गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, यूपी को सौंपेगी मध्य प्रदेश पुलिस

कानपुर के चैबेपुर में दो व तीन जुलाई की रात दबिश में गई पुलिस टीम पर हमलाकर सीओ सहित आठ जांबाजों का हत्यारा पांच लाख का इनामी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है। मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप देगी। मध्य प्रदेश सीएम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत की जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सैकड़ों पुलिस टीम के साथ एसटीएफ को बीते सात दिन के चकमा दे रहा विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद से उज्जैन पहुंच गया। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा इनामी गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हुआ है। अब मध्य प्रदेश पुलिस ने उसको यूपी पुलिस को सौंपा है। उसकी आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी हो चुकी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी