संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिशन शक्ति अभियान

चित्र
 ऊंचाहार रायबरेली। नारी शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस.एस. फाउंडेशन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाली विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी स्वावलंबी महिलाओं को एस.एस. फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में  सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हाल में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ,पुलिस ,स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से जुडी महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक डॉक्टर इन्द्र मणि त्रिपाठी ,संस्था के प्रबंधक सूरज शुक्ल व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकुमार तिवारी व प्रधानाध्यापक अतीश कुमार ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह व एस एस फाउंडेशन की सदस्या रीना पाल व आशा बहू ब्लॉक अध्यक्ष  गीता मिश्रा ने स्वयं सहायता समूह व अन्य छोटे-छोटे उद्योगों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से स्वेता शर्मा, हेमलता साहू, विनीता मौर्या, शकुन्तला देवी, स

75 वर्षीय बुजुर्ग की सरयू नदी में लाश मिली

चित्र
 जय प्रकाश दिवेदी, ब्यूरो चीफ, गोण्डा                                            कर्नलगंज (गोण्डा)।। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत बीते दो सप्ताह से लापता 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को सरयू नदी में उतराता दिखा, जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम अकोहरी निवासी बच्चालाल पुत्र हीरालाल बीते 25 दिसम्बर 2020 से घर से गायब थे ,जिसके संबंध में परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी परसपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। काफी तलाश के बाद कोई जानकारी नही हो पाई। इसी बीच शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव कटराघाट स्थित सरयू नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता दिखाई पड़ा। जिसकी शिनाख्त पूर्व में गायब बच्चालाल के रूप में हुई। उक्त मामले की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय यादव अपने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे तथा शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु गोण्डा भेज दिया। वहीं घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने