उच्चशिक्षा हेतु फिनलैंड एवं नीदरलैंड के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित

सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) लखनऊ के मेधावी छात्र अभ्युदय सिन्हा ने फिनलैंड एवं नीदरलैंड के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है, जिसमें फिनलैंड की एल.यू.टी. यूनिवर्सिटी हैम्क हेम यूनिवर्सिटी ऑफ अप्लाडल साइन्सेज एवं नीदरलैण्ड की सक्सियन यूनिवर्सिटी शामिल है। अभ्युदय इन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से अपने पसंद के विश्वविद्यालय में कम्यूटर साइन्स की उच्च शिक्षा प्राप्त करेगा। अभ्युदय ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस..टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।वर्ष 2022 में सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

            

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी