सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता सेमिनार -2023 का आयोजन
![चित्र](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjozVV5mIJmuch1o6pK_b2oJrmvEw0IBTroqp-9Jaw9ikDppBudYXavP-WbZn3_KUxxrfoT5eZNAzY7xEWZHd60h0qo1K3i8f3vttNBMp0mH108GXZq_E-WpgdkgFNEZAQW1LLwqnlf18kplQqJVuT0968uXUxLLRx-q5CoF992c-BpyGW86BNWO2bN5KQ/s320/IMG-20231031-WA0093.jpg)
- पंकज भारती ब्यूरो चीफ झांसी मंडल झांसी मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का आयोजन 30 अक्टूबर 23 से 5 नवम्बर, 23 तक थीम भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे “ैंल दव जव बवततनचजपवदय बवउउपज जव जीम छंजपवद” पर किया जा रहा है। आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में सतर्कता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में सतर्कता विभाग, उत्तर मध्य रेल, प्रयागराज से आये उच्चाधिकारियों सहित वरिष्ठ उप महाप्रबंधक उ.म.रे. श्री डी.के. सिंह, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (ट्रैफिक) डा. जीतेन्द्र कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजिनीयरिंग) गुंजन श्रीवास्तव, मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर) आई.जे. कटियार और उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) कृष्णकांत ने झांसी मंडल के समस्त अधिकारियों को सतर्कता से सम्बंधित विषयों पर जानकारी दी। उक्त संगोष्ठी में रेलवे की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, जबावदेही एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया गया। सेमिनार में विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतर्कता जागरूकता से सम्बंधित समस्याओं एंव उनके निवारण की जानकारी को केस स्टडीज के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं रेल अधिकारियो