सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण सफल होने पर जनपद रायबरेली के कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता कार्यक्रम को हर्षाेउल्लास व भव्य तरीके से मनाया गया। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश सबका साथ सबकास विकास सबका विश्वास पर हार्दिक बधाई देते हुए उपस्थित गणमान्यजनों अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाआंे का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे। सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रेस प्रतिनिधियों, विधायक, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उसका लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे गरीब को दिलाने में आगे आये। 
प्रेस वार्ता में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश की जनपद की विधान सभावार पुस्तकों का विमोचन विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दल बहादुर, उमेश द्विवेदी के प्रतिनिधि संजय, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल, सीओ सीटी/अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी, एडी सूचना प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। विधायक दल बहाुदर ने बताया कि वर्ष 2014-15 में प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय 42,267 रूपये थी जो वर्तमान में बढ़कर 70,419 रूपये हो गई है। 3 हजार करोड़ रूपये से 86 लाख लघु एव सीमान्त किसानों का फसली ऋण मोचन किया गया। इन्वेस्टर्स समिट 2018 में 4.68 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रथम एवं द्वितीय ग्राउण्ड बे्रकिंग सेरेमनी में 2.5 लाख करोड़ का निवेश एवं 35 लाख से अधिक रोजगार, प्रयागराज कुम्भ 2019 दिव्य एवं भव्य आयोजन कुम्भ ने स्वच्छता सुरक्षा और सुव्यवस्था के मानक स्थापित किये, जिसकी देश-दुनिया में सराहना की गई। भारत सरकार के साथ-साथ प्रदेश की महत्वपूर्ण योजनाओ/उपलब्धियों की जानकारियां विस्तार से दी। 
प्रदेश सरकार की 3 वर्ष की उपब्धियों पर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधायक दल बहादुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश व जनपद का चहुँमुखी विकास के 3 वर्ष पूर्ण करते हुए विकास को बुलंदियों की ओर पहुचाया है वहीं सरकार द्वारा अपराध और अपराधियों के प्रति जोरो टालरेंस एवं हस्तक्षेप रहित पुलिसिंग से पुलिस में कानून का राज स्थापित किया है। सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही निर्णय लेकर 36 लाख से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों का 36 हजार करोड़ से ऊपर कर्ज माफ किया गया। अबतक के सबसे बड़े 5 लाख 12 हजार करोड़ रूपये के बजट के साथ ही वन ट्रिलियन डालर इकोनाॅमी बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वर्तमान सरकार ने परिवर्तन, विकास और गरीबों के सशक्तीकरण के संकल्प को पूरा किया और गरीबों को कई लाभ परक योजनाओं के साथ ही सौभाग्य येाजना के तहत 2 करोड़ 65 लाख आवासों को बिजली के कनेक्शन भी निःशुल्क दिये। आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.26 करोड़ गरीब परिवारों को करीब 6.47 करोड़ लोगों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर करते हुए 3.29 लाख लोगों का निःशुल्क इलाज किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ 5 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिये गये जिसमें उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 47 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये जा चुके है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2022 तक कमजोर और गरीब लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में 3 करोड़ आवास और नगरीय क्षेत्रों में 2 करोड़ आवास देने का लक्ष्य है अबतक 1 करोड़ 85 लाख आवास निर्मित किये जा चुके है जिसमें उत्तर प्रदेश में 30 लाख से अधिक आवासों का निर्माण कराया जा चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 10 करोड़ 91 लाख व्यक्तिगत शौचालय निर्मित किये जा चुके है जिसमें 6 लाख से ज्यादा ग्राम ओ0डी0एफ0 घोषित है। 
विधायक दल बहादुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अबतक का बजट वर्ष 2020-21 जिसमें 5 लाख 12 हजार 860 करोड 72 लाख रूपये का रखा गया है। जिसमें 10 हजार 967 करोड़ 87 लाख रूपये की नई योजनाए शामिल की गई है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण हेतु 369 करोड़ रूपये, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत 791 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हेतु 1 हजार 357 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 5 लाख आवासों का निमार्ण लक्ष्य जिसके लिए 6 हजार 240 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। गरीब वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजना के लिए 1 हजार 459 करोड़, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु 1 हजार 251 करोड़, दिव्यांग पेंशन योजना हेतु 621 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। वही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु 1 हजार 200 करोड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु 250 करोड़ के साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना हेतु 500 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार संविधान शिल्पी बाबा साहब डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदि महापुरूषों के बताये हुए रास्तों पर चलकर सबका साथ सबका विकास का कार्य कर रही है।  
