इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में. छात्रा को गोल्ड मैडल

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) लखनऊ की कक्षा-3 की मेधावी छात्रा जैनब फातिमा ने इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत समेत कई देशों केे छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की इस मेधावी छात्रा ने अपने मेधात्व अंग्रेजी भाषा के उत्कृष्ट ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि हेतु आयोजकों ने जैनब को गोल्ड मेडल प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी