडल को पूरी ईमानदारी के साथ आगे ले जाने का काम करेंगी। वहीं सबा परवीन ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं तन-मन से पूरी जिम्मेदारी के साथ संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत करूँगी और महिला व्यापारियों के सुख-दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूँगी और जल्द से जल्द सभी खाली पड़े पदों को भरने की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है वो मैं एक महीने में पूरी कर दूंगी क्यों कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जो भरोसा मुझ पर जताया गया है वो बहुत बड़ी बात है। वही सबा खान के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर चैहान गुट के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष रज्जू खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सेराज अहमद, जिला अध्यक्ष मोहम्मद कसीम खान उर्फ मोटा शानू, जैद खान, महिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता, हुमा कौशर, दुर्गा देवी, रामू, नायाब खान, वाजेह खान, आदि लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट की विशेष बैठक किया गया जिसमें हर पहलू पर चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री स.औतार सिंह मोंगा ने महेश मिश्रा उर्फ पियूष मिश्रा को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण गुट से निष्कासित करने की घोषणा की।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी