एनआरसी और सीएए के विरुद्ध हुए हिंसक प्रदर्शनों की रिकवरी के सम्बंध में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

लखनऊ। एनआरसी और सीएए के विरुद्ध हुए प्रदर्शन में की गई हिंसा के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती के कोर्ट से जारी रिकवरी सर्टिफिकेट के क्रम मे में 4 वसूली प्रमाण पत्र जारी किए गए। समस्त आरोपियों के विरुद्ध नोटिस/मांग पत्र जारी एवं तामिल दिया जा चुका है और नोटिस की अवधि व्यपगत होने के पश्चात सभी के विरुद्ध गिरफ्तारी अधिपत्र जारी हो चुका है। जिसके क्रम में समस्त बाकीदारों के विरुद्ध चल संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनाक 30 जून को 2 भागीदार की चल संपत्ति कुर्क कर सील की गई तथा आज एक बाकीदर कि चल सम्पत्ति की कुर्की की गई। कुर्की की कार्यवाही का विवरण निम्नवत है। 
- एन0वाई0 फैशन स्टोर पक्के पुल के पास खदरा लखनऊ स्थित है। बाकीदार धर्मवीर सिंह पुत्र फजल सिंह हैं। इनके विरुद्ध 21 लाख 76 हजार रुपए की आर0सी0 जारी है। पैसा ना चुकाने की वजह से व्यापारिक प्रतिष्ठान जो हसनगंज थाना क्षेत्र में स्थित है कुर्क किया गया। उक्त प्रतिष्ठान में रखी चल संपत्ति की नीलामी की तिथि 16 जुलाई.2020 को नियत है।
- बाकीदार माहेनूर चैधरी पुत्र दद्दू चैधरी की बांसमंडी स्थित दुकान कुर्क कर दुकान चलसंपत्ति नीलामी तिथि 16 जुलाई.2020 नियत की गई है। 
- न्यायालय ए0डी0एम0 ईस्ट से जारी आर0सी0 के प्रति बाकीदार नफीस पुत्र मोहम्मद रईस की खुर्रम नगर स्थित वेल्डिंग की दुकान को आज सील की कार्यवाही की गई।
न्यायालय ए0डी0एम0 ईस्ट -        28 दोषी          धनराशि 6437637.00
न्यायालय ए0डी0एम0 वेस्ट -        10 दोषी          धनराशि 6773900.00
न्यायालय ए0डी0एम0 वेस्ट -        06 दोषी          धनराशि 175000.00
न्यायालय ए0डी0एम0 टी0जी0 -     13 दोषी           धनराशि 2176000.00
कुल आरोपितों की संख्या -          57               
कुल धनराशि 1.55 करोड़ रुपए।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी