वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया


 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली श्री अब्दुल शाहिद के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान आज वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई.टी.आई. कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली का निरीक्षण अभिनव जैन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली द्वारा किया गया। सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया। इसके अन्तर्गत सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वृद्धाश्रम में पर्याप्त साफ-सफाई न होने तथा वृद्ध महिलाओं की विशेष देखभाल न किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वृद्धजन आवास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा वृद्ध महिलाओं की सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करें। सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को बताया गया कि वृद्धों को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनंजय सिंह, लेखाकार हिमांशु सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक राजदेवी, प्रमोद कुमार तिवारी, पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी