संस्था या व्यक्ति रेडक्रॅास एकाउंट के माध्यम से सहयोग कर सकता है

झांसी जिले में कोरोना वायरस के कारण हुए लाॅकडाउन में किसी भी प्रकार की परेशानी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कमी नहीं होने दी जायेगी। व्यक्तियों में दूरी बनाने के लिए दुकानों के बाहर रेखाओं, गोलों को बनावाया जायेगा। यह बात जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होेंने जानकारी देते हुए बताया कि लाॅकडाउन की स्थिति में जनता को घबराने की जरूरत नहीं बल्कि धैर्य धारण करना होगा। उन्होंने बताया कि जिले के मोहल्लों में सब्जी की आपूर्ति के लिए किसी स्थान को चिन्हित करके प्रशासन द्वारा ट्रक पहुंचाया जायेगा। जिसके उपरान्त चिन्हित ठेलों के माध्यम से सब्जी को मुहल्लों में भेजा जायेगा। जनता में दूरी का ध्यान रखने के लिए गोलों व रेखाओं को बनवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाॅकडाउन की स्थिति में माहौल ठीक देखने को मिला। झांसी व बबीना क्षेत्र से कुछ शिकायतें आने पर अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में आवश्यक फैक्ट्रियों को खुलना आवश्यक है। प्रशासन द्वारा बनाई गयी समिति की संस्तुति व शर्तों के अनुसार पास जारी करके उनका संचालन किया जायेगा। डीएम ने कोरोना आपदा में मदद करने के लिए बताया कि कोई भी संस्था या व्यक्ति रेडक्रॅास एकाउंट के माध्यम से सहयोग कर सकता है। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन की स्थिति में परेशानी से जूझ रहे गरीब व बेसहारों के लिए समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से भोजन के पैकेटों का वितरण कराया जायेगा। जिससे उन्हें भूख का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि जनता की आवश्यक सामग्री की पूर्ति के लिए दुकानों का समय निर्धारित किया जायेगा। जो निर्धारित समयावधि में वस्तु की आपूर्ति करेंगे।


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी