एनएसएस उत्तर प्रदेश ने शत प्रतिशत मास्क अच्छादित कर गांवों का शतक पूर्ण किया

करनैलगंज (गोण्डा)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव उषा शर्मा के आहवाहन पर एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन मोनिका एस गर्ग की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में एनएसएस द्वारा  कोविड-19 संक्रमण  को रोकने की दृष्टि से स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर मास्क बनाने का कार्य चल रहा है।  अब तक 100 से भी अधिक गांवों को मास्क से शत प्रतिशत अच्छादित किया जा चुका है। जिसमें गोण्डा जनपद ने प्रथम चरण  में 19 गांवो को मास्क से पूर्ण आक्षादित करके प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश व जनपद गोण्डा द्वारा कोविड-19 संकट के समय कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयं सेवकों द्वारा घर पर तैयार किये गए मास्कों को गांवों में वितरित करवाया जा रहा है। राज्य संपर्क अधिकारी डा. अंशुमालि शर्मा ,क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक श्रोती व जिला नोडल अधिकारी डा जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 100 से भी अधिक गांवों को मास्क से शत प्रतिशत आच्छादित किया जा चुका है। मास्क वितरण अधिकतर गांवों में जिला प्रसाशन के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों  की उपस्थिति में या ग्राम प्रधान की उपस्थिति में किया गया है व इन सबके द्वारा इस विशेष अभियान के लिए संबंधित कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशंसा पत्र भी जारी किए हैं। अब तक शत प्रतिशत मास्क आच्छादन वाले गांवों की सूची में 45 गांव चैधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले जनपदों से हैं। जहाँ सबसे अधिक 31 गांव बुलंदशहर के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अच्छादित किये गए हैं वहीं 19 गाँवो का पूर्ण आक्षादन करके गोंडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।गाँवो के आच्छादन की संख्या निम्न वत है, अलीगढ़ 2 आजमगढ़ 2 बागपत 8 बहराइच 1 बुलंदशहर 31 फतेहपुर 2 फिरोजाबाद 2 गोंडा 19 हापुड़ 4 हरदोई 2 जौनपुर 1 गाजीपुर 4 लखीमपुर 2 ललितपुर 1 प्रतापगढ़ सहारनपुर 1 शामली 2 संभाल 7 शाहजहांपुर 4 राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश का यह अभियान अभी जारी है। अब तक प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा मास्क वितरित किए जा चुके हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी