संदेश

हिबा फातिमा को 1,16,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस लखनऊ की छात्रा हिबा फातिमा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की हॉफस्ट्रा यूनिवर्सिटी द्वारा 1,16,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। हिबा को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. छात्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने हिबा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनड

नगर पालिका प्रतिनिधि व मौजूद पाषर्दगढ़ ने बरूआसागर थाने शिकायती पत्र दिया

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु  जनपद झांसी के बरूआसागर नगर पालिका की महिला सफाई कर्मचारी मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था। अब नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न, धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डाले जाने का मामला ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। बड़ी बात तो ये है कि उक्त मामले में पूर्व में एक महिला सफाई कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों में आरोपित व्यक्ति के खिलाफ अब नगर पालिका बोर्ड लामबंद गया है। बरूआसागर थाना प्रभारी को बबीना विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन पार्षद ने पुलिस प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए ज्ञापन देते हुए मांग की है कि उक्त आरोपित व्यक्ति सहित उसके कुछ साथियों द्वारा पालिका के उपवन में कार्य करने वाले पालिका कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, साथ ही उक्त व्यक्ति और उसके साथियों द्वारा उपवन में जबरन घुसकर फोटो ग्राफी भी की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि पालिका की एक महिला सफाई कर्मचारी से साथ उक्त युवक द्वारा जाति सूचक गाली-गलौज करने के साथ अभद्रता भी की गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पिता पहुंचे बेटी के लिए न्याय मांगने

चित्र
- राजेंद्र कुमार जिला ब्यूरो चीफ, झांसी एवं छायाकर विष्णु प्रजापति  विष्णु मामला थाना नवपद जनपद झांसी कोचावर एक पिता अपनी बच्ची को न्याय मांगने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले दहेज के लिए मांग कर रहे हैं और उसका मानसिक उत्पीडन भी किया जा रहा है। पीड़ित की बेटी की शादी 5 जुलाई 2022 को हुई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने एक कार और जमीन की डिमांड रख दी, पीड़ित ने बेटी के ससुराल वालो को देने में असमर्थ है। पीड़ित की पुत्री ने बताया है की 29 में को मुझे बहुत मारा है जिसके चलते मुझे बहुत काफी छोटे भी आई हैं। इससे मेरा हाथ भी फैक्चर हो गया है और मुझे घर से निकाल दिया है। जिसके चलते मैं अपने मायके आ गई थी, वह लोग आए दिन अज्ञात लोग भेजकर दुकान व घर पर मारपीट करने की धमकी देते हैं।

पावनी की शीतल परियोजना को मिली सराहना

चित्र
पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण में अभिनव योगदान हेतु सम्मानित सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस लखनऊ के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल की कक्षा-12 की छात्रा पावनी अग्रवाल को पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण हेतु विकसित किये गये अभिनव प्रोजेक्ट ‘सोलर हिंज्ड एनर्जी एफिशिएन्ट टेराकोटा एअर-कूलर लाइनअप (शीतल) हेतु सेंटर फॉर साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी (सी.एस.टी.), उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। पावनी की इस सृजनात्मक परियोजना ने पर्यावरण को हानि पहुचाने वाली एअर-कंडीशनर जैसी मशीनों का बड़ा ही अनूठा विकल्प प्रदान किया है ।यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। अभी हाल ही में पावनी ने अपने इस अनूठे प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव, श्री आशीष तिवारी, आई.एफ.एस., के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की क्लाइमेट चेन्ज टीम एवं रिसर्च टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।  पावनी अग्रवाल ने यह ‘शीतल  परियोजना श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डीन डा. अभिषेक सक्सेना के मार्गदर्शन म

जून में ही खत्म हो जाएगा ‘इंडिया ब्लाक‘

चित्र
- 10 सांसदों के एनडीए को समर्थन देने की खबर - 20 दिन के अंदर शिवसेना के उद्वव ठाकरे भी एनडीए में शामिल हो सकते हैं   - आप के गोपाल राय ने कहा, लोकसभा चुनाव तक था कांग्रेस से गठबंधन संदीप रिछारिया इधर संसद भवन के संसदीय हाल में सभी घटकों नेे मिलकर एनडीए का नेता कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को चुना, उधर शपथ ग्रहण के पहले ही इंडिया ब्लाक का दरकना भी प्रांरंभ हो गया। कल तक शिवसेना उद्वव गुट के नेता संजय राउत इस बात को लेकर हल्ला मचा रहे कि तीसरी बार मोदी को शपथ लेने दीजिए चौथी बार हमारा नेेता ही प्रधाानमंत्री पद की शपथ लेगां। लेकिन वहीं महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक ने यह कहकर उनकी हवा निकाल दी कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण करने के 15 दिन के अंर ही उद्वव ठाकरे भी एनडीए के हिस्से बन जाएगे। उन्होंने कहा कि शिव सेेना में टूट के बाद भी अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी वापसी के लिए एक खिड़की खोल रखी है। इस मामले में गुजरात में लंबे समय काम कर चुके और यूूपी में एनजीओ प्रकोष्ठ के सहसंयोजक देव त्रिपाठी कहते हैं कि कितना हास्यास्पद है कि जो पार्टी 10 सेे कम सीट पाती है, उसके नेेता बल्लि

श्री राम कथा में राम जन्म का प्रसंग सुन आनंदमय हुए श्रद्धालु

चित्र
- पंकज कुमार ‘भारती’ ब्यूरो चीफ, झांसी मंडल ओरछा रामराजा सरकार की नगरी ओरछाधाम में कुंवर लाला हरदौल समाधि पर चल रही पांच दिवसीय श्री राम कथा में श्री राम जन्म का प्रसंग आते ही सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा वाचिका साध्वी नीलम तिवारी जी ने कथा सुनाते हुए भगवान श्री राम की मनोहारी लीलाओं का वर्णन किया। कथा वाचिका ने राम जन्मोत्सव पर गाए जाने वाले राम भजनों की सुंदर संगीत में प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर कथा में उपस्थित सभी श्रद्धालु मंत्र-मुग्ध होकर झूमते नजर आए  कथा वाचिका ने कहा, जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगलगान होने लगे। उन्होंने कहा, भगवान राम ने भी पृथ्वीलोक पर आकर धर्म की स्थापना की। कथा वाचक ने कहा, आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे, लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वयं भगवान बनने का ढोंग करने लगे, लेकिन जब

11 सी.एम.एस. छात्रों को भारत सरकार की 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

चित्र
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस लखनऊ के 11 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 44 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में विराज सिंह, हसित राजपूत, जय मिश्रा, सौम्या देशमुख, आकर्ष श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, पलक यादव, श्रेया नाथ गौतम, तन्मय सिंह, अविराज दुग्गल एवं प्रखर सहाय शामिल हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 11