दुल्हा-दुल्हन ने वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया


रायबरेली जनपद ब्लाक डीह के परसदेपुर निवासी स्व0 सैय्यद हैदर तकी के पुत्र डा0 सैय्यद हैदर मेंहदी (अमीर) तथा राजधानी निवासी सैय्यद मेंहदी अतहर की पुत्री डा0 अलिना अतहर का निकाह हर्षोउल्लास के साथ लखनऊ स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया जिसमें शहर के गणमान्यजनों ने कार्यक्रम सरीक होकर दल्हा-दुल्हन को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दुल्हा दुल्हन चिकित्सक दम्पत्ति ने सरकार द्वारा चलाई जा रही वृक्षारोपण अभियान में अधिक से अधिक वृक्षो का रोपण करने का भी संकल्प लिया। जनपद के सहायक निदेशक सूचना ने निकाह के दौरान दुल्हा डा0 सैय्यद हैदर मेंहदी (अमीर) को उत्तर प्रदेश सरकार की वार्षिकी भेट की तथा कहा कि वर्तमान माह जुलाई में प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान, सघन वृक्षारोपण अभियान, बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान-कवच चलाये जा रहे है। दुल्हा-दुल्हन अपनी शादी की अवसर पर स्वयं तथा अपने परिजनों आदि के माध्यम से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जनपद व प्रदेश को अधिक हरा-भरा करने में सहयोग दें इसके अलावा चिकित्सक होने के नाते सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सहयोग कर सफल बनाने मे आगे आये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की वार्षिकी एक महत्वपूर्ण पुस्तक व दस्तावेज है जिसमें सरकार की योजनाए, कल्याणकारी कार्यक्रम आदि अतिरिक्त देश व प्रदेश की महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी