क्या सरकार के खिलाफ जनता हित मे आवाज उठाना गलत है? कमल सिंह चौहान

कांग्रेस के नेता कमल सिंह चैहान ने उठाये उत्तर प्रदेश की कानून ब्यवस्था पर सवाल श्री चैहान ने कहा  आज लखनऊ में हमारी पार्टी द्वारा कानपुर में 8 पुलिस वालो की निर्मम हत्या के सन्दर्भ में सरकार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओ को गिरफ्तार कर लिया गया। जब सड़को पर उतरी कांग्रेस पार्टी तो उनकी आवाज दबाने के लिए प्रशासन द्वारा लाठियां चलाई गई जो बेहद निंदनीय है। ये लोकतंत्र की हत्या नही तो और क्या है? क्या सरकार के खिलाफ जनता हित मे आवाज उठाना गलत है? क्या ये लोकतंत्र की हत्या नही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की सिर्फ इतनी मांग है कि जो पुलिस के जवान शहीद हुए है उनको जल्द से जल्द न्याय मिल सके करीब 5 दिन हो गए है अभी तक सरकार क्या कर रही है उनको जल्द से जल्द दोषियों के ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए किन्तु उल्टा हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आलोक प्रसाद, तनुज पुनिया समेत सैकड़ो कार्यकर्ता को गिफ्तार कर लिया गया है जो सरकार पे सवाल खड़े करता है ।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी