सी.एम.एस. ने कोरोना राहत कार्य हेतु 1 करोड़ रूपया दिये

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर भेंट कर उन्हें कोरोना राहत कार्य हेतु 1 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया।
 सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इससे पहले सी.एम.एस. ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी को 50 लाख रूपयों का चेक भेंट किया एवं तदुपरान्त लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयों का आर्थिक योगदान दिया तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही पांच जनता रसोईघरो के संचालन के लिए 20 लाख रूपये की सहायता दी है। 
 इस प्रकार सी.एम.एस. ने अब तक रूपये 1,90,00,000/- (एक करोड़ नब्बे लाख) रूपयों की धनराशि कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भरसक निर्वहन कर रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी