संदेश

लॉन टेनिस में अरुंधति को डबल्स खिताब

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस लखनऊ के कक्षा-10 की प्रतिभाशाली छात्रा अरूंधति सिंह डागुर ने प्रयागराज में आयोजित अण्डर-18 नेशनल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत डबल्स प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। अरुंधति ने यह डबल्स खिताब बिहार की हर्षिका सिंह के साथ जीता है। चैम्पियनशिप का आयोजन डायरेक्टोरेट ऑफ स्पोर्टस, यूपी एवं उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उदीयमान टेनिस खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस चैम्पियनशिप में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अरुंधति ने अपने दमखम व अभूतपूर्व खेल प्रतिभा की बदौलत डबल्स खिताब जीतकर साबित कर दिया कि सी.एम.एस. की यह छात्रा आने वाले समय में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर

महादेव सट्टा एप

चित्र
रायुपर पुलिस ने 12 मई, 2024 को महादेव 364 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते बिहार निवासी 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये कलकत्ता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार रायपुर पुलिस की आर्गेनाईजेशनल इनपुट पर की गई कार्यवाही। कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन। प्रकरण में 5 सटोरियों के साथ अब तक कुल 13 सटोरिये गिरफ्तार। सभी सटोरियें है मूलतः बिहार के निवासी, जो कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन। सटोरियों के कब्जे से लैपटाप 7 नग, मोबाईल फोन 19 नग, 7 पास बुक, 5 चेक बुक तथा 10 ए.टी.एम. किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,60,000 रूपये। पूर्व में कलकत्ता से ही 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 5 नग लैपटाप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000 रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड किया गया है जप्त। वर्तमान सहित गिरफ्तार कुल 13 सटोरियों से जप्त लैपटाप एवं मोबाईल फोन में लगभग 32 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त। गिरफ्तार सटोरयिों

चुनाव सत्ता परिवर्तन का ही नही बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने का संग्राम है: प्रदीप जैन आदित्य

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु कांग्रेस ‘इंडिया गठबंधन’ झांसी लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने वार्ड नं 2 व 18 तालपुरा में जनसम्पर्क किया। उन्होंने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होनें कहा, भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है। लेकिन इंडिया गठबंधन संविधान पर आंच नही आने देगा। यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का ही नही बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने का संग्राम है। इस दौरान गठबन्धन प्रत्याशी प्रदीप जैन का रहीशउद्दीन, भारत जोड़ों यात्री वसीमउद्दीन, जहीर भाई, वफाती, परवीन, फरीदा, प्रभुदयाल साहू, एवं सुशील वर्मा आदि ने भव्य स्वागत किया। जनसम्पर्क में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अरविंद बब्लू, सत्येंद्र पाल सिंह, गयादीन कुशवाहा, डा. विजय भारद्वाज, शंभू सेन, शफीक अहमद मुन्ना, युथुप जैन, प्रकाश यादव, अमीर चंद आर्य, मंगल गर्ग, वीनू साहनी, केतन जैन, शैलेंद्र वर्मा, सौरभ साहू, दीपक पासवान, फारूख शेख, नूरउद्दीन, पार्वती चैधरी, राम सेवक, इमरान खान, रशीद मन्सूरी, प्रशांत वर्मा, रोवेश

भृगु संहिता की भविष्यवाणी एक गुप्त विधि

चित्र
- डा. डी. एस. परिहार भृगु संहिता और नाड़ी ग्रन्थों मे परम्परागत ज्योतिष से भिन्न अनेक गुप्त सूत्रों का उपयोग किया जाता हैं। करीब विगत चालीस साल के ज्योतिष कैरियर मे मैं कुछ सूत्रों के प्राप्त करने मे सफल रहा हूं। जिनमे एक सूत्र  भृगु पाद चक्र:- दशा जिसकी खोज साठ के दशक मे स्व. तेजेन बोस ने एस्ट्रोलाॅजिकल मैगजीन के संपादक स्व. बी.वी. रमन के पु़त्र सूर्य नारायण राव के साथ की थी इस खोज मे लखनऊ के प्रसिद्ध भृगु शास्त्री प. परमेश्वर प्रसाद द्विवेदी जी ने भी सहयोग किया था। इस सूत्र पर मैंने एक विस्तृत लेख लिखा था। भारतीय प्रोग्रेसन का यह सूत्र नाड़ी ग्रन्थ, भृगु संहिता और पितृ जातकम् (मनु स्मृति) के दैनिक ग्रह गोचर पर आधारित है। मनुष्य का 1 वर्ष ईश्वर के 1 दिन के बराबर होता है। सूर्य का 1 अंश का गोचर जीवन के एक वर्ष के बराबर होता है। जबकि सूर्य एक वर्ष मे 12 राशियां 1 माह मे एक राशि यानि 30 अंश और एक दिन मे एक अंश चलता है। सूर्य की 1 अंश बराबर 1 दिन की गति पितृ जातकम् के अनुसार एक दिन बराबर एक वर्ष की होती है। यह सिद्धान्त भारतीय ज्योतिष की सभी दशाओं और गोचर का आधार है। सूर्य का इस गति से एक न

भाजपा के लोग घर-घर जाकर वोट मांगे

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु जनपद झांसी के बरूआसागर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर जाकर वोट मांगे जा रहे हैं। हर व्यक्ति से भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को विकास के रंगों से सजाया है। जिसमे नगर के चैक बाजार से झलकारी बाई नगर से बड़ी माता मन्दिर, खोर, अष्टया चैराहा, मतवाना, शिव मन्दिर, गल्गल्या कुआ, नझाइ बाजार तक घर-घर जाकर वोट मांगे एवं अनुराग शर्मा को अधिक से अधिक वोटो से विजय दिलाने के लिए लोगों से आग्रह किया। इसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश सुडेले, बालचंद राय, सतेन्द्र त्रिपाठी, रामकिशुन पाल, तुलसीदास कुशवाहा, शिवम अग्रवल, बालमुकुंद कुशवाहा  (किस्सू नेता), प्रकाश अहिरवार, विजय दुबे (पार्षद), दिनेश मिश्रा, ओमी कुशवाहा, अलख प्रकाश राय, श्यामा चरण बिरथरे, निर्देश सिंह कुशवाहा, आजाद यादव रूपेश नायक जिला प्रतिनिधि जिला पंचायत (अर्जुन मेरी), मुकेश नायक, उद्भव दीक्षित विधायक प्रतिनिधि महेश राजपूत, राजेश नामदेव, निर्वेंद्र कुशवाहा, राजेश रजक, डा. महेश श्रीवास्तव

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां के रूप में मानता है: स्वतंत्र देव सिंह

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति भारतीय जनता पार्टी झांसी-ललितपुर लोकसभा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में झांसी में युवा मोर्चा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां के रूप में मानता है। युवाओं में आज जोश है, युवा नया भारत को देखना चाहता है, अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा और आज कमल खिल गया है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, पहले अन्य दलों की सरकार में रोज आतंकवाद की घटनाएं घटती थी लेकिन अब आतंकी डरते हैं। उन्होंने कहा, इतनी बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर लगता है हम इस बार प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं और झांसी से अनुराग शर्मा प्रचंड बहुमत से विजय होंगे। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा आज युवाओं का जोश देखकर लगता है भारतीय जनता पार्टी का एक-एक सिपाही देश के लिए समर्पित है इतनी अपार जन समूह को देखकर लगता है भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है साथ यह भी लगता है हम प्रचंड बहुमत से जीतने जा

हादसे में कार में आग लगी, दूल्हे समेत चार लोगों की मौत

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति देर रात झांसी-कानपुर हाईवे पर थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण सड़क में बरात लेकर जा रही दूल्हे की कार को तेज रफ्तार डी.सी.एम. ने पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार दूल्हा, उसका सात साल का मासूम भतीजा समेत चार बारातियों की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। कर में सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया।  दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम मचा हुआ है। घटना जनपद झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर पारीछा ओवर ब्रिज की है। जहां एक कार पर पीछे से डी.सी.एम. गाड़ी टक्कर मारते हुए चढ़ गई। जिससे कार और डी.सी.एम. में आग लग गई। हादसे को देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इधर में कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने आग को बुझाते हुए जब तक काबू पाया तब तक कार में सवार 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया गया इस दौरान दो कार में सवार दो लोगों को कांच तोड़कर बाहर