संदेश

उपजा ने बुलंद की आवाज डीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

चित्र
सरकारी योजनाओं में हो रही धाधंलियों व भ्रष्टाचार को उजागर करने पर प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ प्रशासन द्वारा दमनकारी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इससे प्रदेश भर के कलमकारों में जमकर रोष व्याप्त है। और पत्रकारों के संगठनों द्वारा इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर पत्रकारों पर इस प्रकार की होने वाली कार्रवाईयों को रोके जाने की मांग की। साथ ही ऐसे अधिकारियों पर जो सच्चाई उजागर करने वालों पर जबरन मुकदमे लिखाने का कार्य कर रहे हैं,उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई।  उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिलाध्यक्ष महेश पटैरिया के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार साथी कलैक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपर नगर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन में यह मांग की गई कि विगत दिनों मिर्जापुर में पत्रकार पवन जायसवाल द्वारा स्कूल में नमक रोटी खिलाए

बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई

चित्र
श्रीमद्भागवत भारतीय वाङ्मय का मुकुटमणि है। भगवान शुकदेव द्वारा महाराज परीक्षित को सुनाया गया भक्तिमार्ग तो मानो सोपान ही है। इसके प्रत्येक श्लोक में श्रीकृष्ण-प्रेम की सुगन्धि है। इसमें साधन-ज्ञान, सिद्धज्ञान, साधन-भक्ति, सिद्धा-भक्ति, मर्यादा-मार्ग, अनुग्रह-मार्ग, द्वैत, अद्वैत समन्वय के साथ प्रेरणादायी विविध उपाख्यानों का अद्भुत संग्रह है। मित्रों, आज हम श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य से भगवान् शंकरजी और माँ पार्वतीजी के एक चरित्र का चिन्तन करेंगे, भोलेनाथ शिवजी माँ पार्वतीजी से कहते है देवी! यह भागवत कथा अगर मिल जाये तो बिना कुछ किये, मुफ्त में भव सागर से पार हो जायेंगे, देखिये भाईयों अगर अपने शहर से किसी दूसरे शहर में जाना है तो पैसा खर्च होगा, किराया लगेगा अथवा आपकी गाड़ी है तो तेल का खर्च हो जायेगा। अर्थात जगत की एक किलोमीटर से लेकर विदेश तक हजारों किलोमीटर की दूरी के लिये पैसा खर्च करना ही पड़ेगा, पर जगत से लेकर जगदीश के धाम तक की जो करोड़ों किलोमीटर की दूरी है, अगर हमें उस दूरी को तय करना है तो फूटी कोड़ी भी खर्च करने की जरूरत नहीं, बस सत्संग रूपी नाव में बैठो और 'बिनुहि प्रयास होहि

शान-ए-इलाहाबाद’ सम्मान प्रदान किया जाएगा

चित्र
कमरुल हसन सिद्दीकी, यश मालवीय, डाॅ. राम मिलन, डाॅ. रंजना त्रिपाठी, सरदार किशन सिंह, अनिल कुमार गुप्ता और राजू जायसवाल उर्फ मरकरी को वर्ष 2019 का 'शान-ए-इलाहाबाद' सम्मान प्रदान किया जाएगा। रविवार को प्रीतमनगर, प्रयागराज स्थित सभासद निवास पर हुई 'गुफ़्तगू' कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संस्था अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने बताया कि आगामी 29 सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जहां सात लोगों को 'शान-ए-इलाहाबाद सम्मान' प्रदान किया जाएगा, वहीं 'गुफ़्तगू' के 'प्रयागराज महिला विशेषांक' और पंकज कुमार सिंह के दोहा संग्रह 'कौन किसे समझाए' का विमोचन भी किया जाएगा। बैठक में मनमोहन सिंह 'तन्हा', प्रभाशंकर शर्मा, नरेश कुमार महरानी, शिवपूजन सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, डाॅ. राम लखन चैरसिया 'वागीश', इश्क सुल्तानपुरी, रेसादुल इस्लाम, दीक्षा केसरवानी, शिवाजी यादव आदि मौजूद थे।

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं

चित्र
पृथ्वी, मानव तथा खगोल पिंडों का अध्ययन, उनके परस्पर संबन्धों तथा पड़ने वाले प्रभावों का ही नाम ज्योतिष है। पुराण के अनुसार जो मनुष्य जिस स्थान पर रहता है, उसका भाग्य उस स्थान से जुड़ा रहता है। उसका उस स्थान से अदृश्य संबन्ध होता है, तथा जातक की समस्याओं का दो तिहाई समाधान उसके घर या कार्यस्थल के आस-पास ही मौजूद रहता है। किन्तु मनुष्य उस समाधान तक पहुँच नही पाता है। प्राचीन श्रृषि-मुनियों का यह मत था कि जो मनुष्य अपने आसपास पास मे मौजूद प्रकृति के निकट जितना अधिक रहेगा, वह उतना ही सुखी, स्वस्थ एवं संन्तुष्ट रहते है। इस लेख में कुछ ऐसे सरल और सर्वसाधारण को उपलब्ध उपायों को प्रस्तुत किया जा रहा है। जिन्हें अपनाकर मनुष्य आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकता है।  धन, पृथ्वी में उत्पन्न सभी वस्तुयें है जिनकी व्यक्ति के पास उपलब्धि ही उसे धनी बनाती है। संसार की समस्त छोटी-बड़ी वस्तुओं जो मनुष्य के जीवन को अनुकूलता प्रदान करती है। षुक्र ग्रह के अन्र्तगत आती है। षुक्र स्वर्ग, भोग-विलास की वस्तुओं, नगद, मकान, कार, टेलीविजन, फ्रिज व अन्य सौन्दर्य व विलास की वस्तुओं का प्रतीक है। धन तक पहुँचने का रास्ता

विश्व एकता सत्संग

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम, लखनऊ में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि हमें पूरी वसुधा को कुटुम्ब बनाना है। सी.एम.एस. में बच्चों को भौतिक, मानवीय व आध्यात्मिक शिक्षा दी जाती है। इन बच्चों का दृष्टिकोण दुनिया से लड़ाईयां खत्म कराने हेतु विकसित किया जाता है। जिस तरह महात्मा गाँधी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाई वैसे ही सी.एम.एस. के बच्चे 'जय जगत' एवं 'वसुधैव कुटुम्बकम' की मदद से दुनिया में एकता लायेंगे व वसुधा को एक कुटुम्ब बना देंगे। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में अपने विचार प्रवाहित करने के लिए अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है क्योंकि अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है। इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।  विश्व एकता सत्संग में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्म

आचार्य विनोवा भावे ने जय जगत का यूनिवर्सल स्लोगन मानव जाति को दिया

चित्र
वर्ष भर में अनेक तिथियाँ वर्तमान बनकर आती हैं, और भूतकाल बनकर चली जाती हैं। लेकिन कुछ तारीखें ऐसी भी होती हैं, जो युगों-युगों के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। 11 सितम्बर, दुनिया के लिए एक ऐसी ही तारीख है। आज ही के दिन चार बड़ी घटनाएं हुईं थी। पहली घटना आज से 126 साल पहले वर्ष 1893 में हुई थी। जब अमेरिका के शिकागो में महान युग दृष्टा स्वामी विवेकानंद ने अपने समय के ऐतिहासिक विश्व धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मानवता से भरा युगानुकूल भाषण दिया था। भारतीय दर्शन तथा धर्म की सार्वभौमिक सोच ने सारे विश्व को सभी धर्मों की आत्मा अध्यात्म की उच्चतम अवस्था का ज्ञान कराया था। दूसरी घटना 11 सितम्बर 1895 को धरती को जय जगत का सन्देश देने वाले युग पुरूष संत विनोबा भावे का जन्म हुआ था। इस महापुरूष ने भूदान, डाकूओं के आत्मसमर्पण तथा जय जगत के विचारों द्वारा वैश्विक समास्याओं के अहिंसक तरीके से समाधान निकालने के जीवन्त उदाहरण प्रस्तुत किये थे।   तीसरी घटना 11 सितम्बर 1906 में युग पुरूष महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में अपने अहिंसा आंदोलन को 'सत्याग्रह' का नाम दिया था।

उत्पीड़न के खिलाफ झांसी में गरजे पत्रकार दी प्रशासन को कड़ी चेतावनी

चित्र
झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर इलाइट चैराहे पर जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारां ने एक जुट होकर प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न, फर्जी मुकदमें दर्ज करने व मिर्जापुर के पत्रकार के खिलाफ मिड डे मील योजना में गड़बड़ी की खबर उजागर करने व बिजनोर में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमें, पब्लिक पावर के सम्पादक पर उन्नाव में गुंडा एक्ट की कार्यवाही तथा दैनिक जनता यूनियन के सम्पादक नत्थू कुशवाहा का नाम हिस्ट्री शीट में दर्ज करने के विरोध में जंगी प्रदर्शन कर धरना देकर एक स्वर में पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन का विगुल फूंक दिया। इतना ही नहीं पत्रकारों ने बिजनोर व मिर्जापुर के प्रसाशन का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। झाँसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा के आव्हान पर झाँसी मुख्यालय पर जिले भर के मीडिया कर्मियों का जमाबड़ा हुआ। मीडिया कर्मियों ने इलाइट चैराहे पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की पत्रकार विरोधी नीतियों पर करारा प्रहार किया। पत्रकारों ने प्रदेश भर में विविध जिलों में पत्रकारों पर हुए उत्पीड़न व फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने को चैथे स्तम्भ पर कुठारा