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बचत भवन सभाागार में कहा कि 3 वर्ष रायबरेली का विकास के बारे में  प्रदेश सरकार की सुशासन के 3 वर्ष में जहां प्रदेश में लाभ परक व कल्याणकारी कार्यक्रमों की धूम रही वहीं जनपद में भी अनेक सरकार के लाभ परक कार्यक्रमों, योजनाओं से जनपदवासियों को लाभांवित किया गया। जिसमें हाल ही में आईटीआई वृद्धा आश्रम के निकट मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 242 जोडों के साथ ही 20 जोड़े मुस्लिम परिवारों का सामूहिक विवाह कराकर जनपद में 1275 से अधिक जोड़ों का विवाह कराकर जहां उपलब्धी हासिल की वही 24 जनवरी को भव्य तरीके से बचत भवन के प्रांगण में यूपी दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। रूपये 12792.10 लाख से जनपद रायबरेली में 236.41 कि0मी0 पहँुच मार्ग का निर्माण, 1130.00 लाख से 3 अदद सेतुओं का निर्माण, 13522.00 लाख से 3120.95 कि0मी0 सड़कों को गड्ढा मुक्त, 1747.55 लाख से इन्स्टीटयुट आॅफ डाइविंग एण्ड रिसर्च का निर्माण, 553.77 लाख से सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र सलोन का निर्माण कराया गया वही तहसील सलोन को आईसीओ 9001 का दर्जा भी हासिक हुआ। 264.23 लाख आवासीय परिसर लालगंज तहसील का निर्माण, 635.98 लाख से सौर आधारित मिनी पाईप पेयजल योजना की स्थापना, 1377.00 लाख से राजकीय पालिटेक्निक बछरावां का निर्माण, 666.00 लाख से आईटीआई शिवगढ़ का निर्माण, 277.24 लाख से राजकीय इण्टर कालेज अच्छई का निर्माण, 2.40 करोड़ से वृहद गौ संरक्षण केन्द्र मेरूई एवं बेलाखारा का निर्माण, 85.43 लाख से मल्टी परपज सीड स्टोर छतोह का निर्माण, 43.50 लाख से एक जनपद एक उत्पाद योजना हेतु वुड क्राफ्ट उत्पाद के लिए लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत 190018 व्यक्तियों को गोल्डन कार्ड वितरित, 7.12 करोड़ से टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत 171114 निःशुल्क टीके लगाये गये। एण्टी-भू माफिया के अन्तर्गत सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वाले भू-माफियाओं और अतिक्रमणकत्र्ताओं के विरूद्ध 4165 प्रकरणों का निस्तारण व 88 प्रकरणों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई। 
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री डा0 दिनेश शर्मा, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, विधायक राम नरेश रावत, धीरेन्द्र बहादुर सिंह जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल आदि अधिकारी ने जनपदवासियों को प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई दी है। उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाकर प्रदेश, देश व समाज के विकास में योगदान दे। जनपद में पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत सभी विकास खण्डों व जनपदस्तर पर तीन-तीन दिवस हुए अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियों आमजन ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सभी ब्लाकों में वृक्षारोपण सांस्कृतिक कार्यक्रम, सूचना अन्त्योदय मेला, प्रदर्शनी, कृषि ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्रों के विवरण कर बड़ी संख्याओं में किसानों का ऋण मोचन का लाभ हुआ है। जनपदों में स्थापित होर्डिंग्स वर्तमान में भ्रष्टाचार कुप्रशासन मुक्त आदि, हजारों की संख्या में असहाय, निर्धन, निराश्रित गरीबों को कम्बल उपलब्ध, अलाव जलाना, रैन बसेरा, भू-माफियों से अवैध कब्जों से मुक्त कराना, नगर निकाय व लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न होना, किसान दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस का प्रभावी तरीके से सम्पन्न होना, जीएसटी, ई-बैकिंग कार्यशाला, शबरी संकल्प योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जनपद का ओडीएफ की तरफ बढ़ना, बोर्ड की परीक्षाओं में सीसी कैमरे आदि की व्यवस्था के साथ परीक्षायें सम्पन्न होना आदि महत्वपूर्ण कार्यो को भी जनता को विधायक, जिलाधिकारी, डीसी मनरेगा आदि द्वारा बताया गया। सरकार की उपब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।



प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश की 6 विधान सभावार पुस्तकों के विमोचन होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओ, कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाये जाने को कहा है। प्रदेश/जनपद के जिन सपूतों का देश के आजादी में योगदान रहा है। प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं विविधता व जनपद के महत्वपूर्ण कार्य, उपलब्धियां, सरकार के संकल्प कार्ययोजनाओं, उपलब्धियों पर आदि पर विशेष फोकस रहा है। 3 साल की सरकार की उपलब्धियों, कल्याणकारी योजनाओं को जहां बताया गया वही अधिकारियों से कहा गया कि इसका लाभ सीधे आमजन को मिले व नई पीढ़ी को देश व प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये चहुँमुखी विकास कार्यो संकल्पों के बारे में बताया जाये। देश व प्रदेश के साथ ही जनता का इतिहास गौरवशाली रहा है यहां की संस्कृति यहां का गौरवशाली इतिहास स्वतन्त्रता संग्राम के समय में ही इतिहास में वर्णित है। वर्तमान सरकार की नीति सबका साथ व सबके विकास के सिद्धान्त पर आधारित है तथा प्रदेश सरकार गरीबों और वंचितों को न्याय दिलाने हेतु कृत संकल्पित है। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी व लाभ परक योजनाओं की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही आयोजित कार्यक्रम सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश के महत्व को भी बताया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण विकास योजना, पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन, किसान फसली ऋण मोचन योजना, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन डिस्टिक वन प्रोटेक्ड आदि के बारे में जानकारी दी। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, सीओ सीटी गोपीनाथ सोनी ने भी उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। बचत भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में मीडिया बन्धु उपस्थित थे। प्रेस वार्ता आयोजन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों जनमान्यगणों को सभी विधानसभाओं की प्रकाशित सुशासन के 3 वर्ष की पुस्तके भी वितरित की गई। प्रेस वार्ता कक्ष मे कोरोना वायरस के बचाव के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी व अस्थाना द्वारा गणमान्यजनों व प्रेस प्रतिनिधियों को माॅक्स व सेनेटाईजर वितरण भी किया गया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी