संदेश

नक्सलियों का कुरियर बॉय गिरफ्तार

चित्र
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने सीतागांव से नक्सलियों के कुरियर बॉय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से माओवादी पर्चा, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2022 से माओवादियों के बड़े नेताओं के संपर्क में रहकर उनके लिए माओवादी सामान और नगद राशि पहुंचाने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि माओवादी सहयोगी को चुनाव बहिष्कार से संबंधित पर्चे के साथ पकड़ा गया है गिरफ्तार हुए कुरियर बॉय का नाम अशवंत आँधिया बताया जा रहा है। वह ग्राम मुचर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक अश्वंत आँधिया ने पुछताछ मे बताया कि वह नक्सलियों के लिए सामान सप्लाई का काम करता है एवं उनके पैसे को एक जगह से दुसरे जगह पहुंचाने का काम करता है। पुलिस ने जानकारी दी कि अशवंत ने पूछताछ मे बताया है कि बीते 12 मार्च से 16 मार्च के बीच मे वह शीर्ष नक्सल लीडर विजय रेड्डी से मिला था। जिसने उसे 2,00,000 रू (दो लाख रूपये), एक मेमोरी कार्ड रीडर एवं कुछ नक्सली पर्चे दिया था और कहा था कि 2,00,000 रू (दो लाख रूपये) को रायपुर में 20 मार्च को रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के गेट के सामने एक

रोटरी क्लब रायबरेली 50वें वर्ष में प्रवेश किया

चित्र
रोटरी क्लब रायबरेली ने 10 अप्रैल को अपने 50वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर गुरू गोविंद सिंह स्मारक उद्यान, रायबरेली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्यान में 11 चेयर्स लगाकर उद्यान को समर्पित की गई। इस कार्यक्रम का आरंभ रोटरी क्लब रायबरेली के अध्यक्ष रो राकेश ने सभी अतिथियों के स्वागत से किया। रो राजीव भार्गव एवं रो विकास दीक्षित ने रोटरी द्वारा पचास वर्षों में किये गए सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण बताया। मुख्य अतिथि डायट्रिक्ट गवर्नर रो सुनील बंसल एवम पीडीजी रो के.के. श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब रायबरेली का गोल्डन जुबली वर्ष का लोगों का विमोचन किया एवं ११ चेयर उद्यान को समर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रो संजय सभरवाल ने किया। कार्यक्रम अधिकारी रो राजेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रो एस.एल. चादवानी, रो अतुल भार्गव, रो रवि कपूर, रो वी.एन. गुप्ता, रो विमल तलरेजा, रो अजय त्रिवेदी, रो करून कंसल, रो कपिल कपूर, रो ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, रो राजेश वर्मा, रो विवेक सिंह, र

कंगना रनौत का जोरदार स्वागत हुआ

चित्र
हिमाचल के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का आज कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया l भाजपा का टिकट मिलने के बाद यह उनका पहला दौरा है। बजौरा में बंजार विधासनसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी व् जिला भाजपा कार्यकताओ द्वारा उनका स्वागत किया गयाl इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रही l उसके बाद वे सीधा मनाली चली गई जहां वे रामबाग में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। कल दोपहर बाद उनका कुल्लू आने का कार्यक्रम है जहां वे कुल्लू भाजपा मंडल के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

अयोध्या में एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी

चित्र
अयोध्या में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न, देश-दुनिया में अमन चैन की दुआयें मांगी गई - मनोज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या अयोध्या में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से सकुशल संपन्न हो गई, यद्यपि शहर के सिविल लाइन ईदगाह में जगह कम होने के कारण ईदगाह के बाहर मुख्य सड़क पर सैकड़ों मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। सिविल लाइन ईदगाह में टाटशाह मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी ने ईद की नमाज पढ़ाई। जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एस.एस.पी. राज करण नैय्यर ने जनपदवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये, साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई भी कराई गई। जनपद में 156 ईदगाह और 153 मस्जिदों में ईद की नमाज संपन्न हुई। ईदगाह स्थल पर पहुंचकर सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं ने भी सभी रोजेदारों को ईद की बधाई दी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी।

पीलीभीत की शाही जामा मस्जिद

चित्र
पीलीभीत में 257 वर्ष पहले हाफिज रहमत खां ने बनवाई थी दिल्ली जैसी शाही जामा मस्जिद   पीलीभीत जिले में दिल्ली की शाही जामा मस्जिद की तर्ज पर शाही जामा मस्जिद करीब 257 वर्ष पहले बनाई गई थी। जिसमें ईद पर नमाज अदा की जाती है। इसे पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। इसी मस्जिद की तरह नवाबों के गांव शेरपुर कला में भी एक शाही जामा मस्जिद का निर्माण किया गया है। यह मस्जिदें यहां की पहचान बनी हुई हैं और लोग इन पर गर्व करते हैं। पीलीभीत शहर के अंदर शाही जामा मस्जिद नाम का एक गौरवशाली धर्म स्थल है जो इसको प्राचीन इतिहास से जोड़ता है। दिल्ली की शाही जामा मस्जिद की तरह हूबहू एक छोटी सी जगह में मस्जिद बनाई गई है, जिसका नाम शाही जामा मस्जिद है। इसका निर्माण रुहेला नवाब हाफिज रहमत खां ने करवाया था। कहा जाता है कि हाफिज रहमत खान का यह 'ड्रीम प्रोजेक्ट' था। उनका मानना था कि जो लोग दिल्ली की शाही जामा मस्जिद जाकर नहीं देख सकते तो वे लोग यहां आयें और पीलीभीत की जामा मस्जिद देख कर वैसा ही महसूस करें। कहते हैं कि उस समय आवागमन के साधन बहुत कम थे और लोग दिल्ली नहीं पहुंच पाते थे। इस मस्जिद के

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चित्र
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री आपसी कलह का दोष भाजपा के सिर ना मडे ये सब मुख्यमंत्री के खुद के कारण हुआ है और मुख्यमंत्री भाजपा को इसका दोषी बता रही है । जयराम ठाकुर ने यह बात सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने लोकसभा की चारो सीटों पर जीत का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनके ही नेता है व वह भाजपा को इसका दोष दे रहे है। उन्होंने कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की बात कही।

बुलंदशहर में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई ईद की नमाज, डीएम -एसएसपी ने बच्चों को बांटे तोहफे

चित्र
बुलंदशहर में ईद उल फितर पर ईदगाह में शहर काजी मौलाना जैनुआब्दीन द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गई। इस मौके पर जिले की ईदगाहों पर जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी गई।  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा बनाये गए कैम्प में उपस्थित रहकर ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनायें दी। बच्चो को खिलौने भी दिए गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदायगी के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, सीओ सिटी विकास प्रताप चौहान उपस्थित रहे।