कलितारण गुरु नानक आया

 


धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 550 साल नवंबर 2019 में संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में कर्नाटक के बीदर के गुरुद्वारा झीरा साहिब से निकली जागृति यात्रा (प्रकाश यात्रा) आज रायबरेली पहुंची।
रायबरेली जिले में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने कुचारिया में बहुत उत्साह के साथ स्वागत किया। मुंशीगंज गुरुद्वारा साहिब व हेमकुंड पब्लिक स्कूल में स्वागत बाद प्रकाश यात्रा फिरोज गांधी नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया जिसमें सिक्ख समाज के अलावा हर वर्ग के लोगों ने स्वागत किया।
उसके उपरांत गुरु तेग बहादुर मार्केट में पहुंचने के बाद वहां भी कई संगठनों ने स्वागत किया,,वहा से घंटाघर, मंशा देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड होकर यात्रा का समापन चरण लॉन में हुआ, इस रूट पर भी जगह जगह श्रद्धालुओ ने भव्य स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया।
इस यात्रा को मुख्य रूप से सफल बनाने में विशेष तौर पर अवतार सिंह छाबरा जी का रहा, एवम प्रमुख रूप से अध्यछ फिरोज गांधी गुरुद्वारा जोगिंदर सिंह विंटू, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, रतन सिंह सलूजा, गुरजीत सिंह तनेजा, जोगिंदर सिंह बग्गा, बलजीत सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह मोंगा,परमजीत गांधी, त्रिलोचन सिंह छाबरा जसवंत सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह तनेजा, अमरीक सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह गांधी, जसबीर सिंह गांधी, जसविंदर सिंह गांधी, सुरिंदर सिंह मोंगा, पपिंदर सिंह सलूजा, कुलदीप सिंह, हरभजन सिंह मोंगा, सुरिंदर सिंह बल्लू, दलजीत सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह बग्गा, गुरबचन सिंह सलूजा आदि रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी