पूर्वजंम मे भी परस्पर संबधी होते है जुड़वा बच्चे
- डा. डी.एस. परिहार यह इस विषय पर लिखा गया विश्व का संभवतः पहला लेख है। जुड़वा बच्चों के जंमाकों पर काम करते हुये एक सवाल दिमाग में उभरा कि जब परिवार के लगभग सभी सदस्यों का परस्पर पूर्व जन्म का गहरा रिश्ता होता है। तो क्या जुड़वा बच्चों का भी गत जन्म का परस्पर कोई घनिष्ठ संबध होता है। इस संदर्भ मे मैंने कुछ ऐसे केसेस का अध्ययन किया जिनमे जुडव़ा बच्चों के गत जन्म के जंमाक या उनके व्यक्तिगत संपूर्ण विवरण उपलब्ध था। इन सभी केसेस मे जुड़वा बच्चे गत जन्म मे भी परस्पर जुड़ा भाई अथवा बहनें या अन्य संबध पाये गये। यद्यपि यह कोई अंतिम निष्कर्ष नही है। हो सकता है। कुछ जुडव़ा जातकों का परस्पर कोई संबध ना होता हो या वे परस्पर अजनबी रहे हो या वे गत जन्म मे ना सही पर तीन चार जन्म पूर्व संबधी रहे हों। इस विषय पर और रिसर्च करने की आवश्यकता है, जिसे भविष्य के विद्वान पूरा करेंगे। गत जन्म मे भी जुड़वा भाई उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद जिले के कन्नौज कस्बे से 13 किमी दूर जसौदा स्टेशन के पास एक किमी दूर गंगा किनारे बसे गांव श्याम नंगला मे प. रामस्वरूप शर्मा व उनकी पत्नी कपूरी देवी के घर 1965 मे श्रावण माह की कृष्ण