महिलाओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये


उ.प्र. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चैधरी ने पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस, रायबरेली में म.िहलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े कई मुद्दो के बारे में जिले के अधिकारियों से समीक्षा की। महिला जन सुनवाई करते हुए उपाध्यक्ष ने कई महिलाओं की समस्याओं को सुना और उसके तत्काल निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सीओ सिटी व महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिये कि इन सभी प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कहा कि पीड़िताओ की रिपोर्ट और दोनो पक्षों की बात को सुनकर अपने स्तर से विधिक कार्यवाही करें। जो प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन उनका निराकरण न्यायालय के माध्यम से ही किया जाना है। जन सुनवाई के दौरान और भी कई प्रकरण आये उस पर उन्होंने जिले के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण है उन सभी को तत्काल ही निकारण कराये जिससे सभी महिलाएं को कोई समस्या का समाना नही करना पडें।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चैधरी ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए अधिकारियों को पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराया सुनिश्चि करें और कोई भी महिला उत्पीड़न की शिकार हो तो तत्काल उनके महिला आयोग को शिकायती प्रार्थना पत्र और एक आईडी के साथ भेज दे जिससे उसकी शिकायत महिला आयोग में दर्ज करके निराकरण किया जा सके। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने अन्य बिन्दु पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में 181 आशा ज्योति केन्द्र की किसी भी कर्मचारी की समय से मौजूद न होने पर कड़ी फटकार लगाई। 
इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चैधरी ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया मौके पर विभिन्न वार्डो में जाकर भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला कारागार में महिला बंदियों से भी पुछ-ताछ कर जिला कारागार में महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी जाना तथा महिलाओं से पुछा कोई परेशानी हो तो बताए इस पर सभी महिला बंदियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया वृद्धा आश्रम की व्यवस्थाओं व महिलाओं से वृ़द्धा आश्रम की जानकारी भी ली।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, तहसीलदार अमिता यादव, सीओ सीटी गोपीनाथ सोनी, महिला थाना प्रभारी संतोष सिंह, प्रोबेशन अधिकारी सुनीता देवी सहित एडी सूचना प्रमोद कुमार, बड़े लाल यादव, मो0 राशिद आदि भी उपस्थित थे।



 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्षी आपका भाग्य बदले

जन्म कुंडली में वेश्यावृति के योग

परिवर्तन योग से करें भविष्यवाणी