संदेश

News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर्षोल्लास से मनाई गई ‘विश्व एकता सत्संग’ की 20वीं वर्षगाँठ

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, प्रधान कार्यालय, लखनऊ के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज बड़े हर्षोल्लास के साथ ‘विश्व एकता सत्संग’ की 20वीं वर्षगाँठ को आॅनलाइन मनाया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफीसर श्री रोशन गाँधी एवं विश्व एकता सत्संग की संयोजिका एवं चीफ एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी टु फाउण्डर सुश्री वंदना गौड़ ने अपने विचार रखे।   इस अवसर पर ‘विश्व एकता सत्संग’ की संक्षिप्त रूपरेखा बताते हुए सुश्री वंदना गौड़ ने कहा कि अनेक व्यवधानों व कोरोना जैसी महामारी के बावजूद ‘विश्व एकता सत्संग’ का आयोजन विगत 19 वर्षों से अनवरत जारी है, जिसका मकसद सिर्फ एक ही है कि समाज में एकता, शान्ति, सौहार्द व सद्भाव का वातावरण बनें। विश्व एकता सत्संग का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि इसमे सभी धर्मों का प्रतिनिधित्व होता है। उन्होंने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग व स्नेह की बदौलत ही यह विशेष आयोजन आज 19 वर्षों की अनवरत यात्रा पू

वीर जवान शहीद शैलेन्द्र प्रताप सिंह की शहादत

चित्र
श्रीनगर के सोपोर में देश की सेवा करते हुए विगत दिवस से आतंकी हमले में रायबरेली के लाल व वीर जवान शैलेन्द्र प्रताप सिंह शहीद हो गए थे। देर साय शहीद का पार्थिव शरीर उनके निवास मलिकमऊ जवाहर बिहार कालोनी व पैतृक तहसील डलमऊ के ग्राम मीर मीरानपुर (अल्हौरा) पार्थिव शरीर के पहुंचते ही घर व क्षेत्र में कोहराम के मध्य शहीद शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अन्तिम दर्शन के लिए पूरा जनपद उमड़ा पड़ा। शहीदों की मजारों पर हर बरस लगेंगे  मेले, वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होंगा। राष्ट्र रक्षा का संकल्प पूरा करते-करते ओढ़ लिया तिरंगे का कफन। जबतक सूरज चांद रहेगा शैलेन्द्र सिंह तेरा नाम रहेगा के नारों से जनपद में गूंज रही। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके बेटे कुशाग्र ने पिता को जहां सलामी दी वही जनपद के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अदिति सिंह, दल बहादुर कोरी, राकेश कुमार सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, राम नरेश रावत, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक राम लाल अकेला कई राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि व भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास

जनसेवक का प्रतिबिम्ब हैं अदिति सिंह

चित्र
स्वर्गीय अखिलेश सिंह की जन सेवाभाव को आगे बढ़ाने के क्रम में उनकी पुत्री सदर विधायक अदिति सिंह अपनी प्रिय जनता से मिलने पहुंची। जनसंवाद के इस क्रम में बछरांवा विधानसभा के अंतर्गत अमावां ब्लाक के बल्ला, नरई, कलंदरगंज और अजीजगंज गांवों का भ्रमण किया साथ ही हरचंदपुर विधानसभा के न्याय पंचायत पश्चिम गांव में जनता को संबोधित किया। इस दौरान आज सैकड़ों की संख्या में गांववासियों ने सदर विधायक अदिति सिंह का स्वागत किया। जनसंवाद के कारवां को आगे बढ़ाते हुए अदिति सिंह कहती है कि यह दौरा सिर्फ एक पारिवारिक बैठक है जिसके माध्यम से मैं आप सब का हाल चाल जाने आई हूँ। मैं और मेरा लालूपुर परिवार आप सब की हर संभव मदद के किये सदैव तत्पर रहेगा। मैं अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने की पूरी कोशिश कर रही हूँ और आगे भी करती रहूंगी जैसे मेरे पापा जनता से मिलने व उनका हाल-चाल जानने लोगों के बीच सदैव पहुँचते रहते थे वैसे ही मेरा भी यही सदैव प्रयास रहता है कि मैं जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्यों का तत्काल निवारण करूं। साथ ही भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनता से कहा कि जैसे विधायक जी निर्धन बेटियों की शादी में कन्य

दो मंजिला भवन का पुनर्निर्माण किया गया

चित्र
         मुंबई /  पुणे  :  स्कूल   को   बुनियादी   जरूरत   को   समझते   हुए   मुंबई   के   यारी   रोड , अंधेरी  ( वेस्ट )  में   स्थित   चिल्ड्रन   वेलफेयर   ट्रस्ट   के   संचालक    ज्ञानगुरूमहर्षि   माननीय   श्री .  अजय   जवाहर   कौल   द्वारा   जिला   परिषद   प्राथमिक   विद्यालय , ग्राम   पंचायत   वाकसई   ता .  मावळ   जि .  पुणे   देवघर   में   स्कूल   के   नए   दो   मंजिला   भवन   का   पुनर्निर्माण   किया   गया   और   रविवार  27  सितंबर , 2020  को   भवन   का   उद्घाटन   मावल   के   विधायक   श्री   सुनील   अन्ना   शेलके   द्वारा   किया   गया।    सभी   ने   अजय   कौल   की   तारीफ   की   और   कहा   कि   भवन   निर्माण   करवा   के   उन्होने   आनेवाले   विद्यार्थियो   के   लिये   और   युवा   पीढ़ी   की   बेहतरी   के   लिए   एक   बड़ा   काम   किया   है।   इस   अवसर   पर   सर   अजय   कौल   ने   कहा ,"  आज   की   युवा   पीढ़ी   के   बेहतर   भविष्य   के   लिए   जरुरी   है   कि   उनको   बेहतर   शिक्षा   दी   जाय ,  जो   कि   उन्हे   अंधकार   से   आत्मज्ञान   की   ओर   बढ़ने   में   मदद  

मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के स्कूल बोर्ड में नामित

चित्र
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को सदस्य के तौर पर स्कूल बोर्ड में नामित किया है। यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से जुड़े इस बोर्ड में प्रो. द्विवेदी को तीन वर्ष के लिए नामित किया गया है। इसके अलावा बीबीसी के पूर्व संवाददाता श्री सतीश जैकब एवं एनडीटीवी के रेजिडेंट एडिटर श्री कमाल खान को भी इस बोर्ड में नामित किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक प्रो. द्विवेदी पूर्व में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव भी रहे हैं। प्रो. द्विवेदी भारतीय भाषाओं की पत्रकारिता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उन्होंने ‘उर्दू पत्रकारिता का भविष्य’ नाम से एक पुस्तक का संपादन भी किया है।

जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में 80 छात्र सी.एम.एस. से चुने गये

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ के सर्वाधिक 80 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।  इसके अलावा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र श्रेयांश सिंह ने 424वीं आॅल इण्डिया रैंक के साथ लखनऊ में टाॅप किया है। ये मेधावी छात्र अब देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे, साथ ही सामाजिक विकास में भी योगदान देंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है कि विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।             सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि देश की इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा

सतत विकास लक्ष्य

चित्र
वैश्विक लक्ष्यों में गरीबी खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा, आर्थिक असमानता के कम करना और सभी के लिए शान्ति एवं न्याय सुनिश्चित करना सतत विकास लक्ष्यों में शामिल है। इसमें 17 सतत विकास लक्ष्य रखे गये है। जिन्हें अधिकारी भली-भांति जानकर कार्यवाही करें। एडीजी भारत सूचकांक की महत्ता को दर्शाता है। सतत विकास के पांच वैश्विक लक्ष्यों का क्रियान्वयन शामिल है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपनिदेशक क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बीएसए, डीपीओ, डीपीआरओ, अधिशाषी अभियन्ता सिचाई-बिजली, उपायुक्त उद्योग, जिला समाज कल्याण, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, वनाधिकारी, एडीएम, डीएफओ, एसपी आदि सम्बन्धित विभागों कें अधिकारियों को निर्देश दिये कि सतत विकास लक्ष्य की ओर बढ़े। इसके लिए निरन्तर लोगों को जानकारी दी जाये। जिससे गरीबी, भुखमरी पूर्णतः समाप्ति, अच्छा स्वास्थ्य और जीवन स्तर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैगिंक समानता, साफ पानी व स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और

सात्विक ने जीता प्रथम पुरस्कार

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), लखनऊ के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र सात्विक श्रीवास्तव ने अन्तर-विद्यालयी स्टोरी-टेलिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक-साहित्यिक संस्था ‘योग्यपीठ’ के तत्वावधान में आॅनलाइन आयोजित हुई।  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करने, उनमें आत्मविश्वास का संचार करने एवं उनके ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयाजित की गई, जिसमें लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने बड़े आत्मविश्वास से कथा वाचन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही ज

मेधावी छात्रों 76 लाख रूपये की स्कालरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर, लखनऊ के 19 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 76 लाख रूपये की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस स्काॅलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।  सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है।  श्री शर्मा ने बताया कि स्काॅलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में आदर्श गोयल, अक्षत श्रीवास्तव, अंशिका सिंह, अयान अहमद, ईशान रस्तोगी, केनिशा मिश्रा, क्षितिज कैथ

न्यूयार्क एकेडमी आफ साइन्सेज में चयनित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस, लखनऊ के कक्षा-12 के प्रतिभाशाली छात्र आरव प्रताप सिंह ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान व रचनात्मक सोच के बलबूते दुनिया की अत्यन्त प्रतिष्ठित न्यूयार्क एकेडमी आॅफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में चयनित होकर सी.एम.एस. का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है। इस एकेडमी के छात्र नासा के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में अनुसंधान के कायों में अपनी भूमिका निभाते हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने  सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे सी.एम.एस. परिवार को आरव की इस सफलता पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि  सी.एम.एस. अपने छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान कर उन्हें विश्व नागरिक बना रहा है और यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र सारी दुनिया में उच्च पदों पर प्रतिष्ठित होकर विश्व मानवता की सेवा कर रहे हैं।  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि न्यूयार्क एकेडमी आॅफ साइन्सेज, अमे

महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन संपन्न

चित्र
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व अब्दुल शाहिद जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशानिर्देशन में व सबला परिवार परामर्श के सहयोग से महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मयंक जायसवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी अपने अध्यक्षीय भाषण में सचिव द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में बताया गया। सचिव द्वारा महिलाओं को सरकार की विभिन्न निःशुल्क योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं उन्हें मानसिक विकास के प्रति सदैव सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया सचिव द्वारा महिलाओं को निःशुल्क महिला हेल्प लाइन 181 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सबला परिवार परामर्श केन्द्र की सचिव मीनू त्यागी, कोषाध्यक्ष सबला परिवार परामर्श केन्द्र बन्दना त्रिपाठी डीएमसी यूनीसेफ, दीपिका शुक्ला परामर्शदात्री, व अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन की बैठक

चित्र
रायबरेली स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन की बैठक गत दिवस प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में संपन्न हुई। संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव की संस्तुति से अध्यक्ष गौरव सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे प्रभात सिंह को महासचिव, शिवेंद्र श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष तथा दीपक यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया। सभी नवनिर्वाचित पाधिकारीयो ने संरक्षक व अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। साधारण सभा में उपस्थित समस्त प्रबंधको ने एसोसिएशन द्वारा अब तक निजी विद्यालयों के हित में की गई कार्यवाही की भुरि-भुरि प्रशंसा किया। विदित हो कि एसोसिएशन के द्वारा जहां शासन को ज्ञापन पत्र देकर विद्यालय हितों का ध्यान रखते हुए मान्यता नियमावली में परिवर्तन करवाए जाने का अभूतपूर्व कार्य किया वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रायबरेली से मिलकर टी.सी. में काउंटर साइन की बाध्यता को समाप्त करवाए जाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य संपादित किया गया। प्रबंधक सूरज शुक्ला ने सुझाव दिया कि एसोसिएशन की वेबसाइट बनाकर जिले के अभिभावकों का एजुकेशनल क्रेडिट स्कोर बनाया जाए जिसमे जनपद के सभी डिफाल्टर अभिभवाको की सूची डाली

सी.एम.एस. की दो छात्राएं बनी पी.सी.एस.

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ की दो प्रतिभाशाली छात्राओं फाल्गुनी सिंह (26वीं रैंक) एवं गौरीशा श्रीवास्तव (136वीं रैंक) ने अभी हाल ही में घोषित हुए पी.सी.एस. परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा फाल्गुनी सिंह ने 26वीं रैंक अर्जित कर अपनी सफलता का परचम लहराया है और उन्हें एस.डी.एम. पद हेतु चयनित किया गया है। फाल्गुनी ने प्रथम प्रयास में ही यह उपलब्धि अपने नाम की है। फाल्गुनी ने कक्षा-7 से कक्षा-12 तक की शिक्षा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से प्राप्त की एवं वर्ष 2012 में आई.एस.सी (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा 95.40 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की। इसी प्रकार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा गौरीशा श्रीवास्तव को 136वीं रैंक के साथ ब्लाक डेवलपमेन्ट आॅफीसर के पद पर चयनित किया गया है। गौरीशा ने मान्टेसरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से प्राप्त की है। सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के प्रेरणादायी शै

छात्रों को 16 लाख रूपये की स्कालरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस), लखनऊ के चार मेधावी छात्रों को भारत सरकार द्वारा 16 लाख रूपये की स्कालरशिप से नवाजा गया है। इन छात्रों में आकाश तिवारी, गर्विता सिंह, कृष्णम गुप्ता एवं प्रज्ञान प्रभाकर वर्मा शामिल हैं, जिन्हें भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 16 लाख रूपये की स्कालरशिप प्रदान की जायेगी, जिसमें प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे।  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. चैक कैम्पस इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनि

भारतेंदु हरिश्चंद्र आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह कहे जाते हैं

चित्र
आनलाइन रंग संवाद में शाश्वत, सांस्कृतिक सामाजिक एवं संस्कृत संस्था, समन्वय रंगमंडल, आधारशिला रंगमंडल, समानांतर, मंथन कला, विनोद रस्तोगी संस्थान भारतेंदु बाबू के जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते वरिष्ठ रंगकर्मी अभिलाष नारायण जी ने कहा भारतेंदु बाबू की कालजई कृति अंधेरे नगरी को प्रयाग, काशी के संगम से नया कलेवर दिया गया जिसमे मूल योगदान प्रयाग के महान निर्देशक डा सत्यव्रत सिन्हा का रहा, और प्रस्तुति में जान फूँकी राजा की भूमिका निभाने वाले काशी के श्री नील कमल चैटेर्जी ने. आधारशिला रंगमंडल के अजय केसरी भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के जन्मदिवस पर मैं आधारशिला परिवार की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और उनके सम्मान में बस मैं इतना ही कहूंगा वह आधुनिक हिंदी साहित्य, गद्य, पद्य एवं पत्रकारिता एवं आधुनिक हिंदी नाटकों के और उपनिवेशवाद के जनक कहे जाते हैं बाल्यकाल की अवस्था में मात्र 12 वर्ष की आयु में ही उन्होंने पंडित मंगला प्रसाद त्रिपाठी द्वारा रचित नाटक जानकी मंगल मे अभिनय भी किया मात्र 34 साल 4 महीने की अल्प आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले वे अपने क्षेत्र में इतना कु

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक

चित्र
विकासखंड शाह गौरा, रायबरेली के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य, तथा प्रधान गणों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा विकास हेतु सड़क निर्माण नाली निर्माण, खंडजा, इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य हेतु 2.5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में दिया गया। जिस पर ब्लॉक प्रमुख मीना पांडे ने कहा, ये विकास के सभी कार्यों को कराया जाएगा। शासन द्वारा 15 वां वित्त क्षेत्र पंचायत को अलग से कार्य हेतु देने का प्रावधान किया गया है जिसके अंतर्गत पर पेय जल, जल शक्ति, इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था, तथा क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत पशुपालन, मत्स्य पालन, बीज भंडार,गोदाम इत्यादि भवनों का नवीनीकरण कराया जाएगा। उपरोक्त कार्यो को कराने हेतु 15 वां वित्त कर खाता खुलवा दिया गया है शासन द्वारा पैसा आते ही विकास के सभी कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिए जाएंगे मीना पांडे ने कहा आज देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही अच्छे ढंग से करोना जैसी महामारी से देश को बचाने के उपाय किए हैं साथ ही साथ पूर्व में ही मोदी जी ने कहा था कारोना से जंग लंबी होगी और इस लड़ाई में देश के 135

वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली

चित्र
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भविष्य के लिए जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यों को सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित किया गया है। शासन द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय भवनों तथा स्कूल-कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के निर्देश दिए गए है। इसी दिशा में विशेष प्रयास करते हुए शासन स्तर से लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता-सहायक अभियन्ता को जनपद स्तर पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के कार्य की प्रगति का अनुश्रवण करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जल संचयन को व्यापक जन सहभागिता के द्वारा जन आन्दोलन का रूप दिये जाने की आवश्यकता है। इसमें समस्त नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपेक्षा की गई है कि समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों-औद्योगिक इकाइयों-गैर सरकारी संगठनों एवं कृषकों इत्यादि से अनुरोध है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिगं प्रणाली स्थापित करते हुए जलसंचयन के कार्य प्रभावी रूप से किए जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत

बाइक से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

चित्र
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी गेट के निकट एक युवक के बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था एवं उसकी अस्पाताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तालाबपुरा क्षेत्र के डोंडाघाट शिव मन्दिर के पास के निवासी अंकुर जैन के रूप में हुई है। मृतक युवक नवीन गल्ला मंडी में ही अपना डिब्बा रखकर गल्ला की खरीद करता था। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है क्योंकि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम के चलते फिर से एक बार सरकारी वाहन 108 ने सूचना पाकर घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचने पर से एक युवक की बेबजह मौत का कारण बना, क्योंकि अगर समय पर 108-वाहन आ जाता तो उक्त युवक को फौरन उपचार मिल जाने पर वह बच सकता था। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में चिकित्सा विभाग के निदेशन में उक्त सरकारी वाहन 108 को आदेशित किया है कि वह किसी भी घटना की सूचना मिले तो, घटना स्थल पहुंचे एवं समय पर घायल को अस्पताल ले जाये। लेकिन इस बार फिर उक्त युवक गंभीर रूप से सड़क पर गंभीर रूप से घा

सी वी.सी.आई.डी. जांच की मांग

चित्र
जिलाधिकारी महोबा को ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के लिए दिया गया जिसमें भगवती प्रसाद सोनी जिला संवाददाता टीवी1 इंडिया न्यूज एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मानव सेवा संस्था उत्तर प्रदेश के पुत्र की 2017 में हत्या हुई थी जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अन्य जिलों पर भी मानव सेवा संस्था के तत्वाधान में जिला अधिकारियों को सीबीसीआईडी जांच की मांग कर निष्पक्ष जांच की प्रार्थना की गई जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष मानव सेवा संस्था रमन दीक्षित द्वारा की गई। दूसरा ज्ञापन मान सिंह ग्राम नटर्रा थाना चरखारी जिला महोबा ने दिया जिनका ट्रैक्टर 8 साल पहले राजू सिंह खरेला ने 15000 महीने पर किराए से लिया था आज तक कोई किराया नहीं दिया गया ना आज तक ट्रैक्टर कल्टीवेटर सीडल थ्रेशर वापस किया गया शिकायती पत्र देने पर चरखारी पुलिस 3 साल से जांच कर रही है न्याना पाने से आहत होकर पीड़ित ने भी अनशन की घोषणा की। तीसरा प्रार्थी ग्राम स्यौडी थाना पनवाड़ी जिला महोबा अयोध्या प्रसाद का है जिनको पनवाड़ी पुलिस ने आज तक न्याय नहीं दिया उन्होंने भी अमरण अनशन की घोषणा कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रद

युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत

चित्र
राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवकों की बेरोजगारी की समस्या दूर करने और प्रदेश के हुनरमंद व कर्मठ युवाओं को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। इस योजना का मुख्य उदद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना उद्योग शुरू कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 25 लाख रू0 तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसमें राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान लाभार्थी को उपलब्ध कराया जाता है, जो कि उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रूपये 6.20 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु रुपये 2.50 लाख तक देय होता है। जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जाता है। प्रदेश में बहुत से ऐसे युवा है जो शिक्षित और किसी न किसी टेªड मंे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना खुद का कोई उद्योग, स्वरोजगार शुरू नहीं कर पाते। राज्य के ऐसे युवा इस योजना के अन्तर्गत आवेदन