संदेश

इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में मलाइका चयनित

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) लखनऊ की छात्रा मलाइका रिजवी को इंग्लैण्ड के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है, जिनमें द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंग्लैण्ड, आक्सफोर्ड ब्रुक्स यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ लिंकन शामिल हैं। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा से लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। मलाइका ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 110 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रे

ज़िलाधिकारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

चित्र
ज़िलाधिकारी रायबरेली हर्षीता माथुर पहले ही दिन से लगातार ऐक्टिव मोड में हैं। कल जहां कलेक्ट्रेट और अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। वहीं शुक्रवार को जनसुनवाई से पहले जिला अस्पताल गईं और वहां उन्होंने मरीज़ों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायाजा लिया साथ ही टेलीमेडिसिन और इमरजेंसी को और बेहतर बनाने का निर्देश दिये।  इस दौरान काफी पहले से बन कर तैयार एसटीपी के चालू न होने पर चिंता जताते हुए उसे जल्द से जल्द शुरू कराये जाने की बात कही। जिला अस्पताल में उन्नाव से आये मरीज़ को यहां भर्ती देखकर इसे रायबरेली के लिए उपलब्धि बताया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाऊंड शुरू करने की भी जानकारी ली। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमएस महेंद्र कुमार मौर्य उपस्थित रहे।  

धूमधाम से सम्पन्न हुआ स्थापना दिवस, लोलार्क षष्टी एवं अघोरेश्वर महाप्रभु जयन्ती

चित्र
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा औघड़ भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम मुंशीगंज, रायबरेली में स्थापना दिवस, लोलार्क षष्टी एवं अघोरेश्वर महाप्रभु जयन्ती कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम प्रातः 6 बजे श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थापक अवधूत भगवान राम तथा बाबा गुरूपद सम्भव राम के चित्रों के साथ वाहनों से एक प्रभातफेरी निकाली गयी, जो सिविल लाइन्स, रतापुर, त्रिपुला, रेलवे स्टेशन होते हुए घंटाघर, सुपर मार्केट, नेहरू नगर होते हुए मुंशीगंज स्थित आश्रम पर समाप्त हुई।  प्रभात फेरी का स्वागत मां मंशा देवी, रामकृपाल तिराहा, जगमोहनेश्वर मन्दिर, चन्दापुर हाउस तथा राणा प्रताप चैराहे पर राजा हर्षेन्द्र सिंह, एस.पी. सिंह, डा. रवि सिंह, प्रज्ञा रत्न मिश्र तथा प्रतिष्ठत लोगों ने प्रभात फेरी में पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभू की आरती तथा पुष्प वर्षा की गयी। आश्रम परिसर में सर्वेश्वरी समूह का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण आश्रम के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र द्वारा किया गया तत्पश्चात् पतित पावन पुस्तक सफलयोनि का पाठ आश्रम के वरिष्ठ सहयोगी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दल बहादुर सिंह द्वारा किया गय

मायावती ने महिला आरक्षण बिल में ओबीसी समाज की महिलाओं को इससे वंचित रखने पर कड़ा ऐतराज जताया

चित्र
महिला आरक्षण बिल पर पक्ष-विपक्ष प्रचंड बहुमत-समर्थन से दोनों सदनों में पास हो गया। महिला आरक्षण बिल पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, महिला आरक्षण बिल के दोनों सदनों में पास होने पर इसका स्वागत है। हालांकि उन्होंने ओबीसी समाज की महिलाओं को इससे वंचित रखने पर कड़ा ऐतराज जताया है।  

बापू भवन गेट विक्रम टैम्पो स्टैन्ड बना?

चित्र
- विशेष संवाददाता राजधानी लखनऊ में हर चैराहे पर विक्रम टैम्पो, ई-रिक्सा जाम लागने में अव्वल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार प्रशासन को चेतावनी दी है कि चैराहों पर विक्रम टैम्पो, ई-रिक्सा नही दिखना चाहिए। अचम्भा उस समय होता है, जब देखने को मिलता है की प्रतिबंधित क्षेत्रों में अघोषित विक्रम टैम्पो स्टैन्ड बना दिया जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कुछ दूरी पर बापू भवन के गेट पर विक्रम टैम्पो स्टैन्ड बनाकर सवारी का इंतजार किया जाता है। जबकि विधान सभा मार्ग में विक्रम टैम्पो और ई-रिक्सा चलना प्रतिबंधित है।   

ज्योतिष में घटनाओं के तिथियों और माह का ज्ञान

चित्र
- डी.एस. परिहार अक्सर सुनने मे आता है कि पुराने जमाने मे फलां ज्योतिषी ने किसी के विवाह की या मृत्यु की या खुद की मृत्यु की तिथी वार और माह की बिलकुल सटीक भविष्यवाणी की जो बिकुल अक्षरशः सत्य हुयी कुछ प्राच्य ज्योतिष ग्रन्थों मे जातक के विवाह मृत्यु की तिथी वार और माह ज्ञात करने के सूत्रों का वर्णन मिलता है। किन्तु इन सूत्रों पर आज तक किसी स्वतंत्र लेख की रचना नही हुयी है। यह इस विषय पर किया गया पहला प्रयास है। मैंने विभिन्न ज्योतिष ग्रन्थों से निम्न सत्रों को संकलित किया है।  मृत्यु तिथी का ज्ञानः- 1. मांदि या गुलिक के राशि व अंशों व जंमस्थ चन्द्रमा के राशि व अंशो के जोड़ों प्राप्त राशि अंशों से जंमस्थ सूर्य के राशि व अंशों को घटाओ जो संख्या आये उसे 12 से भाग दो इससे मृत्यु तिथी प्राप्त होगी इसी प्राप्त राशि व अंशो पर चन्द्रमा के गोचर मे जातक की मृत्यु होगी।  2. अष्ठमेश के राशि व अंशो से जंमस्थ सूर्य के राशि व अंशों को घटाओ जो संख्या आये उसे 12 से भाग दो इससे मृत्यु तिथी प्राप्त होगी इससे चन्द्रमा का गोचर मृत्यु की तिथी बतायेगा सूर्य से आगे 0 से 180 अशों के बीच की तिथी शुक्ल पक्ष की तिथ

बच्चों को विश्व बंधुत्व की शिक्षा देकर ही महात्मा गांधी के सपने को साकार किया जा सकता है

चित्र
गाँधी जयंती व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर विशेष लेख -डॉ. जगदीश गाँधी (1) विश्व में वास्तविक शांति की स्थापना के लिए बच्चे ही सबसे सशक्त माध्यम:-  आज विश्व के अधिकांश देश हिंसा व अशांति के दौर से गुजर रहे हैं। एक देश का दूसरे देश पर विजय पाने की होड़ में परमाणु तथा जैविक हथियारों के प्रयोग की आशंका सारी मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। रूस-यूक्रेन के साथ ही कई अन्य देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण सारी दुनिया में अशांति फैली हुई है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन के अनुसार ‘‘क्योंकि युद्ध की शुरूआत मनुष्य के मस्तिष्क से होती है, इसलिए मनुष्य के मस्तिष्क में ही शांति की सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाना चाहिए।’’ हमारा मानना है कि मानव मस्तिष्क में शांति स्थापित करने के लिए सबसे अच्छी अवस्था बचपन है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी मानना था कि विश्व में वास्तविक शांति लाने के लिए बच्चे ही सबसे सशक्त माध्यम हैं। उनका कहना था कि ‘‘यदि हम इस विश्व को वास्तविक शान्ति की सीख देना चाहते हैं और यदि हम युद्ध के विरूद्ध वास्तविक युद्ध छेड़ना चाहते हैं, तो इसक