संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें डा. जगदीश गाँधी की स्मृति प्रार्थना सभा में पधारने का आमन्त्रण दिया। इस अवसर पर डा. भारती गाँधी ने प्रशासनिक कौशल व दूरदर्शिता से प्रदेश के समावेशी विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों पर उन्हें हार्दिक बधाई भी दी। इस मुलाकात में सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं डा. रोजर डेविड किंगडन भी उपस्थित थे। मुलाकात के उपरान्त सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने बताया कि मुख्यमंत्री से बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने डा. भारती गाँधी का हालचाल पूछा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् स्व. डा. जगदीश गाँधी जी को याद करते हुए भावी पीढ़ी की सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान एवं एकता व शान्ति के उनके अतुलनीय प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की।  

थाईलैंड के राजदूत डा परविंदर सिंह का राजा अयोध्या ने किया स्वागत

चित्र
डा. परविंदर सिंह ने थाईलैंड की ओर से आवास विकास परिषद से मांगी 5 एकड़ भूमि जिसमें बनेगा थाई सांस्कृतिक केंद्र दोनों देशों के संबंध और भी होंगे प्रगाढ़ - संदीप कुमार लखनऊ। थाईलैंड यानी पूर्व में मलय और स्यामदेश। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में भव्य मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुकी है। विश्व के कई देश यहां की ओर आकर्षित है। इनमें से एक देश जो भारत से 2920 किमी दूर है लेकिन यहां अभी भी रामराज्य है तो फिर भला रामलला के जन्मस्थली अयोध्या के प्रति उनकी श्रद्धा व आकर्षण नया आकार क्यों न लें। थाईलैंड की प्रबल इच्छा है कि उसे अयोध्या में अपना एक सांस्कृतिक केंद्र खोलने का मौका दिया जाए। इस सिलसिले में भारत नेपाल में थाई धम्म दूत बिक्खुश के प्रमुख रायल थाई मठ बुद्ध गया के मुख्य मठाधीश फ्रादमबोधिवोंग के प्रतिनिधि व फाउंडर पेज3 न्यूज वल्र्डवाईड यूनाइटेड नेशन वल्र्ड पीस इंस्टीटयूट अम्बेसडर अमेरिका थाईलैंड के डा. परविंदर सिंह दोबारा अयोध्या आए। जिनका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन मिश्र तथा राजपरिवार

बीटिंग द रिट्रीट समारोह में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 11 पुरस्कार मिले

चित्र
गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ को पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सर्वाधिक 11 पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं  सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं ने अपनी छात्र टीमों के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में  सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को सर्वश्रेष्ठ ब्रास बैण्ड प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. कानपुर रोड को ही सर्वश्रेष्ठ बैग पाइप बैण्ड प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस को सर्वश्रेष्ठ साँस्कृतिक प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रस्तुति हेतु प्रथम पुरस्कार, बालकों के बेस्ट मार्च हेतु सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस को द्वितीय पुरस्कार, बेस्ट बैग पाइप बैण्ड प्रस्तुति हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस को द्वितीय पुरस्कार, बालक व बालिकाओं के बेस्ट फ्लैग मार्च हेतु सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस को द्वितीय

हाथों में झंडे को लेकर निकले भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाहगंज सोनभद्र में कांग्रेस के सिपाही

चित्र
- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र शाहगंज, सोनभद्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज गौड़ के नेतृत्व में शाहगंज सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर और राष्ट्रगान गया गया और ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाहगंज बाजार से भारी संख्या में झंडे के साथ निकल पड़ी। पारसी शाहिद उद्यान के लिए जिसमें जगदीश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, लल्लू राम पांडे ब्लाक अध्यक्ष घोरावल, राहुल सिंह यूथ जिला उपाध्यक्ष, राम रूप शुक्ला, सेराज हुसैन, सीमू सिंह, पंकज कुमार मिश्र, राजू पाठक, नीरज पाठक, राजबली पाठक, शिवपुजन विश्वकर्मा सभी कांग्रेस के सिपाही झंडा को लेकर बढ़ते चले गए।  

प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज ललितपुर का व्यवहार संतोषजनक नही है

चित्र
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ताक पर रख मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य की मनमानी कार्य शैली से आ रही है भ्रष्टाचार की बू - राजेंद्र जैन बुंदेलखंड ब्यूरो चीफ जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश के काशीराम संयुक्त चिकित्सालय  की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराती हुई नजर आ रही है वहीं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार होने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं दिखाई दे रहे और ललितपुर नवीन मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं, तथ्यों एवं सूत्रों की माने तो काशीराम संयुक्त चिकित्सालय में अनुभवी और फिजिशियन सर्जन का अभाव तो है ही जिससे मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा और वही महोदय प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, ललितपुर अपनी मनमानी से किसी को भी आदेशित कर निम्न स्वास्थ्य मेलों में डयूटी लगा देते हैं। जबकि काशीराम संयुक्त चिकित्सालय में अलग-अलग बीमारियों के वरिष्ठ और एकमात्र सर्जन होने के बावजूद भी मरीजों के इलाज को ध्यान में ना रखते हुए सर्जनों को स्वास्थ्य मेलों में भेजकर मुख्यालय पर आने वाले मरीजों को सही और उचित इलाज नहीं मिल पा रहा इस स्थिति को देखकर प्रधानाचार्य की कार्यशैली से भ्रष्टाचार की बू आती नज

नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी

चित्र
जेडीयू और अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने खुशी जताया - सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चैक (बढ़ौली चैराहा) पर नीतीश कुमार को नौवीं बार एनडीए गठबंधन के सहयोग से बिहार का नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जनता दल यू एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा सोनभद्र कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। डा. अतुल प्रताप पटेल ने कहा, नीतीश कुमार की नीति व नीयत में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने जिस प्रकार बेरोजगारों को रोजगार का अवसर खोला। उससे बिहार ही नहीं पूरे देश के बेरोजगारों ने रोजगार पाया। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते जो जाति जनगणना कराया उससे पूरे देश में अपने अधिकार को लेकर एक नया माहौल तैयार हुआ है। एनडीए में शामिल होने के बाद उनके कार्यों को और मजबूती मिलेगा।                       अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव (युवा) पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा, नीतीश कुमार ने राज्य हित के साथ देश हित में फैसला लिया है। आज का दिन बिहार प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करने वालों में संजीव कुमार सि

वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी शिद्दत के साथ मनाया गया

चित्र
- राजीव प्रताप सिंह, सहायक संपादक किसान इंटर कालेज साखोपार जनपद कुशीनगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी शिद्दत के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुयआत शहीद हीरा प्रसाद जी की प्रांगण में स्थित मूर्ती पर सुनील यादव जी ए.डी.जे. कुशीनगर द्वारा माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। इसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही साथ भव्य विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसमें कालेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। अवकाश प्राप्त शिक्षकगणों अन्य विद्यालयों के प्राचार्य एवं अध्यापकगण के साथ ही साथ अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील यादव ए.डी.जे. कुशीनगर, अंकिता जैन (प्।ै) एस.डी.एम कसया, रूद्र प्रताप सिंह बिधायक प्रतिनिधि, बलवंत सिंह प्रवक्ता, दिनेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य इंदुपुर देवरिया, कनिष्क सिंह अध्यापक, इत्यादि शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह द्वारा सबका आभार प्रकट किया गया।  

छात्र दल जापान रवाना

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस लखनऊ का 6 सदस्यीय छात्र दल ‘सकूरा साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम’ में प्रतिभाग हेतु जापान रवाना हो गया। जापान रवानगी से पूर्व सी.एम.एस. शिक्षकों व अभिभावकों ने अमौसी एअरपोर्ट पर छात्र दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम जापान सरकार की शैक्षिक संस्था ‘जापान साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी एजेन्सी (जे.एस.टी.) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विश्व के लगभग 30 देशों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। जापान रवाना होने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के छात्र सदस्यों में आर्यन सिंह, श्रेया, शुभ मेहरोत्रा, वैभव पाण्डेय एवं वैदेही मिश्रा शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह कर रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र जापान के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च इन्स्टीट्यूट का भ्रमण करंेगे एवं इस दौरान एडवांस साइन्स एवं टेक्नोलॉजी पर विशेषज्ञों का व

75वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु बरूआसागर जनपद झांसी नगर पालिका पब्लिक इंटर कालेज में 75वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा, पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सरस्वती पूजन के उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कक्षा 6 की खो-खो खिलाड़ी महक कुशवाहा को बबीना विधायक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विधायक राजीव सिंह पारीछा को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा संरक्षक पद स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, पालिका कर्मचारी, विद्यालय स्टाफ, एवं समस्त छात्र छात्राएं एवं अविभावक उपस्थित रहे।  

देश के लिये जितनी आवश्यक स्वतंत्रता उतना ही आवश्यक संविधान: डा. संदीप

चित्र
- पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिद्धेश्वर नगर आईटीआई कालेज, झाँसी के पास स्थित पीजेएस इंस्टिटयूट में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि डा. संदीप सरावगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक समाजसेवी डा. संदीप सरावगी ने कहा किसी भी देश के लिए स्वतंत्रता जितनी महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण लोकतंत्र और गणतंत्र का होना है। देश को सुगमता चलाने के लिए सबसे आवश्यक उसका संविधान होता है संविधान ही उसे देश के नागरिकों को स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देता है हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे विस्तृत संविधान है संविधान के जनक डा. भीमराव अंबेडकर ने गहन अध्ययन और कई देशों के अनुभव के बाद संविधान की रचना की थी उनका पूरा प्रयास रहा कि देश के नागरिकों में सर्वोच्च सत्ता निहित रहे। यही संविधान हमें अधिकार देता है कि कोई भी नागरिक देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचन के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है। सभी देशवासियों को जाति व

जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करें: जिलाधिकारी झांसी

चित्र
75वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण - पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान किया। उन्होंने भारतीय संविधान की उद्देशिका के संकल्प को सामूहिक रूप से शपथ के साथ दोहराया। जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा, भारतीय संविधान की उद्देशिका के अनुसार समानता के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं। आज उसी जज्बे के साथ समृद्धि, प्रगति और विकास की मंजिल तय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और प्रेरणा लेकर समृद्धि, प्रगति, विकास की ओर बढ़ें। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा, सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भारतीय संविधान के आदर्शों को अंगीकार करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, आज संकल्प लेना है कि देश की प्रगति में आदर्शो को आत्मसात करेंगे। उन्होंने कहा, नकारात्मक विचारों को हटाते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित र

हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें: जिलाधिकारी झांसी

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु देश आज 75 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस को पूरे झांसी जनपद में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कोलेट्रेट झांसी दुर्ग और पुलिस लाइन सहित सरकारी विभागों में शान से तिरंगा फहराया गया। कलेक्ट्रेट और दुर्ग पर जिलाधिकारी ने तथा पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। तदोपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।  जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान किया। उन्होंने भारतीय संविधान की उद्देशिका के संकल्प को सामूहिक रूप से शपथ के साथ दोहराया। जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की उद्देशिका के अनुसार समानता के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं। आज उसी जज्बे के साथ समृद्धि, प्रगति और विकास की मंजिल तय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और प्रेरणा लेकर समृद्धि, प्रगति, विकास की ओर बढ़ें।  उन्होंन

ओबरा परियोजना प्रदेश को अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति करेगी

चित्र
ओबरा परियोजना शीघ्र ही करेगी प्रदेश को 1320 मे.वा. अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति: सीजीएम मोहन - सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र जनपद सोनभद्र ओबरा ताप विद्युत परियोजन के गांधी मैदान में देश का 75वां गणतन्त्र दिवस समारोह पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। ओबरा ताप विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबन्धक इं. राधे मोहन ने ध्वजारोहण किया। जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्री राधे मोहन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बताया कि इस संविधान में जिस राज्य व्यवस्था को संजोया गया उसमें लोकतंत्र, समता, पंथनिरपेक्षता और विधि के शासन को महत्ता दी गयी तथा समाजवादी व्यवस्था की स्थापना के लिए योजनाबद्व विकास पर बल दिया गया। यह संविधान आज ही के दिन सन् 1950 को लागू हुआ तथा इसी के साथ हमारा देश लोकतांत्रिक गणराज्य बना। श्री मोहन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर, हमें यह समझना चाहिए कि हमारी जिम्मेदारी यह है कि हम अपने ऊर्जा संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करें और उन्हें सुरक्षित रखें। हमारा उद्देश्य है कि हम न केवल आज के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सस्ती और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति

आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

चित्र
अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, अति संवेदनशील अयोध्या में एक कारोबारी के मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या का समाचार बेहद दुखदाई है। यह एक गंभीर वारदात है क्योंकि एक दिन पहले ही अयोध्या सुरक्षा के दृष्टिकोण से देश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान था। यह उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कानून-व्यवस्था के नियंत्रण में होने के झूठे दावों का सच है - मनोज मिश्रा, ब्यूरो चीफ अयोध्या अयोध्या जनपद के तारून इलाके में आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी, बच्चे की लाश जंगल मे मिली है, पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक अपहरण की यह घटना मंगलवार देर शाम अयोध्या के तायन थाना क्षेत्र के मिश्रम वन क्षेत्र की है। बुधवार सुबह वन क्षेत्र में इस बच्चे का शव मिला। इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है। पुलिस के मुताबिक, तारून थाना क्षेत्र के किचुटी के मनोज गुप्ता के बेटे राज गुप्ता का मंगलवार शाम सात बजे अपहरण कर लिया गया था। जंगल में मिली बच्चे की लाश काफी खोजबीन के बाद राज के नहीं मिलने पर मनोज गुप्ता ने अपहरण एवं अनह

प्रधानमंत्री ने प्रथम बार वोटर बने सभी नवीन मतदाताओं को शुभकामना दी

चित्र
  - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, झाँसी द्वारा आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन झाँसी तथा बबीना विधानसभा में आयोजित हुआ। जिसमें वर्चुअल माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम बार वोटर बने सभी नवीन मतदाताओं को शुभकामना देते हुए अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक युवा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभानी है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भागीदारी की है और वह भागीदारी अपने मत का प्रयोग करने से आएगी। उन्होंने कहा सरकार युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए संकल्पित है युवाओं के सपने ही मेरे संकल्प हैं संबोधन के अंत में उन्होंने कहा लोकसभा के संकल्प पत्र में में युवाओं के सुझावों को आमंत्रित है, युवाओं द्वारा दिए गए उत्तम सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल करने का भी काम किया जाएगा और उन पर विस्तार में चर्चा भी की जाएगी। सम्मेलन में रमा निरंजन एमएलसी, बाबूलाल तिवारी एमएलसी हेमंत परिहार जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, बिहारी लाल आर्य महापौर,

सोनभद्र में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

चित्र
- सत्यप्रकाश मिश्र, ब्यूरो चीफ सोनभद्र आजादी के अमृत महोत्सव में देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कड़ाके के ठंढ के बावजूद स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी में पूरे जोशोखरोश के साथ प्रतिभाग किया। एस.एन.जी. पब्लिक स्कूल गौरव चोपन जनपद सोनभद्र के द्वारा प्रभातफेरी में राम दरबार के साथ भारत माता की झांकी पूरे नगर में चर्चा का विषय रहा। जिस प्रकार पूरा देश राममय हुआ है उसमें राम, सीता लक्ष्मण, शत्रुघ्न के साथ बीर हनुमान की झांकी आकर्षक का केंद्र रहा। राम सीता के साथ बाल स्वरूप हनुमान का अति सम्मोहित रूप सबके दिलों को जीत लिया। हर कोई झांकी के आगे आकर राम दरबार के साथ सेल्फी लेने को आतुर था। कुछ लोग तो हनुमान जी को गोद मे लेकर सेल्फी खिंचवाई। विद्यालय में झंडारोहण महेंद्र सिंह ने किया झंडारोहण के बाद बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें राम गीत पर नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। संचालन प्रबंधक राजेश गोस्वामी ने किया एव सभी आगन्तुकों का स्वागत किए। इस कार्यक्रम में दिलीप पाण्डेय, एस.एन. प्रसाद, महेंद्र सिंह के साथ अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश, ललन

गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल की झाँकी तैयार

चित्र
‘विश्व एकता व वसुधैव कुटुम्बकम’ का अलख जगायेगी सी.एम.एस. की झाँकी - मनोज मिश्रा सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में ‘विश्व एकता लाना है, वसुधा कुटुम्ब बनाना है’ थीम पर एक अनूठी झाँकी प्रदर्शित करने जा रहा है। यह झाँकी तैयार होकर रवीन्द्रालय, चारबाग पर खड़ी है। सी.एम.एस. की यह अनूठी झाँकी आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों को दिखाई गई। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी., प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सी.एम.एस. की यह प्रेरणादायी झाँकी भारतीय संविधान में समाहित ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश देने के साथ ही एकता, शान्ति, सद्भाव व सौहार्द पर आधारित विश्व व्यवस्था का आह्वान करेगी। यह झाँकी जनमानस को अनेकता में एकता, सर्वधर्म समभाव एवं विद्यालय को समाज का प्रकाश स्तम्भ के रूप में प्रदर्शित कर उच्च जीवन मूल्यों का अनुसरण करने की प्रेरणा दे रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सी.एम.एस. की यह झाँकी मात्र प्रदर्शन भर के लिए नहीं है अपितु इसके पीछे संदेश है कि एकता, शान्ति व सद्भाव ही विश्व मानवता के फलने-फूलने का एकमात्र

आभार, अभिनंदन, धन्यवाद

चित्र
श्री राम यात्रा की आयोजक जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय ने मुसलमान भाईयों का किया धन्यवाद पुरानी बाजार में मुस्लिम भाइयों ने किया था राम यात्रा का स्वागत अयोध्या मे रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चित्रकूट के राम भक्तों मे खूब हर्ष उल्लास देखने को मिला। संपूर्ण चित्रकूट धाम मे झांकी निकली तो वहीं जय बजरंग सेना ने वहां-वहां पहुंची जहां रामलला ने पर्याप्त समय बिताया और उनके चरण चिन्ह के दर्शन किए गए - संदीप रिछारिया, सहायक संपादक शहर के धनुष चैराहे से रामलला की झांकी की शुरूआत हुई तो पूरा कर्वी ढ़ोल नागाड़ों पटाकों एवं जय श्री राम के नारों से गूंजने लगा जय बजरंग सेना की मात्र शक्ति एवं पुरूष सेनानियों का उत्साह देखने योग्य था, इस बीच मे पुरानी बाजार काली देवी चैराहे मे मुसलमान भाइयों ने रामलला का जैसा स्वागत सत्कार किया उससे राम भक्त भावुक हो उठे। नगर के प्रसिद्ध समाज सेवी मोहम्मद रसीद उर्फ चीनी भाई, सभासद मो. शहजादे, पूर्व सभासद निजाम भाई, रहीस, शानू, ईलू, सद्दाम सहित अन्य मुस्लिम भाइयों ने बकायदा टेंट आदि लगाकर रामलला के ठहराव का स्थल बनाया और वहां रामलला की झ

एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं से फार्म छह भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी झांसी  अविनाश कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली भेंट की। झांसी कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा,  मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जनपद में पुरूष मतदाताओं की संख्या 8,22827 और महिला मतदाताओं की संख्या 7.28,879 है जबकि अन्य श्रेणी के 73 मतदाता हैं इसके अलावा उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं से फार्म छह भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की गई थी । इसके तहत 18 से 19 वर्ष की आयु के 18.918 युवाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें सर्वाधिक युवा मतदाता मऊरानीपुर विधानसभा में बढ़े हैं। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान दावे-आपत्तियों से सम्बन्धित 86,884 फार्म प्राप्त हुए थे। सभी का निस्तारण कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा से अमित श्रीवास्तव, कांग्रेस से गिरिजाशंकर राय, सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह

बुन्देलखण्ड गौरव महोत्सव-2024 के तहत बुन्देलखण्ड के सभी सातों जनपदों में आयोजन होंगे

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु बुन्देलखण्ड गौरव महोत्सव 2024 का धमाकेदार आगाज हुआ। पहले दिन सुबह से लेकर देर शाम तक एक के बाद एक कई आयोजन हुए। जबकि, शाम को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने एक के बाद एक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर घंटों समां बांधे रखा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ध्यानचंद स्टेडियम में  शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में महोबा से आई बालिका कलाकारों की टीम ने आल्हा की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर लोग रोमांचित हो उठे। इसके बाद फ्यूजन बैंड यूफोरिया ने मंच संभाला। बैंड के कलाकारों ने देश भक्ति के तराने पेश किए जबकि मुम्बई से आई शालिनी दुबे की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे आयोजन स्थल का माहौल राममय हो उठा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अनुराग शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर बिहारीलाल आर्य, विधायक जवाहर लाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, डा. बाबूलाल तिवारी, मंडलायुक्त डा. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस, सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वरूण कुमार पांडेय आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किय

बहाई समाधि स्थल में राजकीय सम्मान से हुआ डा. जगदीश गाँधी का अन्तिम संस्कार

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् व पूर्व विधायक डा. जगदीश गाँधी आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गये। बहाई समाधि स्थल पर  डा. जगदीश गाँधी को राजकीय सम्मान दिया गया एवं इसके उपरान्त बहाई धार्मिक रीति-नीति के अनुसार अन्तिम संस्कार हुआ। इस अवसर पर डा. गाँधी की पवित्र आत्मा की शान्ति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना का पाठ हुआ, जिसमें हिंदू धर्म से पं. हरि प्रसाद मिश्रा, इस्लाम धर्म से श्री एस. के. आब्दी, सिख धर्म से श्री राजेन्द्र सिंह बग्गा, ईसाई धर्म से फादर राजेश डिसूजा, बौद्ध धर्म से भंते शील रतन, जैन धर्म से श्री शैलेन्द्र जैन एवं बहाई धर्म से श्री अमन मोहाजिर ने प्रार्थना की। डा. जगदीश गाँधी की पत्नी डा. भारती गाँधी, पुत्र श्री विनय गाँधी, पुत्री डा. सुनीता गाँधी, प्रो. गीता गाँधी किंगडन, प्रो. नीता गाँधी फारुही व अन्य परिवारीजनों के साथ ही सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं, कार्यकर्ता, शिक्षक व अधिकारीगण डा. जगदीश गाँधी की अन्तिम यात्रा में शामिल हुए और अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित की। अन्तिम संस्कार के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्

लखनऊवासियों ने डा. जगदीश गाँधी को नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस लखनऊ का विशाल सभागार में सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के प्रेरक व्यक्तित्व, उनकी स्मृतियों एवं जनमानस की भावनाओं के अतिरेक से भावविभोर रहा, जहाँ हजारों की संख्या में लखनऊवासियों ने नम आँखों डा. जगदीश गाँधी को भावभीनी श्रंद्धान्जलि अर्पित की।  उनका पार्थिक शरीर आज अन्तिम दर्शन हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस में रखा गया।  लखनऊ की तमाम मूर्धन्य हस्तियों के साथ ही छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के विशाल जनसमुदाय ने नम आँखों से डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके साथ जुड़ी अपनी यादों को संजोया और परमपिता परमात्मा से उनकी पवित्र आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। डा. जगदीश गाँधी की पत्नी डा. भारती गाँधी, पुत्र श्री विनय गाँधी, पुत्री डा. सुनीता गाँधी, प्रो. गीता गाँधी किंगडन, प्रो. नीता गाँधी फारुही व अन्य परिवारीजनों के साथ ही सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं, कार्यकर्ताओं एवं भारी संख्या में लखनऊ के जनमानस ने डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धान्जलि अर्पित की। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने डा. जगदीश गाँधी के निधन पर प्रेषि

खेलेगा सदर तो खिलेगा सोनभद्र क्रिकेट मैच का हुआ शुभारम्भ

चित्र
राबर्ट्सगंज नगर स्थित हाइडील मैदान परिसर में आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक खेल महाकुम्भ में कई जनपदों से खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग - सत्यप्रकाश मिश्र, ब्यूरो चीफ सोनभद्र सोनभद्र जनपद के राबर्ट्सगंज नगर स्थित हाइडील मैदान परिसर में विधायक खेल महाकुंभ का सदर विधायक भूपेश चैबे, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया आगाज, कई जनपदों से आए खिलाड़िय करेंगे प्रतिभाग। सदर विधायक भूपेश चैबे ने बताया कि खेलेगा सदर तो खिलेगा सोनभद्र मिशन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पर देश व प्रदेश जिले स्तर पर युवाओं के लिए खेल महोत्सव आगाज को हुए दिशा निर्देश के क्रम में विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया जिसमें तीरंदाजी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खिलाड़ियों के प्रतिभागियों व छात्राओं के साथ नगर में प्रभात फेरी निकालते हुए एक दिन पूर्व अयोध्या में श्री राम लाल के आगमन व प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को याद करते हुए प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया गया। अंततः खेल मैदान पहुंचकर आयोजित क्रिकेट मैच का फीता काटकर शुभारं

राम राजा मंदिर और बेतवा नदी के कंचन घाट पर 51000 दीप प्रज्वलित किए गए

चित्र
 - राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु अयोध्या में रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर झांसी में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अनुराग शर्मा के संयोजन में जारी रहा इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शाम को झांसी के सभी मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया हर ओर जय जय श्री राम के उद्घोष की गूज सुनाई देती रही। जगह-जगह मंदिर प्रांगणों में रामधन और सुंदरकांड का पाठ हुआ। मंदिरों पर भंडारों का आयोजन किया गया। भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। प्राण  प्रतिष्ठा के अवसर पर झांसी में दिवाली जैसा नजारा नजर  आया शाम को राम राजा मंदिर और बेतवा नदी के कंचन घाट पर 51000  दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर कानपुर रोड शिवाजी नगर झांसी पेट्रोल पंप के पास माता मंदिर पर सुंदरकांड एवं एक कुंटल लड्डू वितरण किए गए श्रीमती प्रेम साहू, रेनू वाला श्रीवास्तव, मंजू पटेल, ज्ञानवती राय, सुजाता शिवहरे, शिवंदना गुप्ता, अलका प्रजापति, कल्पना खरे,  रीता गुप्ता, कामता प्रसाद, विनोद कुमार आदि इसी क्रम में पप्पू स्पीकर, नरेश कुशवाहा, कल्पना सर्विस सेंटर, उम

श्री राम की भव्य झांकी निकाली

चित्र
- मनोज मिश्रा अयोध्या में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एकलव्य समाज पार्टी लखनऊ नगर अध्यक्ष अवधेश कश्यप ने बालागंज, लखनऊ में सुन्दरकाण्ड का पाठ और श्री राम की भव्य झांकी निकाली।  इस अवसर पर चन्द्रशेखर निषाद अध्यक्ष एकलव्य समाज पार्टी विशिष्ठ अतिथि, सुरेन्द्र मोहन गांधी प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य समाज पार्टी काफी संख्या में क्षेत्रिय जनता मौजूद रही।

श्रद्धालुगणों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील

चित्र
अयोध्या धाम में श्रद्धालुगणों को सुगमता के साथ करायी जा रही है रामलला के दर्शन, अफवाहों पर ध्यान न दिये जाने की अपील - मनोज मिश्रा, ब्यूरो चीफ अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन मे श्रीराम मन्दिर दर्शन हेतु आये श्रद्धालुगणों के सुगम व सुरक्षित दर्शन हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा सभी डयूटी प्वाइंटो पर पुलिस बल तैनात कर रखी जा रही सतर्क दृष्टि तथा जनपद के सभी अन्तरजनपदीय बार्डर, बैरियर, चेक प्वाइंट पर पुलिस बल की डयूटी लगाकर जनपद मे आने वाले सभी संदिग्ध वाहनों-व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, तथा जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर संदिग्ध वाहनों-व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी रखी जा रही सतर्क दृष्टि। श्रद्धालुगणों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील किया गया।   

अयोध्या नगरी मे रात से ही लगी लंबी लाइनें, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर के बाहर भक्तों का उमड़ा सैलाब

चित्र
- मनोज मिश्रा, ब्यूरो चीफ अयोध्या अयोध्या में रामलला 500 साल बाद अपने भव्य महल में विराजमान हो गए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह राम मंदिर में अपने आराध्य भगवान राम के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा करने और दर्शन करने के लिए राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला आज से आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। अयोध्या में संपन्न हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के लिए राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह रामलला की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में जमा हो गए। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा पुजारियों की देखरेख में मुख्य अनुष्ठान किए। भगवान राम की सिंहासन पर वापसी के उपलक्ष्य में पूरे देश में जश्न भी मनाया गया। मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा, हम यहां तीन दिन से रूक

सोनभद्र युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया

चित्र
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन श्रीशंकरदेव मंदिर जाने से रोके जाने से साबित हो गया कि गोडसे की विचारधारा से प्रेरित लोग जनता और कांग्रेस से डर रहे हैं - सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने से रोक दिया गया। कथित तौर पर उनके काफिले पर हमला भी हुआ। इसके विरोध में सोनभद्र युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा की अगुवाई में जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हुए विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला एवं राहुल गांधी को श्रीशंकरदेव मंदिर जाने से रोके जाने से साबित हो गया कि गोडसे की विचारधारा से प्रेरित लोग जनता और कांग्रेस से डर रहे हैं। इसी घबराहट में ऐसे असंवैधानिक कदम भाजपा की सरकार उठा रही है। राबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष गौरव ओझा ने कहा, संविधान के तहत मिले मौलिक और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों को कुचलने का प्रयास असम की तानाशाह सरकार ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी न

चिरनिद्रा में लीन हुए विश्व एकता के पुरोधा डा. जगदीश गाँधी

चित्र
विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के पुरोधा एवं भावी पीढ़ी के प्रणेता डा. जगदीश गाँधी का लखनऊ में 22 जनवरी को तड़के लगभग 12.30 चिर निद्रा में लीन हो गये। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डा. जगदीश गाँधी ने 87 वर्ष की आयु में मेदांता हास्पिटल में अन्तिम सांस ली। डा. गाँधी का निधन न सिर्फ सी.एम.एस. परिवार के लिए अपितु सम्पूर्ण शिक्षाजगत व पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई संभव नहीं हैं। डा.् जगदीश गाँधी का पूरा जीवन विश्व के दो अरब से अधिक बच्चों के उज्जवल भविष्य को समर्पित रहा तथापि उद्देश्य हेतु विश्व एकता व विश्व शान्ति की स्थापना हेतु डा. गाँधी ने आजीवन अनवरत प्रयास किये एवं इस दिशा में अनेकों मील के पत्थर स्थापित किये। डा. गाँधी के निधन पर पूरे सी.एम.एस परिवार में शोक की लहर छा गई तथापि चहुँओर से शोक संदेशों व संवेदनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सी.एम.एस. प्रधान कार्यालय के प्रेयर हाल में आयोजित शोक सभा में सी.एम.एस. संस्थापिका.निदेशिका डा.् भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित की ए