संदेश

तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कान्फ्रेन्स प्रारम्भ

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस लखनऊ द्वारा आयोजित तीसरे तीन-दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कान्फ्रेन्स का शुभारम्भ आज सी.एम.एस. परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा, जज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि शिक्षा का एकमात्र उदे्श्य विभिन्न विषयों का ज्ञान ही नहीं है। वरन इस प्रकार के आयोजनों से किशोरों व युवाओं को सामयिक घटनाओं, अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों एवं कूटनीति की जानकारियाँ प्राप्त होती हैं जो उनके दृष्टिकोण को वैश्विक एवं व्यापक बनाती है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने मुख्य अतिथि समेत नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे प्रतिभागी छात्रों व गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष सितम्बर में आयोजित होने वाले यू.एन. समिट ऑफ  द फ्यूचर के परिपेक्ष में एम.यू.एन. का विशेष महत्व है और इसके माध्यम से भविष्य के नीति निर्माता अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होंगे। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्ट

रायबरली से राहुल गांधी ने नामंकन किया

चित्र
- संदीप कुमार राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा से नामांकन किया। 2004 से इस सीट पर सोनिया गांधी सांसद रही हैं। इस बार सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। कांग्रेस के द्वारा अमेठी और रायबरेली के लिए सीटों की घोषणा की गई थी। राहुल गांधी ने दोपहर करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे।  राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से फुरसतगंज पहुंचे। वहां से अमेठी होते हुए रायबरेली आए। रायबरेली के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा-अर्चना करने के बाद राहुल का नामांकन जुलूस निकला। भारी भीड़ इस जुलूस में शामिल रही। पहले राहुल गांधी को इस पूजा-अर्चना में शामिल होना था और एक रथनुमा खुले ट्रक में सवार होकर नामांकन करने जाना था लेकिन नामांकन में देर होता देख वह सीधे अपनी बंद गाड़ी से ही निकल गए।  जुलूस में दिखा भारी उत्साह राहुल गांधी का नामांकन जुलूस हाथी पार्क स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय से निकला। फिरोज गांधी चै

भरतपुर का ऐतिहासिक गंगा मंदिर

चित्र
भरतपुर के गंगा महारानी के मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में गंगाजल वितरित किया जाता है गंगा मंदिर के निर्माण की शुरूआत सन 1845 में भरतपुर के जाट शासक महाराजा बलवंत सिंह ने कराई थी और 5 राजाओं के शासन काल तक गंगा मंदिर का निर्माण चलता रहा था। महाराजा सवाई बृजेंद्र सिंह के शासनकाल में गंगा मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।  देश के विभिन्न इलाकों में यूं तो गंगा महारानी के कई मंदिर हैं लेकिन जितना भव्य मंदिर गंगा महारानी का भरतपुर में है ऐसा मंदिर वहां भी नहीं है जहां कि गंगा बह रही है।  भरतपुर के भव्य गंगा मन्दिर का इतिहास क्या है:-  भरतपुर शहर के बीचो-बीच गंगा महारानी का भव्य मंदिर बना हुआ है और बताया जाता है कि इसके निर्माण में लगभग 90 साल का समय लगा था। गंगा मंदिर लोहागढ़ दुर्ग के मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित है और मंदिर की वास्तुकला देखते ही बनती है। मंदिर के अंदर मगरमच्छ पर सवार मां गंगा महारानी की भव्य प्रतिमा है और बताया जाता है कि देश में कहीं भी किसी भी मंदिर में गंगा महारानी की इतनी भव्य प्रतिमा नहीं है। गंगा मंदिर के निर्माण की शुरूआत सन 1845 मे

जो जनता के मुद्दे रहेंगे वही हमारे मुद्दे है: प्रदीप जैन आदित्य

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के नामंकन में कार्यकर्ता व आम जनता की भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अपना नामांकन करने पंहुचे थ। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को झांसी से अपना प्रत्याशी बनाया है।  प्रदीप जैन आदित्य ने  पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता रोशनी यादव पूर्व विधायक ब्रजेंद्र व्यास डमडम महाराज आदि के साथ कलेक्ट्रेट  पहुंचकर नामांकन किया। अनेकों कार्यकर्ता पूर्ण रूप से कांग्रेस के रंग में रंगे नजर आए इस दौरान करीब पन्द्रह-बीस हजार लोगों का जनसैलाब के साथ ही समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भीम आर्मी पार्टी के लोग भी दिखाई दे रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी श्री जैन का कहना है कि हमारे कोई मुद्दे नही है जो यहां की जनता के मुद्दे रहेंगे वही हमारे मुद्दे है। आगे उन्होंने कहा कि यह जो जनसैलाब है यही जनसैलाब हमे लोकसभा पहुंचाएगा। इंडिया गठबंधन क

योगी आदित्यनाथ ने एटा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे

चित्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता कल्याण सिंह का कुछ लोगों ने अपमान किया। जब कल्याण सिंह जी की मृत्यु हुई तो सपा ने संवेदना के दो शब्द भी नहीं व्यक्त किए। उन्होंने लोगों से पूछा कि हमारे नेता को अपमानित करने वाली, राम को नकारने वाली और आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली सपा और कांग्रेस क्या आपका वोट पाने की अधिकारी हैं।

सानिया को 96,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस लखनऊ की छात्रा सानिया अफरोज खान को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की क्रेयटन यूनिवर्सिटी द्वारा 96,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सानिया को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. छात्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सानिया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त

सरकार धर्म और सनातन के नाम पर लोगों पर जुल्म कर रही है: मायावती

चित्र
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मैनपुरी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, इस लोकसभा चुनाव में यदि जनता बसपा को चुनती है तो देश और प्रदेश में कानून का राज कायम होगा और इसके लिए बुलडोजर जैसी किसी चीज का इस्तेमाल नहीं होगा। मायावती ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार धर्म और सनातन के नाम पर लोगों पर जुल्म कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बसपा लोगों को पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।