संदेश

करोड़ों खर्च पर अभी भी रामधाट को विकास की दरकार

चित्र
 यह कैसा विकास मजाक की वस्तु हैं लेजर लाइट   मंदाकिनी गंगा आरती में मंदाकिनी की आरती का अता पता नहीं पर्यटन विभाग द्वारा लगवाई गई अधिकतर लाइटों की रोशनी धीमी पड़ी - संदीप रिछारिया योगी जी की मंशा है कि राजकुमार राम को परमात्मा राम बनाने वाली भूमि का समुचित विकास हो। अयोध्या आने वाला प्रत्येक श्रीराम का पुजारी चित्रकूट भी जरूर आए, ऐसी मंशा से केंद्र सरकार भी काम कर रामवन पथ गमन सड़क का निर्माण करवा रही है, पर योगी जी के अधिकारी नहीं चाहते कि ऐसा कोई काम हो कि बाहर से आने वाले लोग यह कह सकें कि वास्तव में भाजपा सरकार ने अच्छा काम करवाया है। अगर आप श्रीचित्रकूट धाम में उदाहरण देखना चाहते हैं तो रामघाट पर आईये। रामघाट अब तक पिछले सात साल में कई करोड़ खर्च हो चुके हैं पर सुविधाओं का कहीं अता पता नहीं। यहां पर आकर लोग केवल अव्यवस्थाओं का दर्शन करते हैं। आइये चलते हैं कुछ पुराने समय में जब सूबे में मुलायम सिंह यादव की सरकार हुआ करती थी। रामघाट में एक रूपता लाने के लिए उन्होंने सभी इमारतों में भगवा कलर करयाया था,कुछ लाइटें भी लगवाई थी। उसके बाद मायावती और अखिलेश के राज में रामघाट पर छिटपुट काम हु

होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है: अंतरिक्ष जैन

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति जनपद झांसी के बरूआसागर थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक प्रशिक्षु आई.पी.एस. थाना प्रभारी अंतरिक्ष जैन की अगुवाई में की गई। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध सख्त रहने की बात कही गई, ए.एस.पी. ने इसके लिए आम लोगों से सहयोग करने की बात कही, ए.एस.पी. अंतरिक्ष जैन ने पीस कमेटी की बैठक में कहा, होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर के खुशी मानते हैं। उन्होंने कहा, कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा। होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस व प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की निगाहें रहेगी।  असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बक्श

मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की प्रगति की मण्डलायुक्त, झांसी बिमल कुमार दुबे द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा में एन.एच.एम. की स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष मण्डल के तीनों जनपदों में अपेक्षानुरूप व्यय न पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न मदों में स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूर्ण न करने पर उत्तरदायी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मण्डलायुक्त ने कहा, माह फरवरी तक एन.एच.एम. के अन्तर्गत स्वीकृत लेखा मदों में से अनेक लेखा मदों में व्यय नहीं किया गया है। सभी मुख्य चिकित्साधिकारी अपने संबंधित अधिकारियों के साथ विशेष कार्ययोजना तैयार कर लम्बित गतिविधियों का क्रियान्वयन करायें जो नोडल अधिकारी अपने कार्यों में रूचि नहीं ले रहे हैं उनके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव भेजें। मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने स्तर पर विशेष वित्तीय समीक्षा कर वित्तीय प्रगति की समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने अपेक्षा की है कि वित्त

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी नेता सवाल उठा रहे हैं

चित्र
केजरीवाल क्यों गिरफ्तार हुए? दिल्ली शराब घोटाले में उन पर क्या आरोप हैं दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय EDने आखिरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर ही लिया - मनोज मिश्र दिल्ली शराब नीति घोटाला आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन गया। आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह तो पहले से ही जेल में थे अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार हो गए हैं। केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय के 9 समन को नजरअंदाज किया। लेकिन जब उन्हें हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो ईडी ने दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुए हैं। 10वें समन पर गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल ED की टीम गुरूवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची और दो घंटे की पूछताछ के बाद जब ईडी की टीम ने गिरफ्तार करके बाहर निकली तो अरविंद केजरीवाल कार में शांत बैठे नजर आए, लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी नेता सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली शराब नीति घोटाला

अयोध्या की होली अद्भुत और अलौकिक होगी

चित्र
होली पर खेलेंगे रामभक्तो के संग रंगों की होली 25 को फगुआ का बड़ा आयोजन - मनोज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या देश में होली की धूम मची है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग बड़े धूमधाम के साथ होली मना रहे हैं। रामनगरी अयोध्या में भी होली की शुरूआत रंगभरी एकादशी से ही शुरू हो गई है। मठ-मंदिरों में भगवान को अबीर और गुलाल अर्पित किया जा रहा है। शाम के समय भगवान को रिझाने के लिए फाग गीत सुनाए जा रहे हैं, जिसमें भक्त के साथ भगवान भी होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों मन में एक सवाल चल रहा है कि रामनगरी अयोध्या में इस बार होली कैसी होगी, रामलला के दरबार में होली पर क्या-क्या होगा, राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली होली कैसी होगी। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह उनकी पहली होली है। रामलला राम मंदिर में अपने भक्तों के साथ होली खेलते हुए दिखाई देंगे। इस खास उत्सव के लिए रामलला के कपड़े भी डिजाइन कर लिए गये हैं। इन दिन रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा, फूलों से श्रृंगार किया जाएगा, फाग के गीत सुनाए जाएंगे। इस बार की होली की सबसे खास बात यह है कि इस होली पर रामलला को ठ

छात्रों को ‘टोटल क्वालिटी परसन बनाना विद्यालय की नैतिक जिम्मेदारी : डा. भारती गाँधी

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) लखनऊ द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि भौतिक व सामाजिक ज्ञान के साथ चारित्रिक शिक्षा देकर ही छात्रों को ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाना विद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान किया कि भावी पीढ़ी में बचपन से ही उच्च जीवन मूल्यों व चारित्रिक गुणों का विकास करें।  समारोह में डा. गाँधी ने वार्षिक परीक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथापि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा चेकर ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा भी डिवाइन एजूकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन आज विद्यालय के ऑडिट

आप ने धरना-प्रदर्शन किया

चित्र
- सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यूरो चीफ सोनभद्र दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा मनमानी तरीके से तानाशाही शासन के कहने पर रात में गिरफ्तार किये जाने के विरोध में को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के जिला अध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में राष्ट्रपति भारत नई दिल्ली के नाम ज्ञापन दिया गया। आज भारत के लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में दिखाई दे रही है स्वायत्त संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लोकतंत्र में जनता-जनार्दन है। आम चुनाव में जनता के सामने विकल्प दिए जाते हैं ताकि सही प्रतिनिधि का चुनाव हो सके। लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए सिर्फ विपक्षियों को टारगेट करते हुए जांच एजेंसियों संवैधानिक संस्थाओं की सहारा ले रही है, ईमानदार अधिकारियों की सेवा में दम घुट रहा है। कई राज्य के मुख्यमंत्री को भय दिखाकर अपने साथ लाना किसी को जेल में डाल देने किसी भी पार्टी के खातों को सीज कर देना। यह भाजपा की तानाशाही है। आम आदमी पार्टी के