ए स्ट्रेंज केस आफ रिकरानेंशन
-डा. डी.एस. परिहार जान और फ्लोरेंस पोलक इंग्लैंड में एक किराना और दूध व्यवसायी थे। जान पोलक का जन्म 1920 में ब्रिस्टल, इंग्लैंड में हुआ था और उनका परिवार रोमन कैथोलिक था। उनकी दो बेटियां थीं, उनकी पहली बेटी, जोआना, का जन्म 25 मार्च, 1946 को ब्रिस्टल मे हुआ था, जब जोआना 4 साल की थी, तो परिवार विकहैम शहर के हेक्सहैम गांव चला गया। वहां 13 अप्रैल, 1951 को उनकी दूसरी बेटी जैकलीन का जन्म हुआ। जोआना और जैकलिन एक-दूसरे के बहुत करीब थी जब जैकलिन 3 साल की थी, तो उसके माथे पर एक बाल्टी के उपर गिरने के कारण चोट लग गई। जिसके लिए 3 टांके लगाने पड़े। परिणामस्वरूप एक निशान बन गया। जो उसके दाहिने माथे पर उसकी नाक की जड़ के पास स्थित था। जोआना को छोटे नाटक लिखना और निर्माण करना पसंद था, 5 मई, 1957 को दोनों लड़कियां संडे स्कूल में भाग लेने के लिए चर्च की ओर जा रही थीं। अचानक, एक महिला ने अपनी बेकाबू कार से उन बहनों को टक्कर मार दी और उनकी तुरंत मौत हो गई। जब उनकी मृत्यु हुई तब जोआना 11 वर्ष की थी और जैकलिन 6 वर्ष की थी। अपनी बेटियों की मृत्यु के बाद, फ्लोरेंस ने लड़कियों के खिलौने व अन्य सामान को स्टोररूम म