कोई भी भूखा ना सोए

झांसी मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित सामुदायिक रसोई के औचक निरीक्षण पर पंडित कृष्ण शर्मा कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे और वहां साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट श्रीमती वान्या सिंह द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई में तैयार खाने को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा तथा निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद तक भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो।
मंडलायुक्त ने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी को गर्म पानी से अच्छी तरह धोने के निर्देश दिए। मौके पर आलू की सब्जी और पूड़ी तली जा रही थी, साथ ही पैकेट भी तैयार हो रहे थे। उन्होंने प्रतिदिन भोजन तैयार होने व भोजन पैकेट की जानकारी ली, सेक्टर मजिस्ट्रेट श्रीमती वान्या सिंह ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 1300 पैकेट वितरण दोनों समय ( सुबह-शाम) किया जा रहा है। उक्त भोजन हर गरीब, असहाय व निर्बल वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
श्रीमती वान्या सिंह ने बताया कि नगर निगम के 60 वार्डों को चार सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में सामुदायिक रसोई संचालित है। भोजन की आपूर्ति क्षेत्र के चिन्हित लोगों के साथ ही कंट्रोल रूम में फोन आने के बाद वाह मांग के आधार पर नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों द्वारा उक्त भोजन की आपूर्ति जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाई जाती है। सामुदायिक रसोई का संचालन 11 अप्रैल 2020 से अनवरत चल रहा है। उन्होंने बताया कि हम सभी का लक्ष्य है कि कोई भूखा ना सोए, सभी जरूरतमंद गरीब असहाय, निर्बल को भोजन मिले।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी