बाल दिवस धूम-धाम से मनाया गया

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली द्वितीय पाली में चाचा नेहरू का जन्मद दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य एस.के. अग्रवाल द्वारा पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम मंे उपप्राचार्य मुकेश कुमार सिंह एवं प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया एवं चाचा नेहरू के आदर्शो पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन जावेद आलम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विधि वेषभूषा, समूह नृत्य, भाषण कविता पाठ, लघु नाटिका आदि की प्रस्तुति दी गयी। धन्यवाद ज्ञापित प्राथमिक विभाग के वरिष्ठ अध्यापक अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षिका, डा0 शिखा दुबे, विमल बाजपेयी, अन्जनी कुमार, अभिषेक चैधरी, कनक मिंज, हिमानी खोखर, स्वाति, सुम्बुल, शालिनी एवं अन्जली का सहयोग रहा। 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

भृगु संहिता के उपचार