संदेश

कराटे चैम्पियनशिप में हर्षिव ओम ने जीता गोल्ड

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) लखनऊ के कैम्ब्रिज सेक्शन के कक्षा-7 के प्रतिभाशाली छात्र हर्षिव ओम ने रीजनल कराटे टूर्नामेन्ट में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह चैम्पियनशिप काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में झाँसी में आयोजित हुई। इस चैम्पियनशिप में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कराटे में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्ह

इण्टरनेशनल सोशल स्टडीज ओलम्पियाड में हिमांग ने गोल्ड मेडल जीता

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस लखनऊ के मेधावी छात्र हिमांग गुप्ता ने इण्टरनेशनल सोशल स्टडीज ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में कई देशों केे छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने समसामयिक विषयों, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियां, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। ओलम्पियाड के आयोजकों ने हिमांग की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके कारण सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट

देश बचाओ-देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा

चित्र
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु देश बचाओ-देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा के जनपद रायबरेली में पांचवे दिन ऊंचाहार से प्रस्थान कर बड़ी संख्या में साइकिल चलाते हुए उमरन, पकसरावां, सलोन, गणेशगंज, करहिया बाजार में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक ने कहा, वर्तमान में देश संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा राज में मंहगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश एवं देश का आगमन शासन प्रशासन से परेशान है। लोग भाजपा सरकार से मुक्ति चाह रहे हैं। साइकिल यात्रा में लगातार साइकिल चलाकर जनपद की सभी विधान सभाओं में युवाओं का मनोबल बढ़ा रहे। जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा, विगत 9 वर्षों से वर्तमान भाजपा सरकार में देश एवं प्रदेश में अराजकता, साम्प्रदायिक उन्माद, जातीय भेदभाव ने देश की आत्मा को झकझोर दिया है। देश के युवा साथी ही परिवर्तन लायेंगे। निश्चित रूप से समाजवादियों की साइकिल यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।  साइकिल यात्रा

हेट स्पीच के लिए राजू महंत को गिरिफ्तार किया जाय : सौरभ सिंह

चित्र
समाजवादी अधिवक्ता सभा ने डी.एम. के माध्यम से सी.एम. को भेजा ज्ञापन महंत राजू दास द्वारा उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमन्त्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति की गयी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता में काफी आक्रोश व गुस्सा है। इस प्रकरण को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष रायबरेली सौरभ सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डी.एम. के माध्यम से सी.एम. को ज्ञापन भेजा। डी.एम. की ओर से एस.डी.एम. सर्वेश यादव ने ज्ञापन प्राप्त कर मुख्यमन्त्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सौरभ सिंह यादव ने कहा कि हेट स्पीच के लिए महंत राजूदास के विरूद्ध अपराधिक मुकदमा लिखकर उन्हें गिरिफ्तार किया जाय। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार साम्प्रदायिकता का जहर फैला रही है, समाज को तोड़ने का काम कर रही है। राजूदास महंत के विरूद्ध सरकार ने समय से कार्यवाही न की तो बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।  पूर्व डीजीसी राजस्व दिनेश यादव ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर सड़क से लेकर न्यायालय तक आवाज उठायी जायेगी। युवा अधि

स्वतंत्रता के गहरे महत्व पर विचार करने का भी अवसर है 77वां स्वतंत्रता दिवस

चित्र
  - रूनझुन नूपुर चूंकि भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, यह केवल ऐतिहासिक घटनाओं को याद करने का समय नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता के गहरे महत्व पर विचार करने का भी अवसर है। जबकि राष्ट्र सात दशक पहले हासिल की गई राजनीतिक मुक्ति के गौरव का आनंद ले रहा है, मन और आत्मा की मुक्ति के लिए चल रहे संघर्ष को पहचानना आवश्यक है जो प्रगति, एकता और ज्ञानोदय की दिशा में भारत की यात्रा को आकार दे रहा है। मन और आत्मा की स्वतंत्रता एक अमूर्त खजाना है जो मात्र राजनीतिक स्वायत्तता से परे है। यह विचार की मुक्ति, प्रश्न करने की क्षमता, आत्मनिरीक्षण और नवीनता का प्रतीक है। यह स्वतंत्रता व्यक्तियों को रूढ़िवादिता को चुनौती देने, विविधता को अपनाने और बौद्धिक रूप से विकसित होने का अधिकार देती है। भारत जैसे सांस्कृतिक रूप से विविधतापूर्ण देश में, मन की स्वतंत्रता सामाजिक सद्भाव की आधारशिला बन जाती है, क्योंकि यह विभिन्न दृष्टिकोणों की स्वीकृति को प्रोत्साहित करती है और समावेशिता को बढ़ावा देती है। इस स्वतंत्रता का सार आध्यात्मिक और दार्शनिक नेताओं की गहन शिक्षाओं में निहित है जिन्होंने सदियो

त्रिदिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ

चित्र
जिलाधिकारी  रायबरेली माला श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 22 से 24 अगस्त तक फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी सुबह 09 बजे से सायं 06 बजे तक आमजन मानस के लिए खुली रहेगी। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कॉलेज के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की लाभपरक योजनाओं व कल्याणकारी कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें आम जनमानस आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार होता है और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  

भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 23 छात्रों को बानवे लाख रूपये की स्कॉलरशिप

चित्र
 सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस लखनऊ के 23 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रू. 80,000ध्- अर्थात कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 23 छात्रों को कुल 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन 23 छात्रों में संचिता सिंह, सृष्टि,