अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने मेधावी छात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह

आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में 99 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 25 मेधावी छात्रों को आज सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) आॅडिटोरियम, लखनऊ में 26 लाख रूपयों के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 99.75 प्रतिशत अंको के साथ पूरे देश में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), लखनऊ के छात्र सुमित कुमार त्रिपाठी को 2 लाख रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि इनकी माताजी श्रीमती गायत्री देवी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी श्री संजय कुमार त्रिपाठी एवं टीचर-गार्जियन को अंगवस्त्र प्रदान कर सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में अपने मेधात्व का परचम लहराने वाले विद्यालय के अन्य 24 छात्रों को भी एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत से लेकर 099.75 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किया है। इन मेधावी छात्रों की माताओं को भी फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी व शिक्षकों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।
 सम्मान समारोह के उपरान्त आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बताया कि इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 6283 छात्र आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. परीक्षाओं में बैठे, जिसमें से 3389 छात्रों अर्थात 54 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। शेष छात्रों ने भी अत्यन्त उच्च अंक अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम गौरव बढ़ाया है। इस प्रकार सी.एम.एस. का आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। 
 डा. गाँधी ने आगे बताया कि आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा परिणाम में 15 छात्रों ने 99 प्रतिशत से 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं, जिनमें सुमित कुमार त्रिपाठी (99.75 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), श्रेष्ठा सिंह (99.50 प्रतिशत - कानपुर रोड कैम्पस), रूखसार (99.50 प्रतिशत - राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस), अदीबा अदील (99.25 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), खुशी वर्मा (99.25 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), सृष्टि (99.25 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), प्रखरमणि त्रिपाठी (99.25 प्रतिशत - महानगर कैम्पस), सांध्यिका श्रीवास्तव (99.25 प्रतिशत - महानगर कैम्पस), आदित्य वशिष्ठ (99 प्रतिशत -  अलीगंज कैम्पस), अनुष्का सिंह (99 प्रतिशत - अलीगंज कैम्पस),  ईशा त्रिपाठी (99 प्रतिशत - अलीगंज कैम्पस), क्षितिज गोस्वामी (99 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), दिव्या अग्रवाल (99 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), उन्नति सिंह (99 प्रतिशत - कानपुर रोड कैम्पस) एवं आदर्श गोयल (99 प्रतिशत - महानगर कैम्पस) प्रमुख हैं। 
 इसी प्रकार, आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) परीक्षा परिणाम में 10 छात्रों ने 99 प्रतिशत से लेकर 99.40 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं, जिनमें आस्था (99.40 प्रतिशत - राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस), ओजस्वी प्रकाश (99.20 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), नन्दिनी सापरा (99.20 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), आदित्य विष्णु झिवानिया (99.20 प्रतिशत - राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस), कशिका चैधरी (99.20 प्रतिशत - राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस), आर्यन वर्मा (99 प्रतिशत - गोमती नगर प्रथम कैम्पस), हना सईद शमशी (99 प्रतिशत - राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस), मोहम्मद कैफ खान (99 प्रतिशत - राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस), अंश गुप्ता (99 प्रतिशत - राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस) एवं प्रकर्श मनोहर (99 प्रतिशत -राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस) प्रमुख हैं। 
 इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी.एम.एस. के टाॅपर छात्रों ने एक स्वर से कहा कि सी.एम.एस. के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण एवं आदरणीय शिक्षकों के प्रेममय अथिक प्रयास के कारण ही 0आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमारे विद्यालय के संस्थापक-प्रबन्धक डा. जगदीश गाँधी जी के सादा जीवन उच्च विचार व प्रेरणादायी विचारों, विश्व एकता व विश्व बन्धुत्व के प्रयासों ने हमारे मन-मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ी है जो कि हमेशा हमारे जीवन का संबल बना रहेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी