संदेश

अक्तूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छात्रों ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुद छटा बिखेरी

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल , राजाजीपुरम ( प्रथम कैम्पस ) द्वारा सी . एम . एस . कानपुर रोड लखनऊ ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ पैरेन्ट्स एण्ड ग्रैण्डपैरेन्ट्स ईवनिंग ’ समारोह में अपने नाचते - गाते नन्हें - मुन्हें बच्चों एवं नाती - पोतों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देखकर अभिभावक एवं दादा - दादी , नाना - नानी गदगद हो गये। इससे पहले , सी . एम . एस . संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा . जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए डा . गाँधी ने कहा कि दादा - दादी और नाना - नानी बच्चों को केवल लाड़ - प्यार ही नहीं करते बल्कि उनके नैतिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं। आजकल के दौर में बड़े - बुजुर्गों के सानिध्य में बच्चों को पारिवारिक एकता की उपयोगिता भी भली - भांति समझ में आती है।             समारोह का शुभारम्भ विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सर्व - धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ जिसने सभी के हृदयों को

बद्री प्रसाद ने नौ वर्ष की उम्र में थामा था तिरंगा - डा0 मनोज पाण्डेय

चित्र
  प्रकाश चेतना समिति के तत्वाधान में अमर शहीद पं0 चन्द्रशेखर आजाद पार्क परिसर में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी बद्री प्रसाद यादव 25वीं पुण्य तिथि एकता दिवस के रूप में मनायी गयी।  इस अवसर पर विधान मण्डल दल के मुख्य सचेतक/विधायक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि बद्री प्रसाद यादव का जन्म 5 जनवरी 1912 को ऊँचाहार विधान सभा के उण्डवा ग्राम में हुआ था, उन्होनें 9 वर्ष की उम्र में तिरंगा थामा था। 6 जनवरी 1921 को उण्डवा ग्राम के क्रांतिकारी लोग किसान आन्दोलन में शामिल न हो सके, इस कारण ग्रामवासियों पर अंग्रेजो के चाटुकार सरदार निहाल सिंह की फसल नष्ट करने व जिल्ला फूंकने का झूठा मुकदमा दर्ज करके लोगों को जेल भेजा था, जिसमें 9 वर्षीय बद1ी प्रसाद यादव, उनकी माँ इंदिरा यादव व पिता सद्धू प्रसाद यादव सहित महिलाएँ एवं बच्चों सहित 123 लोग शामिल थे। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बद्री प्रसाद यादव की पत्नी श्रीमती उमराई यादव ने 12 वर्ष की आयु में वानर सेना में शामिल होकर जेल गयी थी।  इनका दाम्पत्य जीवन क्रान्तिकारी के रूप में बीता।  वरिष्ठ समाजसेवी डा0 अमिताभ पाण्डेय ‘रिंक

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे सरदार बल्लभ भाई पटेल - इं. वीरेन्द्र यादव

चित्र
भारत रत्न, लौहपुरूष, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में मनायी गयी।  इस अवसर पर समाजवादियों ने लौह पुरूष सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का देश की आजादी से लेकर भारत को अखण्ड देश बनाने में बड़ा योगदान रहा, वह दृढ़ निश्चयी एवं साहसी व्यक्तित्व के साथ ही एक विचारधारा थे, उन्होनें अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में अग्रणी भूमिका निभायी, वह आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के प्रतीक थे। पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने कहा कि हमें खासकर नयी पीढ़ी को संकल्प लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शो पर चलना होगा।  देश के प्रति अटूट निष्ठा उनकी कार्यशैली से हमंे प्रेरणा लेनी चाहिए। वरिष्ठ नेता शशिकान्त शर्मा ने कहा कि उन्हें लौह पुरूष की संज्ञा उनके कठोर निर्णय एवं उच्च विचारों की क्षमता के आधार पर मिली थी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव यादव ने कहा कि देश के गृहमंत्री के रूप मंे उन्होनें बड़ी जिम्मेदारी निभाते

रकसहां के इम्तियाज गाजी को शेखर अतहर हुसैन सम्मान

चित्र
 प्रयागराज। नौजवान शायर इम्तियाज अहमद गाजी को वर्ष 2022 का शेख अतहर हुसैन सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति माननीय कृष्ण मुमारी और केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोेहम्मद खघन के हाथों 10 दिसंबर का इटावा में होने वाले समारोह के दौरान दिया जाएगा। श्री गाजी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा जुगल किशोर शुक्ल सम्मान, कुलदीप नैयर सम्मान, राष्ट्र गौरव सम्मान फिराख गोरखपूुरी स्मृति सम्मान समेत एक दर्जन से अधिक एवार्ड मिल चुके हैं। अब तक इनकी 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। गौरतलब है कि स्वर्गीय न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त द्वारा स्थापित इटावा हिन्दी सेवा निधि’ के बैनर तले प्रत्येक वर्ष इटावा के इस्लामिया इंटर कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इटावा हिन्दी सेवा निधि इस वर्ष मुलायम सिंह यादव सम्मान भी देगी, यह सम्मान बिहार जनता दल यू के नेता केसी त्यागी को दिया जाएगा। इसी तरह कई अन्य सम्मान विभिन्न लोगों को दिए जाएंगे।

18 नवम्बर से अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल लखनऊ के तत्वावधान में ‘ विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 23 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन ’ 18 नवम्बर , शुक्रवार से सी . एम . एस . कानपुर रोड ऑडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विभिन्न देशों के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , संसद के अध्यक्ष , संसद सदस्य , इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश समेत 65 देशों के 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीश , न्यायाधीश व कानूनविद् लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी आज एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सम्मेलन के संयोजक व सी . एम . एस . संस्थापक डा . जगदीश गाँधी ने   दी। डा . गाँधी ने बताया कि 18 से 22 नवम्बर तक आयोजित यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित है एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।डा . गाँधी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय सम्मेलन में रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह , मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराजसिंग रूपन , श्री पंकज चौधरी , राज्यमंत्री

कलम पूजन एवं शोभा यात्रा सम्पन्न

चित्र
  अद्वितीय चित्रांश महासभा (रजि.) के प्रदेश महासचिव कमल श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त चित्रांश बन्धुओं का आभार प्रकट करते हुए कलम पूजन एवं भव्य शोभा यात्रा के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। श्री श्रीवास्तव ने जनपद के दूर-दराज से आए हुए स्वजातीय बन्धुओं के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों को भी साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षो से अद्वितीय चित्रांश महासभा द्वारा कलम पूजन एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त ही पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं।  भगवान चित्रगुप्त की पूजा से हमें वाणी और विद्या का वरदान मिलता है। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी डा0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव आई.पी.एस., पूर्णिमा श्रीवास्तव अध्यक्ष न0पा0परि0, रायबरेली, मुकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रतिनिधि, मुनेन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष चित्रांश सभा लखनऊ, प्रख्यात चिकित्सक डा0 रमेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष अद्वितीय चित्रांश महासभा, डा0 विजय श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, मोहित श्रीवास्तव, स्वपनिल श्रीवास्तव, सौरभ श्रीव

मेला स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाए

चित्र
जिलाधिकारी रायबरेली  श्रीमती माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तहसील डलमऊ में आयोजित होने वाले  मेले की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य स्नान पर्व, गंगा आरती, दीपदान व डलमऊ मेला/महोत्सव को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस बल सहित सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले तथा स्नानार्थियों को घाटों में अच्छी व्यवस्था सुलभ कराने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मेले स्थल व घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला स्थल की ओर जाने वाली सभी सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाए। आवागमन की समस्या उत्पन्न नहीं होना चाहिए और दुर्घटना की सभी संभावनाओं को समाप्त करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुराई बाग चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबद रहे, अनावश्यक भीड़ न होने पाये। जिलाधिकारी ने स्नान करने वाल

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा नौ दिवसीय गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन

चित्र
गोमती   पुस्तक   महोत्सव   शुरू   किया   गया  नौ   दिनों   तक   चलने   वाले   महोत्सव   का   उद्घाटन   हृदय   नारायण   दीक्षित   पूर्व   विधानसभा   अध्यक्ष   द्वारा   फीता   काटकर   किया   गया।   इस   अवसर   पर   लुधियाना   पंजाब   के   प्रकाशक   पेटल्स   पब्लिसर्स  &  डिस्ट्रीब्यूटर्स्   स०   हरप्रीत   सिंह   के   स्टाल   पर   कानपुर   की   प्रख्यात   लेखिका   डा .  हरमीत   कौर   भल्ला ,  प्रधानाचार्या   खालसा   गर्ल्स   इंटर   कॉलेज ,  गोविंद   नगर   कानपुर   की   तीन   पुस्तके  ,  ए   टू   जेड   माय   बुक   ऑफ   एनिमल्स ,  एडवेंचर   ऑफ   रूप   दी   सेवन   मंकी   ऑफ   शेरा ,  एडवेंचर   ऑफ   रूप   दी   सीक्रेट   राइड   ऑन   ग्रॉक्सी   का   विमोचन   पंजाबी   अकादमी   के   पूर्व   उपाध्यक्ष   स०   हरपाल   सिंह   जग्गी ,  अध्यक्ष   गुरुद्वारा   सदर   द्वारा   किया   गया।   डा .  हरमीत   कौर   भल्ला   के   पुस्तक   विमोचन   के   अवसर   पर   रिटायर्ड   सीनियर   आईएएस   अनीता   भटनागर   जैन   ने   संग्रह   की   समस्त   पुस्तकों   की   सराहना   की   एवं   उन्हे   एक   सफल   लेखिका   होने