संदेश

लिविंग रिलेशन फिल्म युवाओं के लिविंग रिलेशन पर आधारित है

चित्र
देशभर में आजकल काफी युवाओं में लिविंग रिलेशन आम बात हो गई है, खासकर बड़े शहरों व महानगरों में ज्यादातर लोग मजबूरी वश व खर्चे के हिसाब से लड़के-लड़कियां साथ में रहते है और फिर उनके बीच रेलशन बन जाता है। ऐसी ही कहानी पर सूरत (गुजरात) की सोनल गजेरा व आशीष गजेरा मिलकर हाई-स्पीड सिने इंटरनेशनल बैनर तले एक हिंदी फीचर फिल्म लिविंग रिलेशन की शूटिंग की शुरुवात मालाड के मढ़ में स्थित मनीषा बंगले में की। जिसके निर्देशक अरमान जाहिदी है।   सूरत (गुजरात ) के रहने वाले आशीष गजेरा व सोनल गजेरा फिल्म के बारे में कहते है, सूरत में हमारा बिजनेस है। हमने काफी लिविंग रिलेशन में रहने वालों को देखा है, उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आते है? उसी के लिए उनको उसकी तसवीर को पेश करने के लिए इस फिल्म का निर्माण करने का फैसला लिया।        फिल्म के निर्देशक अरमान जाहिदी इससे पहले विजय आनंद, चन्द्रा बारोट, मेहुल कुमार जैसे दिग्गज निर्देशकों के सहायक निर्देशक रह चुके है व कई फिल्मे, धारावाहिक, शार्ट फिल्म व विज्ञापन फिल्मे बना चुके है। निर्देशक अरमान जाहिदी फिल्म लिविंग रिलेशन के बारे में कहते है, लिविंग रिलेशन के कलरफुल लाइफ

न्यूयार्क एकेडमी आफ साइन्सेज में चयनित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस, लखनऊ के कक्षा-12 के प्रतिभाशाली छात्र आरव प्रताप सिंह ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, उत्कृष्ट ज्ञान-विज्ञान व रचनात्मक सोच के बलबूते दुनिया की अत्यन्त प्रतिष्ठित न्यूयार्क एकेडमी आॅफ साइन्सेज, अमेरिका की जूनियर एकेडमी में चयनित होकर सी.एम.एस. का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है। इस एकेडमी के छात्र नासा के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में अनुसंधान के कायों में अपनी भूमिका निभाते हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने  सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे सी.एम.एस. परिवार को आरव की इस सफलता पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि  सी.एम.एस. अपने छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान कर उन्हें विश्व नागरिक बना रहा है और यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र सारी दुनिया में उच्च पदों पर प्रतिष्ठित होकर विश्व मानवता की सेवा कर रहे हैं।  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि न्यूयार्क एकेडमी आॅफ साइन्सेज, अमे

महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन संपन्न

चित्र
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व अब्दुल शाहिद जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशानिर्देशन में व सबला परिवार परामर्श के सहयोग से महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मयंक जायसवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी अपने अध्यक्षीय भाषण में सचिव द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में बताया गया। सचिव द्वारा महिलाओं को सरकार की विभिन्न निःशुल्क योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं उन्हें मानसिक विकास के प्रति सदैव सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया सचिव द्वारा महिलाओं को निःशुल्क महिला हेल्प लाइन 181 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर सबला परिवार परामर्श केन्द्र की सचिव मीनू त्यागी, कोषाध्यक्ष सबला परिवार परामर्श केन्द्र बन्दना त्रिपाठी डीएमसी यूनीसेफ, दीपिका शुक्ला परामर्शदात्री, व अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन की बैठक

चित्र
रायबरेली स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन की बैठक गत दिवस प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में संपन्न हुई। संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव की संस्तुति से अध्यक्ष गौरव सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे प्रभात सिंह को महासचिव, शिवेंद्र श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष तथा दीपक यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया। सभी नवनिर्वाचित पाधिकारीयो ने संरक्षक व अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। साधारण सभा में उपस्थित समस्त प्रबंधको ने एसोसिएशन द्वारा अब तक निजी विद्यालयों के हित में की गई कार्यवाही की भुरि-भुरि प्रशंसा किया। विदित हो कि एसोसिएशन के द्वारा जहां शासन को ज्ञापन पत्र देकर विद्यालय हितों का ध्यान रखते हुए मान्यता नियमावली में परिवर्तन करवाए जाने का अभूतपूर्व कार्य किया वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रायबरेली से मिलकर टी.सी. में काउंटर साइन की बाध्यता को समाप्त करवाए जाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य संपादित किया गया। प्रबंधक सूरज शुक्ला ने सुझाव दिया कि एसोसिएशन की वेबसाइट बनाकर जिले के अभिभावकों का एजुकेशनल क्रेडिट स्कोर बनाया जाए जिसमे जनपद के सभी डिफाल्टर अभिभवाको की सूची डाली

सी.एम.एस. की दो छात्राएं बनी पी.सी.एस.

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ की दो प्रतिभाशाली छात्राओं फाल्गुनी सिंह (26वीं रैंक) एवं गौरीशा श्रीवास्तव (136वीं रैंक) ने अभी हाल ही में घोषित हुए पी.सी.एस. परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा फाल्गुनी सिंह ने 26वीं रैंक अर्जित कर अपनी सफलता का परचम लहराया है और उन्हें एस.डी.एम. पद हेतु चयनित किया गया है। फाल्गुनी ने प्रथम प्रयास में ही यह उपलब्धि अपने नाम की है। फाल्गुनी ने कक्षा-7 से कक्षा-12 तक की शिक्षा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से प्राप्त की एवं वर्ष 2012 में आई.एस.सी (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा 95.40 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की। इसी प्रकार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा गौरीशा श्रीवास्तव को 136वीं रैंक के साथ ब्लाक डेवलपमेन्ट आॅफीसर के पद पर चयनित किया गया है। गौरीशा ने मान्टेसरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से प्राप्त की है। सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के प्रेरणादायी शै

तांगेवाला और वो रात

चित्र
बात अगस्त 1926 की है लखनऊ के कलैक्टर रिचर्ड विलियम वर्ड को सीतापुर के जिलाधीश एच.एम. ईलियट ने विशेष लेटर भेज कर काकोरी केस के फरार मुजरिमो की पहचान के लिये उनके फोटो और अंय जानकारयिां मांगी ईलियट के अनुसार उन्हें एस.पी. सीतापुर ने सूचित किया है कि शहर के मशहूर सेठ दौलतराम के यहाँ कुछ अजनबी युवक ठहरे हुये है। पुलिस को शक है कि ये काकोरी डकैती के मुजरिम है। लेकिन एक तो सेठ काफी रसूख वाला है। दूसरे इन युवकों के खिलाफ कोई सबूत नही है। स्थानीय पुलिस के पास काकोरी कांड के मुजरिमों की कोई पहचान की कोई पुख्ता जानकारी नही है लाट साहब ने पत्र की एक काॅपी तुरंत एस.पी. लखनऊ जोसफ हार्डविक को भेजी और जरूरी कागजात और फोटोज तुरंत सीतापुर भिजवाने का आदेश दिया कप्तान साहिब ने अपने सबसे खास और खुफिया मुकहमे के तेज तर्रार अफसर इन्सपैक्टर ले वेस्टन यानि मुझे इस काम की जिम्मेदारी सौंपी मैने अगले दिन रेकार्ड रूम से जरूरी कागज हासिल किये और मुहकमे की मोटर से शाम को निकल पड़ा मेेरे साथ ड्राईवर अनवर अली और एक कान्सटेबल मोहन सिंह था अगस्त का महीना था निकलते निकलते सूरज डूब चुका था शाही पुल पार करते की शहर समाप्त

छात्रों को 16 लाख रूपये की स्कालरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस), लखनऊ के चार मेधावी छात्रों को भारत सरकार द्वारा 16 लाख रूपये की स्कालरशिप से नवाजा गया है। इन छात्रों में आकाश तिवारी, गर्विता सिंह, कृष्णम गुप्ता एवं प्रज्ञान प्रभाकर वर्मा शामिल हैं, जिन्हें भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 16 लाख रूपये की स्कालरशिप प्रदान की जायेगी, जिसमें प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे।  सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. चैक कैम्पस इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनि