संदेश

मानदेय न मिलने पर समूह सखी ने किया विरोध प्रदर्शन

चित्र
कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर डीएम को सौप पत्र - सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर, सोनभद्र में समूह सखी ने बीते 4 वर्षों से मानदेय न मिलने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन बुलंद की आवाज डीएम नामित ज्ञापन संबंधित बाबू को सौपा। वही समस्त समूह सखी ने बताया कि हम समूह सखी उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित समूहों में जनपद सोनभद्र में कार्य करते हुए लगभग 5 वर्ष हो गए, जिनका निर्धारित मानदेय प्रति समूह 100 रू. प्रति महिने हीं है, 5 वर्षों में से कुछ महिने का ही मानदेय अभी तक प्राप्त हुआ है। चार वर्षों का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे हम समूह सखी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले है, जिससे मानदेय न मिलने के कारण बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, जिससे जिविकोपार्जन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वही सखियों ने बताया कि हम समस्त समूह सखी का मानदेय अति शीघ्र दिलवाने की कृपा प्रदान करें। इस मौके पर सोनमती, सविता, कविता, चंद्रबली, अनीता, सुनीता, सीता, पार्वती, सुशीला, पुष्पा देवी, उषा

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन बड़े धूमधाम से साथ मनाया गया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु बरूआ सागर जनपद झांसी में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बूथ संख्या 116 एवं 117 के संयुक्ततत्वाधान में (पार्षद संदीप पटेल के निवास स्थान पर जन्मदिन बड़े धूमधाम से साथ मनाया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि के रूप में हरिमोहन सोनी जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष रजनीश शर्मा एवं अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार विरथरे ने की इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी ने निस्वार्थ भाव से देश समाज की सेवा की है। देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शर्मा जी ने जीने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा की ढाणी राष्ट्र प्रेमी और कुशल शासक थे उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।  बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड नदियों को नदियों से जोड़ना सड़क को सड़क से जोड़ना आदि के बारे में अपने विचार रखें। अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर संदीप पटेल (पार्षद) महाराज देवेंद्र नद बाजपेई, विशाल

श्रद्धालुओं ने तुलसी जी का सामूहिक पूजन किया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु झांसी महानगर में विभिन्न संगठनों ने तुलसी जी का सामूहिक पूजन किया। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ एवं दुर्गा उत्सव महा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संतों और श्रद्धालुओं ने तुलसी जी का सामूहिक पूजन किया। मधुर भजन-कीर्तन हुआ और जयकारे लगाये गये। मनमोहन श्रृंगार के पश्चात् श्रद्धालुओं ने आरती की। धर्माचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि मां तुलसी की पूजा से मनुष्य समस्म नोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संजोजक पीयूष रावत ने कहा कि मां तुलसी की पूजा से जीवन में खुशहाली आती है। इस अवसर पर महंत विष्णु दत्त स्वामी, वसंत वगोलवकर, लल्लन महाराज, कालीचरण जारोलिया, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, एमएलसी रमा निंरजन, शांति शर्मा, प्रियता रावत, शिवाली अग्रवाल, उर्मिला पटैरिया, गोकुल दुबे, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं नगरा हाट का मैदान शिव वाटिका में भागवत सत्संग मंडल एवं गोसेवा समिति के तत्वावधान में तुलसी जी की पूजा की गई। समिति अध्यक्ष सियाराम शरण चतर्बुदी ने कहा कि तुलसी जी की पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।  इस अवसर पर नरेश मिश्रा, इ

सनशाइन क्लब के चुनाव हुए संपन्न चार पदाधिकारी ने ली शपथ, अमित जैन बने अध्यक्ष

चित्र
- पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल सनशाइन क्लब जो झाँसी महानगर का प्रतिष्ठित संगठन है का चुनाव निर्वाचन अधिकारी वैदेही शरण सरावगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, निर्वाचन में सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने मत का प्रयोग किया गया, मतदान पश्चात चुनाव अधिकारी एवं सहयोगी सदस्य गिरीश अग्रवाल के द्वारा सत्र 2024 के लिए अध्यक्ष के रूप में अमित जैन, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सचिव वीरेंद्र गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष संदेश अग्रवाल को निर्वाचित किया गया। साधारण सभा के संयोजक एवं अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव के द्वारा सफलतापूर्वक सभा का आयोजन किया गया। चुनाव परिणाम आने के पश्चात उपस्थित सभी सदस्य गणों द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयों। इस अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डा. संदीप सरावगी ने कहा सनशाइन क्लब एक पारिवारिक संगठन के रूप में कार्य करता है जिसमें कभी भी पदाधिकारी बनने के लिए सदस्यों में कोई मतभेद नहीं आया। जब तक किसी संगठन में आपसी सामंजस्य नहीं होगा वह संगठन ना तो सुचारू रूप से कार्य कर पाएगा ना ही समाज का विकास कर सकता है। जो भी पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं उन

खजुराहो स्टेशन महोत्सव का आयोजन

चित्र
- पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल स्टेशन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत झांसी मंडल के खजुराहो जंक्शन रेलवे स्टेशन का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्टेशन महोत्सव योजना के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में स्टेशनों का स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में झांसी मंडल में प्रमुख स्टेशनों के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसके अन्तर्गत खजुराहो रेलवे स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विष्णु दत्त शर्मा (वर्चुअल माध्यम से) तथा  विधायक  अरविंद पटेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान स्टेशन के इतिहास और पुनर्विकास उपरांत स्टेशन का भावी स्वरूप के बारे में जागरूकता बढाने के लिए एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। स्टेशन महोत्सव द्वारा खजुराहो रेलवे स्टेशन की स्थापना के समृद्ध इतिहास को याद किया गया। जिसमें स्टेशन को 26.12.2008 को यात्रियों हेतु खोले जाने की जानकारी दी गई और इसी उपलक्ष्य में आज 15 वर्ष उपरांत स्टेशन का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के

कोई भी व्यक्ति रात में सड़क अथवा फुटपाथ पर सोने के लिए बाध्य न हों: जिलाधिकारी झांसी

चित्र
जिलाधिकारी झांसी ने ठण्ड-शीतलहर के दौरान बचाव हेतु कम्बल वितरण, अलाव जलाने एवं शेल्टर होम-रैन बसेरों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये - पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमार ने जनपद में शीतलहर के दौरान कम्बल वितरण, अलाव जलाने एवं शेल्टर होम-रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका-नगर पंचायत, परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा शीतलहर-ठण्ड-पाला से निराश्रित-असहाय-कमजोर-गरीब व्यक्तियों-परिवारों को राहत पहुँचाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देश दिये। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद में शीतलहर के दौरान कम्बल वितरण, अलाव जलाने एवं शेल्टर होम- रैन बसेरों की निम्नानुसार व्यवस्था कराते हुए वांछित सूचना उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होंने बताया है कि आश्रयहीन व्यक्तियों हेतु रैन बसेरों-शेल्टर होम की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्

मिनी स्पोर्टस डे में बच्चों ने दिखाये अपने करतब

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस लखनऊ द्वारा ‘मिनी स्पोर्टस डे’ का आयोजन आज विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व खेल प्रतिभा  व अपने करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं चुस्ती-फुर्ती से परिपूर्ण फिजिकल फिटनेस एक्टिविटी द्वारा इण्डिया फिट एण्ड यंग का सन्देश दिया। खेल समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ एवं इसके उपरान्त खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदकों के जबरदस्त होड़ रही और छात्रों ने अपनी शक्ति, दमखम, प्रतिभा व क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया। विद्यालय के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने विभिन्न प्रकार की रेस व अन्य रोचक खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का गजब का प्रदर्शन किया। खेल समारोह में बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों ने भी बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। इससे पहले, ‘मिनी स्पोर्टस डे’ का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि खेल का मैदान ऐसा है जहां अनेक गुण पैदा होते हैं एव